Responsive Scrollable Menu

Fact Check: साधु को थप्पड़ मारते पुलिसकर्मी के वीडियो में सांप्रदायिक एंगल नहीं, वायरल दावा गलत

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। एक पुलिसकर्मी को साधु को थप्पड़ मारते और उनसे बदसलूकी करते हुए सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह तमिलनाडु के वेल्लोर में हुई घटना का वीडियो है। आरोप लगाया जा रहा है कि वेल्लोर […]

The post Fact Check: साधु को थप्पड़ मारते पुलिसकर्मी के वीडियो में सांप्रदायिक एंगल नहीं, वायरल दावा गलत appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

Govinda Affair: 'मैं गोविंदा को देखकर बड़ी हुई...' कुब्रा सैत ने एक्टर के अफेयर की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन, ट्रोल्स भी होंगे शर्मिंदा

Govinda Affair: अभिनेता गोविंदा की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। उनकी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कई मौकों पर नजर आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, गोविंदा इन खबरों को खारिज करते हुए कोमल के साथ अपने रिश्ते को पेशेवर बता चुके हैं। अब अभिनेत्री कुब्रा सैत ने गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जताई है और लोगों से बिना पुष्टि किसी नतीजे पर न पहुंचने की अपील की है।

‘फैन कब प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?’
कुब्रा सैत ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने गोविंदा और कोमल रानी को लेकर चल रही डेटिंग की चर्चाओं पर सवाल उठाया। कुब्रा ने कहा- "आप कब एक फ़ैन से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए? मैं यह इसलिए पूछ रही हूं क्योंकि मैंने गोविंदा को देखते हुए ही अपना बचपन बिताया है। हां... क्या सुपरस्टार, आइकॉन और लेजेंड हैं वो। 90 के दशक पर तो उन्हीं का राज़ था। लेकिन आज 2026 में, अगर कोई लड़की उनके आस-पास भी दिख जाए या उनके आस-पास की हवा में भी सांस ले, तो उसे 'मिस्ट्री वुमन' या 'कथित गर्लफ्रेंड' कह दिया जाता है। आप ही बताइए, यह नतीजा किसने निकाला है?"

 

‘गॉसिप कब जजमेंट बन गई?’
कुब्रा ने कहा कि वह गोविंदा को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानतीं, लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से मुलाकात हो चुकी है। उन्होंने सुनीता को मजाकिया, बेबाक और शानदार महिला बताया।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी इस बात से है कि किसी भी अफवाह के सामने आने के बाद महिलाओं से बार-बार सफाई देने या अपने फैसलों को सही साबित करने की उम्मीद की जाती है।

कुब्रा ने पूछा, "गॉसिप कब गॉसिप न रहकर जजमेंट बन गई? मैं एक पब्लिक फिगर हूं, यह मैं समझती हूं। मेरी ज़िंदगी बहुत मुश्किल है, लेकिन यह मेरा काम है। आप मेरी पर्सनल ज़िंदगी को लेकर उसे सबके थूकने की जगह क्यों बना रहे हैं? मतलब, आपसे किसने कहा?" 

‘मेरी जिंदगी मेरा काम है, सार्वजनिक तमाशा नहीं’
कुब्रा ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद भी एक सार्वजनिक हस्ती हैं और लोगों की नजरें उनकी जिंदगी पर रहती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस या मजाक का विषय बना दिया जाए।

उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि किसी के बारे में निगेटिव कमेंट करने या केवल चर्चा बढ़ाने के लिए वीडियो बनाने से पहले उन्हें खुद से पूछना चाहिए कि ऐसा करने की जरूरत आखिर क्यों है।

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर क्या है मामला?
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर चर्चा तब तेज हुई जब दोनों को एयरपोर्ट और बाद में मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग को लेकर अटकलें लगने लगीं।

गोविंदा ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा था कि कोमल के साथ उनका रिश्ता पेशेवर है। उन्होंने यह भी बताया था कि वह अपनी फिल्म ‘रूपा’ की सफलता के लिए प्रार्थना करने लालबागचा राजा के दर्शन करने गए थे।

अभिनेता ने यह दावा भी किया था कि उनके परिवार से उन्हें दूर करने और उनकी छवि खराब करने के लिए यह सब एक रणनीति के तहत किया जा रहा है। वहीं, गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की टिप्पणियां भी पिछले दिनों चर्चा में रही हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

आंखों में आंसू लिए लियोनेल मेसी ने खेला विदाई मैच, गोल दागा और अर्जेंटीना को भी जिताया

लियोनेल मेसी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल फुटबॉल गेम 6 अक्टूबर को खेला। बेनिन के खिलाफ अर्जंटीना की टीम मैदान पर उतरी, जो मेसी का विदाई मैच था।  Wed, 07 Oct 2026 07:40:33 +0530

  Videos
See all

Bengal Bypoll Election | बंगाल उपचुनाव में वोट लूट या सब ठीक? नंदग्राम से रेजीनगर का पूरा हाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:30:18+00:00

Omani Co-Pilot Punishment Live : ओमानी पायलट को UAE देगा मौत की सजा ? |Hamam al-Hammami | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:25:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers