Bike Comparison: TVS रोनिन या रॉयल एनफील्ड हंटर 350, कौन सी बाइक है ज्यादा दमदार?
Bike Comparison: फेस्टिव सीजन से पहले टीवीएस ने अपनी लोकप्रिय रोनिन बाइक को अपडेट किया है। कंपनी ने इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस, टाइप-सी चार्जिंग, कनेक्टेड तकनीक और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे नए फीचर्स जोड़े हैं। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी ओर, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 इस सेगमेंट में बड़े इंजन और ज्यादा टॉर्क के साथ मौजूद है। ऐसे में कीमत, इंजन, वजन और फीचर्स के मामले में दोनों बाइक्स में कितना अंतर है
कितनी है दोनों बाइक्स की कीमत?
दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो टीवीएस रोनिन की शुरुआती कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 1.64 लाख रुपये तक जाती है।
वहीं, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत करीब 1.38 लाख रुपये से 1.71 लाख रुपये तक है। यानी दोनों बाइक्स की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन हंटर 350 का टॉप वेरिएंट रोनिन से महंगा है।
इंजन में कितना अंतर?
इंजन के मामले में दोनों मोटरसाइकिलों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 349 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है।
दूसरी ओर, टीवीएस रोनिन में 225.9 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 20.1 बीएचपी की पावर और 19.93 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक्स में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
पावर के आंकड़े दोनों बाइक्स के लगभग समान हैं, लेकिन हंटर 350 का इंजन बड़ा है और इसका टॉर्क भी रोनिन से ज्यादा है।
वजन में कौन हल्की?
वजन के मामले में टीवीएस रोनिन को बढ़त मिलती है। इसका वजन करीब 160 किलोग्राम है। वहीं, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का वजन वेरिएंट के अनुसार करीब 177 से 181 किलोग्राम है।
इस तरह हंटर 350 की तुलना में रोनिन करीब 17 से 21 किलोग्राम हल्की है। कम वजन के कारण रोनिन को शहर में ट्रैफिक के दौरान संभालना और चलाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है।
किसमें ज्यादा फीचर्स?
फीचर्स के मामले में अपडेटेड टीवीएस रोनिन में कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। वेरिएंट के अनुसार इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस, कनेक्टेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में भी वेरिएंट के अनुसार एबीएस और अलग-अलग ब्रेकिंग सेटअप मिलते हैं। वहीं, रोनिन का नया फीचर पैकेज इसे आधुनिक तकनीक के मामले में अलग पहचान देता है।
किस बाइक में क्या खास?
टीवीएस रोनिन में कम वजन, आधुनिक फीचर्स और मॉडर्न-रेट्रो डिजाइन पर ज्यादा जोर दिया गया है। दूसरी ओर, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में बड़ा इंजन और ज्यादा टॉर्क मिलता है।
अगर आपकी प्राथमिकता हल्की बाइक और आधुनिक फीचर्स हैं तो रोनिन के स्पेसिफिकेशन इस जरूरत के अनुरूप हैं। वहीं, बड़े इंजन और ज्यादा टॉर्क को प्राथमिकता देने वाले खरीदार हंटर 350 के स्पेसिफिकेशन पर विचार कर सकते हैं। दोनों बाइक्स की अपनी अलग खूबियां हैं और चुनाव आपकी जरूरत व प्राथमिकताओं पर निर्भर करेगा।
(मंजू कुमारी)
Tarot Card Prediction 30 September में वृषभ को कोर्ट में राहत और कन्या राशि को कारोबार में मुनाफा
आज यानी की 30 सितंबर का दिन प्रगति, भावनात्मक सुधार और उभरते अवसरों का मिश्रण लेकर आया है। मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों पर आज के दिन का अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ, सेहत में सुधार और करियर के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि टैरो कार्ड रीडिंग के हिसाब से मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको लोगों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपके कई काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और बिजनेस में नए लोग जुड़ सकते हैं। आर्थिक लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के लोगों को नए लोगों से संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। स्टूडेंट्स पढ़ाई में कम इंट्रेस्ट लेंगे। व्यापार में विरोधियों से बचकर चलने का दिन है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। माता-पिता की सेहत मे सुधार होगा। बढ़ते खर्चों के लिए नया प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज हर फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। जीवनसाथी का कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। जीवन में खुशहाली आएगी और लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।
कन्या राशि
टैरो कार्ड रीडिंग के हिसाब से आज इस राशि वाले जातकों को कारोबार में लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी कई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी अच्छी खासी सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन जिस काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, वह काम उतना अच्छा होगा। किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। बिजनेस में किसी डील का फायदा मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों का आज सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेंगे। लवमेट के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। सेहत बेहतर रहेगी और व्यापारिक यात्रा से लाभ मिल सकता है। ऑफिस का काम पूरा करने में सक्षम होंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किस्मत का साथ मिलेगा और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। रोज की तुलना में आज ऑफिस का काम बेहतर तरीके से कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता आएगी।
मीन राशि
इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आज इस राशि के लोगों को काम टालने से बचना चाहिए। समय से हर काम पूरा कर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज इन लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi











