Responsive Scrollable Menu

New Helmet: स्टड्स रेडर यूथ लूनी ट्यून्स एडिशन हेलमेट लॉन्च ,जानें कीमत और खासियत

New Helmet: टू-व्हीलर हेलमेट निर्माता कंपनी स्टड्स ने वार्नर ब्रदर्स के साथ साझेदारी करते हुए बच्चों और युवा सवारों के लिए नया रेडर यूथ लूनी ट्यून्स एडिशन हेलमेट पेश किया है। इस हेलमेट पर लूनी ट्यून्स के लोकप्रिय कार्टून किरदारों के रंगीन चित्र दिए गए हैं। नया हेलमेट कंपनी के मौजूदा रेडर यूथ पूरे चेहरे को ढकने वाले हेलमेट पर आधारित है।

हेलमेट पर दिखेंगे लोकप्रिय कार्टून किरदार
स्टड्स रेडर यूथ लूनी ट्यून्स एडिशन के पूरे हेलमेट पर आकर्षक चित्रकारी की गई है। इसमें बग्स बनी, ट्वीटी, डैफी डक, टैज, रोड रनर और वाइल ई. कोयोट जैसे लोकप्रिय कार्टून किरदार नजर आते हैं। इसके अलावा हेलमेट पर लूनी ट्यून्स का प्रतीक चिह्न भी दिया गया है।

कंपनी ने इस हेलमेट को छह अलग-अलग रंगों में पेश किया है। इनमें नीला, बेबी गुलाबी, फ्लेम नीला, हल्का हरा, सफेद और काला रंग शामिल हैं।

मिलती हैं ये सुविधाएं
स्टड्स रेडर यूथ हेलमेट को युवा सवारों के साथ-साथ छोटे सिर के आकार वाले वयस्कों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगस्त 2026 में पेश किए गए इस हेलमेट के लूनी ट्यून्स संस्करण में भी सामान्य मॉडल वाली सभी सुविधाएं मिलती हैं।

हेलमेट में मजबूत एबीएस बाहरी खोल के साथ हवा के आवागमन के लिए वायु-संचार प्रणाली दी गई है। इसमें खरोंच से बचाने वाला पारदर्शी शीशा भी मिलता है। यह हेलमेट एक्सएक्सएस और एक्सएस आकार में उपलब्ध है और इसे आईएसआई प्रमाणन प्राप्त है।

1,395 रुपये है शुरुआती कीमत
स्टड्स रेडर यूथ लूनी ट्यून्स एडिशन की शुरुआती कीमत 1,395 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे स्टड्स के अधिकृत विक्रेताओं, कंपनी के स्टोर और आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Luxury SUV: पोर्श कायेन इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च; जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Luxury SUV: पोर्श इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज के तहत कायेन इलेक्ट्रिक और कायेन टर्बो इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। दोनों मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः ₹1.77 करोड़ और ₹2.27 करोड़ रखी गई है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ कंपनी ने अपनी लग्जरी SUV लाइन-अप में दो नए ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल किए हैं। दोनों मॉडल में 113 kWh का ग्रॉस बैटरी पैक, डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव दिया गया है। हालांकि, टर्बो इलेक्ट्रिक को ज्यादा पावरफुल मोटर और अतिरिक्त परफॉर्मेंस-केंद्रित हार्डवेयर के साथ पेश किया गया है।

पोर्श कायेन इलेक्ट्रिक में दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जो मिलकर 402 bhp की पावर और 835 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। यह SUV महज 4.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 230 kmph है। कंपनी के अनुसार, इसकी अधिकतम रेंज 642 km है।

वहीं, कायेन टर्बो इलेक्ट्रिक ज्यादा दमदार है। इसका पावर आउटपुट 1,140 bhp और पीक टॉर्क 1,500 Nm तक है। यह SUV केवल 2.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 260 kmph है। इसकी अधिकतम रेंज 623 km बताई गई है।

कायेन इलेक्ट्रिक पोर्श की पहली ऐसी कार भी है, जिसमें 11 kW वायरलेस चार्जिंग सिस्टम का विकल्प मिलेगा। यह फीचर बाद में ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक, ड्राइविंग स्पीड, बैटरी तापमान और चार्ज लेवल जैसी परिस्थितियों के आधार पर SUV की रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम 600 kW तक ऊर्जा रिकवर कर सकती है। पोर्श का दावा है कि इसकी ऊर्जा रिकवरी क्षमता फॉर्मूला ई कारों के करीब है।

चेसिस और परफॉर्मेंस फीचर्स
दोनों मॉडल में आगे और पीछे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। इनमें ऑल-व्हील ड्राइव के साथ एडेप्टिव एयर सस्पेंशन और पोर्श एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट (PASM) स्टैंडर्ड मिलता है। सस्पेंशन में राइड हाइट की पांच अलग-अलग सेटिंग दी गई हैं। रियर-व्हील स्टीयरिंग को विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।

कायेन टर्बो इलेक्ट्रिक में अतिरिक्त परफॉर्मेंस हार्डवेयर मिलता है। इसमें पोर्श टॉर्क वेक्टरिंग प्लस और स्पोर्ट क्रोनो पैकेज दिया गया है। इसके अलावा पुश-टू-पास और ट्रैक एंड्योरेंस मोड भी मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें 10-पिस्टन फ्रंट और 4-पिस्टन रियर ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स की बात करें तो दोनों SUV में 2D सराउंड व्यू के साथ पार्क-असिस्ट, ऑटोमैटिक पार्किंग, लेन चेंज असिस्ट, इंटरसेक्शन असिस्ट और वॉर्न एंड ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

डिजाइन में क्या है खास?
कायेन इलेक्ट्रिक की लंबाई 4,985 मिमी, चौड़ाई 1,980 मिमी और ऊंचाई 1,674 मिमी है। इसका व्हीलबेस 3,023 मिमी है। इलेक्ट्रिक मॉडल होने के कारण इसमें पारंपरिक फ्रंट ग्रिल नहीं दी गई है। इसकी जगह बंद पैनल और नए डिजाइन का बंपर मिलता है।

फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में ब्लैक एयर वेंट्स दिए गए हैं, जो एयरफ्लो को बेहतर बनाने के साथ बैटरी के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। हालांकि, SUV के फ्रंट डिजाइन में मौजूदा कायेन की कुछ डिजाइन झलकियां बरकरार रखी गई हैं, जिसमें हेडलाइट्स, एयर वेंट्स और बोनट का डिजाइन शामिल है।

साइड प्रोफाइल में भी मौजूदा कायेन जैसा सिलुएट देखने को मिलता है। इसमें 20 से 22 इंच तक के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ नई और शार्प टेललाइट्स मिलती हैं, जिन्हें पतली LED लाइट बार से जोड़ा गया है। रियर बंपर के निचले हिस्से में ब्लैक डिफ्यूजर दिया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स
कायेन इलेक्ट्रिक के केबिन को मिनिमलिस्टिक डिजाइन दिया गया है। सेंटर कंसोल पर फिजिकल बटन की संख्या काफी कम है और इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे स्टोरेज स्पेस दिया गया है।

इसमें 14.5 इंच की कर्व्ड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलती है। इसके अलावा चुने गए विकल्प के आधार पर 14.9 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी लिया जा सकता है।

ऑडियो के लिए SUV में 14-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम दिया गया है, जबकि ग्राहक विकल्प के तौर पर 20-स्पीकर हरमन कार्डन सिस्टम चुन सकते हैं।

अन्य फीचर्स में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। टॉप-स्पेक मॉडल में 18-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें मिलती हैं, जबकि स्टैंडर्ड सेटअप में 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट दिया गया है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

ICC World Cup 2027 की तैयारी: अगली ODI सीरीज से तय संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं Shubman Gill

चोटों और व्यस्त कार्यक्रम के कारण स्थायी एकादश नहीं उतार पाने से चिंतित भारतीय कप्तान शुभमन गिल चाहते हैं कि आगामी एकदिवसीय मुकाबलों में उन खिलाड़ियों को नियमित मौके दिए जाएं जिनके 2027 के आईसीसी विश्व कप में खेलने की संभावना है। भारत ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैच की शृंखला में बड़े पैमाने पर दूसरे दर्जे के खिलाड़ियों को मौका दिया। भारत ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती। हालांकि एशियाई खेलों में हिस्सा लेने गए जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे नियमित खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी में अपेक्षित धार नहीं दिखी।

 इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी गुवाहाटी में दूसरे एकदिवसीय के दौरान चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती सूची में शामिल हो गए। गिल ने तीसरे एकदिवसीय में पांच विकेट की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो प्रयोग करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। उम्मीद है कि हम जिस संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं वे सभी खिलाड़ी अगली श्रृंखला से टीम में होंगे और हम विश्व कप में जिस संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं उसी के साथ खेलना शुरू करना चाहते हैं।’’ आईसीसी के इस प्रमुख टूर्नामेंट से पहले सीमित संख्या में एकदिवसीय मुकाबलों को देखते हुए गिल को मुख्य गेंदबाजों की लगातार अनुपस्थिति निराशाजनक लगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। चोटों और अन्य मुकाबलों के आसपास व्यस्त कार्यक्रम के कारण यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि हम उस गेंदबाजी क्रम के साथ नहीं खेल पाए जिसके साथ हम खेलना चाहते थे।’’ हालांकि गिल ने कहा कि इससे नए गेंदबाजों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी मिलता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह दूसरे खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। अगर हमारी पूरी ताकत वाला गेंदबाजी क्रम उपलब्ध होता तो शायद इनमें से कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं होते। इसलिए यह उनके लिए अपनी क्षमता दिखाने का शानदार अवसर है।’’ भारत के तीन मैच में पावरप्ले के दौरान शुरुआती विकेट हासिल नहीं कर पाने पर गिल ने कहा कि शुरुआत में विकेट नहीं मिलने से टीम को नुकसान हुआ। शनिवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 352 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाई। गिल ने कई कैच छोड़ने पर निराशा जताई और कहा कि इससे टीम की लय टूटी। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने आज करीब तीन या चार कैच छोड़े और मुझे नहीं लगता कि शाई होप का कैच छूटा था। फिर भी तीन-चार कैच छोड़ने से टीम की लय टूटती है।’’ गिल ने कहा, ‘‘पूरी श्रृंखला में हमारा क्षेत्ररक्षण उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अगर मैं गलत नहीं हूं तो हमने पूरी श्रृंखला में करीब सात कैच छोड़े। विश्व कप की ओर बढ़ते हुए ये ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हमें निश्चित रूप से सुधार करना होगा।’’ तेज गेंदबाज आकिब नबी और अंशुल कंबोज ने इस श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया लेकिन गिल ने माना कि दोनों गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

 उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करना चाहते होंगे। आकर तुरंत प्रदर्शन करना आसान नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी-कभी आपको थोड़ा समय चाहिए होता है।’’ गिल ने कहा, ‘‘बहुत कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो टीम में आते ही प्रदर्शन करना शुरू कर देते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वे अपनी गलतियों और मिले मौकों से सीखेंगे।’’ 

ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को तीसरे एकदिवसीय में रविंद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया, लेकिन गिल ने स्पष्ट किया कि अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर को बाहर रखना मुख्य रूप से टीम संयोजन की मजबूरियों के कारण था। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले तो मुझे नहीं लगता कि जड्डू भाई को बाहर किया गया था। आगे हम चयनकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए जो टीम के लिए सही होगा और उन परिस्थितियों में जो खिलाड़ी अपने कौशल से टीम को अधिक योगदान दे सकता है, हम उसे टीम में रखेंगे।

Sun, 04 Oct 2026 14:21:00 +0530

  Videos
See all

Viral Video | सोसायटी में बच्चे की पिटाई से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज वायरल | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:10:07+00:00

Meerut News: बोनट पर पत्नी, पति ने दौड़ाई कार | Hindi News | Latest News Updates | Top Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:08:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers