चांदी 4 दिन में ₹11915 सस्ती, ₹2.21 लाख पर आई:सोना ₹221 बढ़कर ₹1.48 लाख हुआ, जानें अपने शहर के दाम
चांदी की कीमत में आज लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 1165 रुपए गिरकर 2.21 लाख रुपए पर आ गई, जो मंगलवार को 2.22 लाख रुपए पर थी। चांदी पिछले 4 दिन में 11,915 रुपए गिर चुकी है। वहीं, सोने की कीमत में आज दो दिन की गिरावट के बाद 221 रुपए की तेजी रही और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.48 लाख रुपए पहुंच गया। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना इस साल ₹14,689 महंगा और चांदी ₹9,985 गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 14,689 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 9,985 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.21 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…
UNGA 2026 Indo-Pak Clash: सिंधु का पानी रोका तो इसे युद्ध मानेंगे.. शहबाज शरीफ ने कश्मीर को बताया पाकिस्तान की 'गर्दन की नस'
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला और युद्ध की धमकी दी। वहीं, भारत की ओर से कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के हर प्रोपेगेंडा का सजीव और मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
'सिंधु का पानी रोका तो युद्ध मानेंगे...' शहबाज की धमकी
अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने धमकी भरे लहजे में कहा कि भारत सिंधु नदी का पानी रोकने की कोई कोशिश न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि पानी रोकने के किसी भी प्रयास को पाकिस्तान 'युद्ध की कार्रवाई' मानेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पानी को कभी हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए।
कश्मीर को बताया 'गर्दन की नस' और सिंधु संधि पर रोया रोना
शहबाज शरीफ ने अपनी पुरानी आदत दोहराते हुए UN में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया और इसे अपनी 'जगलर वेन' करार दिया, जिसके कटते ही इंसान की मौत हो जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि पर एकतरफा रोक लगाना गैरकानूनी है।
भारत का करारा पलटवार: पटेल गहलोत ने पाकिस्तान को धोया
पाकिस्तान के झूठे और भड़काऊ बयानों का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी पटेल गहलोत ने 'राइट ऑफ रिप्लाई' के तहत पाकिस्तान को पूरी तरह बेनकाब कर दिया:
झूठ और आतंकवाद: भारत ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान साल-दर-साल झूठ दोहराकर उसे सच नहीं बना सकता। सीमा पार आतंकवाद पाकिस्तान की पुरानी नीति रही है, और 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन खुद पाकिस्तान में रहता था।
'फॉर्म 47 सरकार' और सेना का शासन: पटेल गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान में "सेना का, सेना द्वारा और सेना के लिए" शासन है। जिसे वहां के लोग खुद 'फॉर्म 47 सरकार' कहते हैं, उन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों पर उपदेश देने का कोई हक नहीं है।
PoK के हालात: भारत ने PoK में लंबे समय से हो रही मनमानी हत्याओं, हिंसा और बुनियादी अधिकारों के हनन का कड़ा मुद्दा उठाया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi











