Responsive Scrollable Menu

भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया:गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, रोहित का 35वां शतक; वेस्टइंडीज से सीरीज जीती

टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर लिया है। गुवाहाटी में बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान शुभमन गिल भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने वनडे क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई। गिल ने 117 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 133 बॉल पर नाबाद 223 रन बनाए। 26 चौके और 8 छक्के भी जमाए। गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की पार्टनरशिप की। रोहित ने 35 वां शतक लगाया। उन्होंने 101 रन बनाए। विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट हुए। गिल के साथ ऋतुराज गायकवाड 31 रन बनाकर नॉटआउट रहे। गिल ने तोड़ा ईशान किशन का रिकॉर्ड गिल ने सबसे तेज डबल सेंचुरी जमाने के मामले में भारत के ही ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा है। ईशान ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था। यह गिल का दूसरा दोहरा शतक भी है। उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 149 बॉल पर 208 रन बनाए थे। सिर्फ साउथ अफ्रीका ने किया था 400+ के टारगेट को चेज भारत से पहले वनडे क्रिकेट में 400 रन से ज्यादा का टारगेट सिर्फ साउथ अफ्रीका ने चेज किया था। साउथ अफ्रीका ने 2006 में जोहानसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन का टारगेट हासिल किया था। भारत ने 1974 में खेला था पहला वनडे भारत ने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला था। उसके बाद से अब तक भारत का सबसे बड़ा सक्सेसफुल रन चेज 360 रन था। टीम ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड हासिल किया था। मैच का स्कोरकार्ड… मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

चंडीगढ़ का मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना नंबर 1:दिल्ली के 4 स्कूल टॉप 10 में शामिल - एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 जारी

एजुकेशन वर्ल्ड ने देशभर में किए गए सर्वे के बाद एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (EWISR) 2026-27 जारी की है। इस सर्वे में 34 शहरों के तकरीबन 18,000 लोगों से बातचीत की गई। इस बातचीत में पेरेंट्स, टीचर, स्कॉलर्स और काउंसिलर को शामिल किया गया। इस सर्वे में 22 राज्यों के 4500 स्कूलों को इंफ्रा, स्टूडेंट्स डेवलपमेंट जैसे 15 पैमानों पर जांचा गया। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 को एजुकेशन वर्ल्ड ने AZ रिसर्च पार्टनर के साथ मिलकर तैयार किया है। इस साल रैंकिंग में करीब 4,500 स्कूलों को शामिल किया गया। इसमें 8,000 पेरेंट्स, टीचर, स्कॉलर्स व काउंसिलर्स की राय ली गई। चंडीगढ़ का ये सरकारी स्कूल नंबर 1 एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (EWISR) 2026-27 में राज्य सरकार के स्कूलों की कैटेगरी में चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल को पहली रैंक मिली है। यह चंडीगढ़ सेक्टर 16 D में बना गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। इससे पहले 2023–24 में भी इस स्कूल को पहली रैंक मिली थी। इस स्कूल ने ICT, स्मार्ट लर्निंग और NEP 2020 के अनुरूप पढ़ाई पर खास ध्यान दिया है। दिल्ली के इन 4 सरकारी स्कूलों का दबदबा एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (EWISR) 2026-27 में राज्य सरकार के स्कूलों की कैटेगरी में दिल्ली के 4 सरकारी स्कूलों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। यह सीएम श्री द्वारका सेक्टर 10, दिल्ली है। दिल्ली सरकार ने इस स्कूल में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और नई टीचिंग की प्रोसेस को NEP 2020 और नेशनल कुरिकुलम फ्रेमवर्क के अनुरूप जोड़ा है। इस रैंकिंग में स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ को-करीकुलर व स्पोर्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, टीचर्स की क्षमता, नेतृत्व और कम्युनिटी एंगेजमेंट को भी देखा गया। ------------------------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें IIT बॉम्बे में एंटी सुसाइडल रूल्स लागू हुए:हर कमरे में ट्विन शेयरिंग; सीलिंग फैन हटाए, वाल माउंटेड पंखे लगना शुरू IIT बॉम्बे में स्टूडेंट साहिल वाकोडे के सुसाइड के बाद स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में ट्विन-शेयरिंग मॉडल लागू करने और काउंसलिंग के घंटे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

मैच रेफरी बनने के लिए पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, मां के नक्शेकदम पर बेटी

Kainat Imtiaz retires from internationals: पाकिस्तान की अनुभवी तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने मैच रेफरी बनने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. Sun, 04 Oct 2026 17:04:41 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: SP-कांग्रेस प्रवक्ता किस सवाल में फंसे? |Shiva Vs Ram | Revanth Reddy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:12:22+00:00

UP Election 2027: क्यों मुस्लिम वोटबैंक पर नजर? | Akhilesh Yadav | BJP | Om Prakash Rajbhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers