Responsive Scrollable Menu

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार

हैदराबाद, तीन अक्टूबर तेलंगाना के हैदराबाद में सेना के एक शस्त्रागार से हथियार चोरी के मामले में तीन सेवारत जवानों समेत सात लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। मलकाजगिरि पुलिस आयुक्त बी. सुमति ने यह जानकारी दी। मामले के मुख्य आरोपी तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के पूर्व हवलदार उप्पुथल्ला मल्लेश (37) को हथियार चोरी के आरोप में 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

उस पर 30 और 31 अगस्त की दरमियानी रात बोलारम स्थित ‘कोटे एंड बटालियन मैगजीन’ से एके-203 असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद चोरी करने का आरोप है। चोरी की गई सामग्री नागरकुर्नूल के अचमपेट में आरोपी के पिता के घर में छिपाकर रखी गई थी, जिसे बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान तीन सेवारत सेना कर्मियों, पश्चिम बंगाल के दो लोगों, मल्लेश के एक रिश्तेदार तथा उसके एक दोस्त समेत सात और लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

सुमति ने कहा, जांच से पता चला है कि मल्लेश ने संपत्ति संबंधी वारदातों को अंजाम देने के इरादे से अन्य आरोपियों की मदद से अपराध किया। अब तक इस घटना से आतंकवादियों या चरमपंथियों के संबंध होने की बात सामने नहीं आई है। मद्रास रेजिमेंट की बीसवीं बटालियन में हवलदार रहे मल्लेश को अनुशासनहीनता और खराब स्वास्थ्य के कारण इस साल जून में समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया गया था।

पुलिस आयुक्त के अनुसार, मल्लेश ने अपने एक रिश्तेदार और दोस्त के साथ मिलकर बैंकों, आभूषण की दुकानों तथा अमीर लोगों को लूटकर बड़ी रकम कमाने की योजना बनाई थी। उसने रेजिमेंट के तीन सैन्यकर्मियों से संपर्क किया और उनकी मदद से कोटे के ताले तोड़कर हथियार और गोला-बारूद चोरी किये। पूछताछ में मल्लेश ने बताया कि 2022 में उसकी बटालियन के कोलकाता के बैरकपुर में तैनात रहने के दौरान उसने पश्चिम बंगाल के दो लोगों से एक देसी हथियार और एक कारतूस खरीदा था।

पुलिस ने बताया कि बाद में मल्लेश ने उनसे चोरी किए गए सेना के हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए संपर्क किया और उन्होंने सहमति जताई। भारतीय सेना की ओर से गिरफ्तारी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Continue reading on the app

Tejas लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी से IAF को नुकसान, बोले Air Chief Marshal AP Singh

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने शनिवार को कहा कि तेजस लड़ाकू विमानों को वायुसेना में शामिल करने में हो रही अत्यधिक देरी भारतीय वायुसेना के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन की संख्या लगातार घट रही है और वह भी ऐसे समय में जब सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए वायु शक्ति का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। वायुसेना दिवस से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल सिंह ने यह भी कहा कि अगले कुछ वर्षों तक भारतीय वायुसेना को हर साल कम से कम 36-40 लड़ाकू विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की आवश्यकता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वदेशी रूप से निर्मित तेजस मार्क-1ए विमानों के साथ-साथ बहु-उद्देश्यीय लड़ाकू विमान (एमआरएफए) कार्यक्रम के तहत खरीदे जाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों को शामिल किए जाने से स्थिति में सुधार होगा। एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि भारत की योजना है कि यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार चलता रहा, तो इसी वित्त वर्ष के अंत तक एमआरएफए सौदे को अंतिम रूप दे दिया जायेगा। भारत ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खरीद पहल के तहत फरवरी में फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लंबित प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए इस प्रस्ताव को मूल रूप से लगभग दो दशक पहले मंजूरी दी गई थी। परियोजना से संबंधित कीमतों पर बातचीत और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फिलहाल चर्चा जारी है। उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच जारी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हम इसी वित्त वर्ष में (एमआरएफए सौदे) पर हस्ताक्षर कर सकेंगे।

मुझे यही उम्मीद है। लेकिन यह दोतरफा प्रक्रिया है।” वायुसेना प्रमुख ने अपनी वायुसेना को तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में हो रही देरी को लेकर भी चिंता जताई। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा इन विमानों की आपूर्ति में हो रही देरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “इससे हमें नुकसान होगा।” रक्षा मंत्रालय ने फरवरी 2021 में भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए विमानों की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

विमानों की पहली खेप मार्च 2024 में सौंपी जानी थी। हालांकि, अब तक भारतीय वायुसेना को एक भी विमान नहीं सौंपा गया है। वायुसेना इन लड़ाकू विमानों को अपने बेड़े में शामिल करना चाहती है, क्योंकि उसके लड़ाकू विमान स्क्वाड्रनों की संख्या घटकर 29 रह गई है, जबकि आधिकारिक तौर पर स्वीकृत संख्या 42 है।

रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल सितंबर में वायुसेना के लिए 97 तेजस एमके-1ए हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए एचएएल के साथ 62,370 करोड़ रुपये का एक और सौदा किया था। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि वायुसेना को तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान, एमआरएफए कार्यक्रम के तहत विमान, तेजस मार्क-2 और उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम के तहत विकसित किए जा रहे लड़ाकू विमानों के शामिल होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यदि एएमसीए कार्यक्रम में देरी होती है, तो वायुसेना को किसी अन्य लड़ाकू विमान की खरीद पर विचार करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि रूस ने एसयू-57 लड़ाकू विमानों की पेशकश की है, लेकिन इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रस्तावित एकीकृत थिएटर कमान व्यवस्था पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में एयर चीफ मार्शल सिंह ने संकेत दिया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रस्तावित ढांचे पर नए दृष्टिकोण से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय वायुसेना थिएटर कमान के खिलाफ नहीं है।

हम इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं और पूरी प्रक्रिया के दौरान होने वाली चर्चाओं का हिस्सा रहे हैं।” वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस योजना को लेकर होने वाली चर्चाओं ने “थोड़ी अलग दिशा” अपना ली है। उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमें प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुए।’’ थिएटर कमान व्यवस्था के तहत सरकार का उद्देश्य थल सेना, वायु सेना और नौसेना की क्षमताओं को एकीकृत करना तथा युद्ध और सैन्य अभियानों के लिए उनके संसाधनों का अधिकतम प्रभावी उपयोग करना है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस व्यवस्था के लिए किस तरह का संगठनात्मक ढांचा बनाया जाना है, इसे किस क्रम में तैयार किया जाना है, और इसे एक साथ लागू किया जाए या चरणबद्ध तरीके से—इन सभी मुद्दों पर सरकार फैसला करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि जब हम सरकार के सामने उपलब्ध विकल्प रखेंगे और बताएंगे कि हमारे पास ये-ये विकल्प हैं, तब सरकार इन मुद्दों पर फैसला करेगी।’’ वर्तमान में थल सेना, नौसेना और वायुसेना की अपनी-अपनी अलग-अलग कमान हैं। एयर चीफ मार्शल सिंह ने मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों में वायु शक्ति के बढ़ते महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि भारत को अपनी वायु शक्ति को और मजबूत करने की जरूरत है। वायुसेना के आधुनिकीकरण के बारे में उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से वायुसेना की क्षमताओं को बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा, “हमें एआई से सक्षम और सशक्त वायुसेना तैयार करनी होगी।’’ उन्होंने भारत में ही लड़ाकू विमानों के इंजन का उत्पादन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-15 Highlights: हॉकी, क्रिकेट और आर्चरी में गोल्ड, 85 पदकों के साथ चौथे पायदान पर भारत, जानें कैसा रहा 15वां दिन

एशियन गेम्स 2026 का 15वां दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा. तीरंदाजी से लेकर कुश्ती के साथ भारत को हॉकी, क्रिकेट और गोल्फ जैसे खेलों में गोल्ड मेडल मिला. इस तरह दिन की समाप्ति तक भारत की झोली में 85 मेडल हो गए, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 सिल्वर मेडल शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रहा पूरा दिन. Sat, 3 Oct 2026 20:35:28 +0530

  Videos
See all

Punjab Congress में कोई गुटबाजी नहीं, एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव: Sachin Pilot | Pargat Singh | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:41:39+00:00

Rashtra Sarvopari : रुकेगी 'नाबालिग दीक्षा'? | Premanand Maharaj Aashram | Akhielsh vs Owaisi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:41:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers