महाराष्ट्र के लातूर में कुएं में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत
महाराष्ट्र के लातूर में कुएं में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत
Kal Ka Mausam: मानसून की विदाई के बीच फिर करवट ले सकता है मानसून, 14 राज्यों में बारिश-आंंधी का अलर्ट
Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 14 राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है.
दिल्ली में ऐसा रहेगा कल का मौसम
दिल्ली में 4 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट बताया गया है. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. खराब मौसम के दौरान तेज हवाओं और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है.
यूपी में ऐसा रहेगा कल का मौसम
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, कुशीनगर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
बिहार-झारखंड में ऐसा रहेगा कल का मौसम
बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गया, पटना, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा और भागलपुर सहित कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी की चेतावनी है. वहीं, झारखंड में 4 और 5 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है. रांची, जमशेदपुर, चतरा, देवघर, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू जैसे इलाकों में मौसम प्रभावित हो सकता है.
पहाड़ी राज्यों में ऐसा रहेगा कल का मौसम
उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश और तेज हवा का अलर्ट है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन, चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के जम्मू, पुंछ, अनंतनाग, रियासी, बारामूला, कुपवाड़ा और किश्तवाड़ समेत कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन और सड़क यातायात प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है.
बंगाल, पंजाब और राजस्थान में ऐसा रहेगा कल का मौसम
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 4-5 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. पंजाब में भी कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. वहीं राजस्थान के भरतपुर, टोंक, पाली, बाड़मेर, कोटा, जयपुर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ समेत कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. भोपाल में 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
14 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
4 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में मौसम खराब रहने की संभावना है. कई जगहों पर तेज हवा, बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation











