Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कर्नाटक का युवक गिरफ्तार:व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर हथियार तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत का आरोप, यूपी-एमपी के युवक भी संपर्क में

कर्नाटक के बीदर से आतंकी गतिविधियों के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक विशाल कुमार मेट्रे (24) पाकिस्तान में मौजूद आतंकी शहजाद भट्टी,राणा हनैन और नोमी खान के संपर्क में था। विशाल बीदर के भालकी तालुका के येनकूर गांव का रहने वाला है। वह भट्टी से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में था और अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत करता था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि विशाल पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के अलाव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के आशु शर्मा और मध्य प्रदेश के खरगोन के राज भाई से भी जुड़ा था। विशाल दिसंबर 2025 से देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल है। फोन की जांच से नेटवर्क का खुलासा पुलिस के अनुसार, इन लोगों का संबंध अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री से जुड़े नेटवर्क से है। विशाल के खिलाफ खटक चिंचोली पुलिस स्टेशन में UAPA और BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान विशाल ने पहले आतंकी संगठनों और अवैध हथियार नेटवर्क से संबंध होने से इनकार किया। उसने अपना मोबाइल फोन देने से भी मना किया, लेकिन बाद में फोन सौंप दिया। FIR के अनुसार, मोबाइल की शुरुआती जांच और इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप की पड़ताल में विशाल के संपर्कों का पता चला। विशाल और नोमी खान के बीच अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत हुई थी। व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ने का आरोप FIR में आरोप है कि राणा हनैन ने विशाल को ‘राहे हक’ और ‘RANA BHAI 333’ नाम के व्हाट्सएप चैनलों के लिंक भेजे थे। वह इन चैनलों से जुड़ गया था। उसने इन चैनलों पर ऐसे पोस्ट और वीडियो देखे, जिन्हें भारत की एकता और संप्रभुता के खिलाफ और देश-विरोधी बताया गया है। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि व व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के जरिए मैनपुरी के आशु शर्मा और राज भाई उर्फ लकी सिंह के संपर्क में था। ---------------------------------

Continue reading on the app

7000mAh बैटरी, 200MP कैमरे के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S27 Ultra, इतनी होगी कीमत

Samsung Galaxy S27 Ultra के कई लीक सामने आ चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि यह अब बाजार में एंट्री करने वाला है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक हैं, तो चलिए लीक डिटेल्स पर नजर डालते हैं और जानते हैं अपकमिंग फोन में क्या खास हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

ईरानी कप: रेस्ट इंडिया की जीत में चमके मुकेश कुमार और आकाश दीप, जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

ईरानी कप 2026 में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया. रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाशदीप सिंह ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में टीम के लिए 6 विकेट अपने नाम किए, जिससे जम्मू-कश्मीर की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई. Sun, 4 Oct 2026 18:01:17 +0530

  Videos
See all

हूतियों पर सऊदी का ताबड़तोड़ हमला | Saudi Arabia-Houthi War | Bab Al-Mandeb Crisis | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:37:29+00:00

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi के Satyagraha पर Chirag Paswan का बड़ा बयान | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:39:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers