Responsive Scrollable Menu

Jaya Bachchan Viral Video: अमिताभ बच्चन के सामने खिलखिलाईं जया बच्चन, चौंके फैंस, बोले- 'अरे ये हंसती भी हैं!'

Jaya Bachchan Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें अभिनेत्री जया बच्चन को गुस्सैल और चिड़चिड़े स्वभाव में देखा गया है। हालांकि उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दरअसल, मुंबई में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान जया बच्चन फिल्ममेकर और गीतकार गुलजार के साथ नजर आईं। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई जिसके बाद जया बच्चन के चेहरे पर खुशी से हंसी आ गई। उनकी मुस्कान कैमरे में  जब कैद हुई तो लोग उनके इस अंदाज से हैरान हो गए।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जया बच्चन को इस तरह खुलकर हंसते हुए देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि उन्होंने अभिनेत्री को पहली बार इस तरह खिलखिलाते हुए देखा है।

स्टेज पर जया की मदद करते दिखे अमिताभ बच्चन
दरअसल, यह पूरा वाकया मुंबई में आयोजित एक बुक लॉन्च कार्यक्रम का है। कार्यक्रम में जया बच्चन के साथ उनके पति और अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। दोनों दिग्गजों ने फिल्ममेकर गुलजार के साथ मुलाकात की। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन सीढ़ियों से स्टेज की ओर बढ़ रही हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन उनकी मदद करते हुए नजर आते हैं। स्टेज पर पहुंचने के बाद जया ने गुलजार से कुछ बातचीत की।

इसके बाद गुलजार ने जया के कंधे पर हाथ रखा और दोनों के बीच कुछ ऐसी बातचीत हुई कि जया जोर से हंस पड़ीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन भी उनके पास ही मौजूद थे। दोनों दिग्गजों के बीच की यह खूबसूरत बॉन्डिंग कैमरे में कैद हो गई।

जया बच्चन को हंसते देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स का ध्यान जया बच्चन की मुस्कान पर गया। आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने बेबाक अंदाज और गंभीर एक्सप्रेशन के लिए चर्चा में रहने वाली जया को इस तरह खुलकर हंसते देख लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

एक यूजर ने लिखा, ‘आप पर हंसी प्यारी लगती हैं.. यू हीं हंसते-मुस्कुराते रहें’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘पहली बार जया जी को हंसते हुए देखा’ यानी पहली बार आपको हंसते हुए देखा।

एक अन्य यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘अरे जया जी हंसती भी हैं।’ वहीं एक कमेंट में जया की तारीफ करते हुए लिखा गया कि वह बिना ज्यादा मेकअप के भी उम्र को खूबसूरती से ग्रेसफुली एंजॉय कर रही हैं।

दशकों पुराना है जया बच्चन और गुलजार का रिश्ता
जया बच्चन और गुलजार का प्रोफेशनल रिश्ता काफी पुराना है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। गुलजार के निर्देशन में बनी चर्चित फिल्म ‘गुड्डी’ में जया बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म उनके करियर की यादगार फिल्मों में शामिल है।

वहीं, गुलजार और अमिताभ बच्चन ने भी कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। दोनों के बीच दशकों पुराना प्रोफेशनल रिश्ता रहा है और सिनेमा से जुड़े कई मौकों पर उनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती रही है।

Continue reading on the app

Best Stocks to Buy: अक्तूबर में निवेश के लिए ये हैं पांच दिग्गज स्टॉक्स, गिरते बाजार में भी करा सकते हैं कमाई

Best Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजारों पर दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यह लगातार 8वां हफ्ता था, जब बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरकर बंद हुए। इस गिरावट ने निवेशकों को मायूस किया है। हालांकि, कुछ शेयरों में निवेश का अच्छा मौका दिख रहा है

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-15 Highlights: हॉकी, क्रिकेट और आर्चरी में गोल्ड, 85 पदकों के साथ चौथे पायदान पर भारत, जानें कैसा रहा 15वां दिन

एशियन गेम्स 2026 का 15वां दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा. तीरंदाजी से लेकर कुश्ती के साथ भारत को हॉकी, क्रिकेट और गोल्फ जैसे खेलों में गोल्ड मेडल मिला. इस तरह दिन की समाप्ति तक भारत की झोली में 85 मेडल हो गए, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 सिल्वर मेडल शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रहा पूरा दिन. Sat, 3 Oct 2026 20:35:28 +0530

  Videos
See all

Punjab Congress में कोई गुटबाजी नहीं, एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव: Sachin Pilot | Pargat Singh | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:41:39+00:00

Rashtra Sarvopari : रुकेगी 'नाबालिग दीक्षा'? | Premanand Maharaj Aashram | Akhielsh vs Owaisi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:41:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers