Responsive Scrollable Menu

महिला टीम के बाद अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया कोे 5-1 से चटाई धूल

Indian Hockey Team Won Gold Medal In Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम और मलेशिया हॉकी टीम के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया और एकतरफा अंदाज में मलेशिया को धूल चटाई. जी हां, भारत ने 5-1 से जीत दर्ज करने के साथ ही गोल्ड मेडल जीत लिया है और मलेशिया को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा. आपको बता दें, ये भारत का 21वां गोल्ड मेडल है.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में अपना गोल्ड मेडल बचाने में कामयाबी हासिल की. ​​भारतीय टीम ने फ़ाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली. हरमनप्रीत सिंह (11'), जुगराज सिंह (23'), हार्दिक सिंह (42'), शिलानंद लाकड़ा (54') और हरमनप्रीत सिंह (57') ने गोल किए. इनमें से दो गोल पेनल्टी कॉर्नर से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक से हुआ और भारतीय टीम को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले.

मलेशिया कर पाई सिर्फ एक गोल

मलेशियाई टीम काउंटर-अटैक करने और तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी. पहला क्वार्टर कड़ा मुकाबला वाला रहा क्योंकि मलेशिया बहुत तेजी से हमला कर रहा था. स्कोर 1-1 से बराबर था. लेकिन, दूसरे क्वार्टर से भारतीय टीम ने रफ्तार पकड़ी और मैच का अंत पांच गोल के साथ किया. मलेशिया का एकमात्र गोल 14वें मिनट में शेल्लो सिल्वेरियस ने फील्ड गोल के जरिए किया.

भारत को कुल 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि मलेशिया को 3 मिले. साथ ही, गेंद पर कब्जा भी 54-46% के अनुपात के साथ भारतीय टीम के पास रहा. मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और नीलाकांता शर्मा ने भी विपक्षी टीम के गोल पर एक-एक शॉट लगाया. गौरतलब है कि यह पहली बार था जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना गोल्ड मेडल बचाया.

भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी गोल्ड पर किया कब्जा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले चीन को 1-0 से हराकर 2028 ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी. उन्होंने जबरदस्त डिफेंस और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीता. इससे पहले उन्होंने 1982 में गोल्ड जीता था. ऐसे में दूसरे गोल्ड मेडल के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा.

यहां देखें भारत के गोल्ड मेडल की लिस्ट:-

क्र. खिलाड़ी/टीम खेल इवेंट मेडल
1 भारतीय महिला क्रिकेट टीम क्रिकेट महिला T20 ????
2 कमलजीत सिंह/सुरुचि सिंह शूटिंग 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ????
3 भारतीय महिला कबड्डी टीम कबड्डी महिला टूर्नामेंट ????
4 भारतीय पुरुष कबड्डी टीम कबड्डी पुरुष टूर्नामेंट ????
5 नीरू धांडा शूटिंग महिला ट्रैप ????
6 किरण पहल, पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज एथलेटिक्स महिला 4×400m रिले ????
7 चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम ????
8 चिकिता तनिपार्थी, साहिल जाधव तीरंदाजी मिक्स्ड कंपाउंड टीम ????
9 कायनान चेनाई, नीरू धांडा शूटिंग मिक्स्ड ट्रैप टीम ????
10 साहिल जाधव, कुशल दलाल, गणेश मणि रत्नम तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड टीम ????
11 लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग महिला 75 किग्रा ????
12 अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा, कुमकुम मोहड़ तीरंदाजी महिला रिकर्व टीम ????
13 परवीन हुड्डा बॉक्सिंग महिला 65 किग्रा ????
14 अंकुश पंघाल बॉक्सिंग पुरुष 80 किग्रा ????
15 सुजीत कलकल कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा ????
16 भारतीय महिला हॉकी टीम हॉकी महिला टूर्नामेंट ????
17 कुमकुम मोहड़ तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत रिकर्व ????
18 प्रणवी उर्स गोल्फ महिला व्यक्तिगत ????
19 अमन सहरावत कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा ????
20 भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम क्रिकेट पुरुष T20 ????
21 भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी पुरुष टूर्नामेंट ????

ये भी पढ़ें: शतक से चूके तो क्या... रोहित शर्मा ने तोड़ा 22 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, किया बड़ा कारनामा

Continue reading on the app

CJP प्रदर्शन के आयोजकों पर केस दर्ज, मुंबई पुलिस ने 500 अज्ञात समर्थकों पर की FIR

CJP Protest: मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को हुए सीजेपी प्रदर्शन के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस के अनुसार, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में सीजेपी प्रदर्शन के आयोजकों और 400-500 अज्ञात सीजेपी समर्थकों/प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी फिर भी इतनी बड़ी रैली आयोजित की गई. प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी.

इन धाराओं में केस दर्ज

बता दें, शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन की अनुमति देने से पहले ही मुंबई पुलिस ने इनकार कर दिया था. मुंबई पुलिस ने बताया कि शिवाजी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189 और 223 लगाई गई हैं। ये धाराएं क्रमशः गैरकानूनी जमावड़े और लोक सेवक के आदेश की अवहेलना से संबंधित हैं. 

इस वजह से पुलिस ने नहीं दी थी अनुमति

पुलिस ने इसके पीछे शिवाजी पार्क में सभाओं को लेकर लागू प्रतिबंधों, ट्रैफिक सिस्टम, आम लोगों को होने वाली परेशानी और शोर-शराबे से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया था. बावजूद इसके सीजेपी की ओर से गांधी जयंती के दिन प्रदर्शन आयोजित किया गया. बता दें, सीजेपी ने प्रदर्शन को जेल भरो आंदोलन के रूप में आयोजित करने की बात की थी. शुक्रवार को शिवाजी पार्क में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए थे. 

FIR में दीपके सहित कई नाम शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एफआईआर में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके सहित पार्टी से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें अजिंक्य शिंदे, प्रणय अहिरे, आशुतोष रांका और सौरव दास सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. 

इससे पहले, स्थानीय निवासी और वकील सिद्धि देवलेकर ने भी शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में CJP नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बिना अनुमति बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया था.

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Asian Games: एशियाड में भारत ने 'बेइज्जत' करके पाक को पीटा ! #shorts #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:14:56+00:00

Dubai-Tel Aviv flight: 'जिहादी पायलट' इजरायलियों को मारना चाहता था!| Captain Smit | PM #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers