Janhvi Kapoor AI Video: ‘चुट्टमल्ले’ के AI-मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के Jr NTR, बोले- ‘किसी को नहीं छोड़ूंगा’
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर AI से बनाए गए एक आपत्तिजनक वीडियो का शिकार हुई हैं। यह वीडियो उनकी फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टमल्ले’ का AI-मॉर्फ्ड वर्जन है, जिसमें जान्हवी के चेहरे और लुक को डिजिटल तरीके से बदलकर ऐसा कंटेंट बनाया गया है, जो असली गाने का हिस्सा नहीं था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मामले पर जूनियर एनटीआर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस तरह के वीडियो बनाने और शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
AI वीडियो पर जूनियर एनटीआर ने जताई नाराजगी
जूनियर एनटीआर ने AI से बनाए गए इस मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर कहा कि यह बेहद घिनौना, शर्मनाक और आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने वाली संस्कृति में किसी महिला को इस तरह से अपमानित करने के लिए AI का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने वीडियो बनाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और इसे बनाने वालों के साथ-साथ इसे फैलाने वालों के खिलाफ भी हर संभव कानूनी कार्रवाई करेंगे। जूनियर एनटीआर ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह के कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर किसी तरह का रिएक्शन या एंगेजमेंट करें। उन्होंने कहा कि आज यह किसी और के साथ हो रहा है और कल इसका शिकार किसी की मां, बहन, पत्नी या बेटी भी हो सकती है।
Disgusting, Sick and Shameless.
— Jr NTR (@tarak9999) October 3, 2026
In a land that worships women as mothers and goddesses, where "Matrudevo Bhava" is not just a phrase but a part of our culture, some people have fallen so low that they are using AI to disrespect a woman in the most degrading way possible. Using…
AI के गलत इस्तेमाल पर सरकारों से कार्रवाई की अपील
जूनियर एनटीआर ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि AI के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए जाने चाहिए।
‘चुट्टमल्ले’ गाने में दिखी थी जान्हवी और जूनियर एनटीआर की केमिस्ट्री
‘चुट्टमल्ले’ गाना फिल्म ‘देवरा’ का रोमांटिक गाना है, जिसमें जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर नजर आए थे। गाने में दोनों किरदारों के बीच की केमिस्ट्री दिखाई गई है। इसे खूबसूरत समुद्र और जंगलों की लोकेशन पर फिल्माया गया था और कहानी को महिला किरदार के नजरिए से दिखाया गया है।
इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल रामजोगय्या शास्त्री ने लिखे हैं। गाने को शिल्पा राव ने आवाज दी है और इसकी कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है। ‘चुट्टमल्ले’ को तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था।
‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर ने निभाया था डबल रोल
‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज, श्रीकांत मेका, टॉम शाइन चाको और नारायण जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल निभाया था। उन्होंने देवरा और वरधा का किरदार निभाया। कहानी समुद्र किनारे के इलाके में सत्ता और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म का निर्माण एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स के बैनर तले कोसाराजू हरि कृष्णा और सुधाकर मिक्किलिनेनी ने किया था, जबकि नंदमुरी कल्याण राम ने इसे प्रस्तुत किया था। फिल्म तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म का अंत एक बड़े क्लिफहैंगर के साथ हुआ था, जिसके बाद इसके अगले पार्ट को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
आग का गोला बना पिज्जा रेस्टोरेंट: मुरादाबाद में 38 मीटर दूर गिरा शटर, न सिलेंडर फटा न AC, रहस्यमयी ब्लास्ट से दहशत
मुरादाबाद पिज्जा रेस्टोरेंट में रहस्यमयी धमाके से हड़कंप मच गया. शटर 38 मीटर दूर गिरा, 5 लोग घायल. सिलेंडर फटने जैसी बात से रेस्टोरेंट मालिक ने किया इनकार, जांच जारी.
The post आग का गोला बना पिज्जा रेस्टोरेंट: मुरादाबाद में 38 मीटर दूर गिरा शटर, न सिलेंडर फटा न AC, रहस्यमयी ब्लास्ट से दहशत appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












