Responsive Scrollable Menu

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रेखा गुप्ता नीत सरकार से दिल्ली चिकित्सा परिषद (डीएमसी) में महिलाओं को कम से कम 50 प्रतिशत आरक्षण देने के संबंध में जल्द निर्णय लेने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने चिकित्सक अंजू गंभीर की जनहित याचिका पर 30 सितंबर को यह आदेश दिया। याचिका में परिषद में महिला चिकित्सकों को ‘‘समान और सार्थक प्रतिनिधित्व’’ देने का अनुरोध किया गया है।

अदालत ने कहा कि डीएमसी का गठन दिल्ली चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1997 के तहत किया गया है, जिसमें चुनाव या मनोनयन, किसी भी माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है, इसलिए अदालत अधिकारियों को ऐसा कोटा देने का निर्देश नहीं दे सकती। अदालत ने कहा, ‘‘हालांकि, याचिकाकर्ता ने पहले ही एक अभ्यावेदन देकर अपनी मांग रखी है, जिस पर राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारी विचार कर रहे हैं।’’ पीठ ने आदेश दिया, ‘‘हम वर्तमान याचिका का निपटारा राज्य सरकार और उसके संबंधित अधिकारियों को याचिकाकर्ता के अनुरोध पर विचार करने और उस पर उचित निर्णय जल्द लेने का निर्देश देते हुए करते हैं।’’ याचिकाकर्ता ने डीएमसी के अलावा दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन में भी महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की थी। अधिवक्ता रूपेश दत्ता और स्नेहलता चतुर्वेदी के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की संख्या काफी होने के बावजूद डीएमसी में पर्याप्त विविधता और प्रतिनिधित्व नहीं है।

याचिका में कहा गया कि इसके कारण विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की आवाज शामिल नहीं हो पाती।

Continue reading on the app

सलमान खान का नाम सुनते ही अरबाज का बिगड़ा मिजाज, पैपराजी के सवाल का नहीं दिया जवाब, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान शुक्रवार को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे. इस दौरान का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. अरबाज इवेंट में आराम से पैपराजी के सवालों के जवाब दे रहे थे. तभी एक पैपराजी ने उनसे भाई सलमान खान को लेकर सवाल पूछ लिया, तो अरबाज खान असहज हो गए. सवाल का जवाब देने के बजाय वह तुरंत वहां से आगे बढ़ गए. अब उनके रिएक्शन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

Continue reading on the app

  Sports

पहले झटके 5 विकेट, फिर 10वें नंबर पर आकर टीम को बचाया, शतकवीर के साथ की हैरतअंगेज साझेदारी

ईरानी कप के तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी में स्थिति बिगड़ गई थी और उसके छोटे स्कोर पर ही आउट होने का खतरा मंडरा रहा था. मगर स्मरण रविचंद्रन के शतक ने टीम को बचा दिया. Sat, 03 Oct 2026 20:25:36 +0530

  Videos
See all

Punjab Congress में कोई गुटबाजी नहीं, एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव: Sachin Pilot | Pargat Singh | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:41:39+00:00

Rashtra Sarvopari : रुकेगी 'नाबालिग दीक्षा'? | Premanand Maharaj Aashram | Akhielsh vs Owaisi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:41:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers