Responsive Scrollable Menu

‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा

साउथ एक्टर जूनियर NTR ने उनकी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के AI से बनाए गए मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर भड़क गए। यह गाना जान्हवी कपूर के साथ फिल्माया गया था। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह बेहद घिनौना, शर्मनाक और निंदनीय है। जिस देश में महिलाओं को मां और देवी के रूप में सम्मान दिया जाता है और ‘मातृदेवो भव’ हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग AI का इस्तेमाल कर एक महिला का इस तरह अपमान कर रहे हैं।" मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों को चेतावनी जूनियर NTR ने मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो बनाने और उसे फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने लिखा कि ‘चुट्टामल्ले’ के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। अभिनेता ने लोगों से ऐसे कंटेंट को बढ़ावा नहीं देने की अपील की। उन्होंने लिखा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।” उन्होंने आगे लिखा, "यह बेहद गंभीर मामला है। मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम बनाए जाएं और कार्रवाई की जाए।” ‘चुट्टामल्ले’ गाना और फिल्म ‘चुट्टामल्ले’ 2024 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का रोमांटिक गाना है। इसमें जूनियर NTR और जान्हवी कपूर नजर आए थे। यह गाना अपनी धुन और दोनों मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री के लिए लोकप्रिय हुआ था। ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी 1980 के दशक के एक तटीय गांव पर आधारित है। फिल्म में एक ताकतवर समुद्री योद्धा अवैध समुद्री तस्करी के खिलाफ खड़ा होता है। उसे पता चलता है कि इसकी वजह से निर्दोष लोगों को नुकसान हो रहा है। फिल्म में जूनियर NTR, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान ने अहम भूमिकाएं निभाईं। प्रकाश राज, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको भी फिल्म का हिस्सा थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर NTR अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ पर काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन ‘KGF’ और ‘सालार’ फेम प्रशांत नील कर रहे हैं। फिल्म 11 जून 2027 को रिलीज होने वाली है। कई सेलेब्स के AI-जनरेटेड पोस्ट बने हैं गौरतलब है कि कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं। मई 2026 में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं। रुक्मिणी ने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा था, “मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।” मई 2026 में ही माधुरी दीक्षित का एक रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसे बाद में फैक्ट चेक और ट्विटर (X) के कम्युनिटी नोट द्वारा एआई-जनरेटेड और पूरी तरह नकली घोषित किया गया। नवंबर 2023 में रश्मिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काले रंग के कपड़ों में एक लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही थीं। यह वीडियो पूरी तरह फेक था। मूल वीडियो ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था। AI डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके जारा के चेहरे की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। जनवरी 2024 में नोरा फतेही का भी एक फेक वीडियो सामने आया था जिसमें एक क्लोदिंग ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए उनके चेहरे और आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इसके फर्जी होने की पुष्टि की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

अमित शाह-सीएम मोहन यादव ने की ‘श्वेत क्रांति 2.0’ की शुरुआत, MP को डेयरी सेक्टर की बड़ी सौगातें, न्याय संहिता व नशामुक्ति पर जोर

देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में मध्यप्रदेश के डेयरी सेक्टर को कई बड़ी सौगातें दीं। अमित शाह ने सम्मेलन के दौरान रिमोट का बटन दबाकर डिजिटल माध्यम से उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसके साथ ही भोपाल ही 12.42 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक डेयरी प्रोडक्ट प्लांट और अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवपुरी में 6.5 करोड़ की लागत के मिनी डेयरी प्लांट के सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अमित शाह ने भोपाल और इंदौर मिल्क यूनियन के सदस्यों को बोनस वितरित किया। साथ ही गौशालाओं के लिए सहायता के रूप में 101 करोड़ रुपये और मिल्क कोऑपरेटिव सोसाइटियों के सदस्यों को लाभांश के रूप में 15.10 करोड़ रुपये की राशि भी सिंगल क्लिक करके वितरित की।

बता दें कि इससे पहले सीएम मोहन यादव ने अमित शाह का कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया। वहीं, शाह ने राज्य स्तरीय नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री गोपालक सम्मेलन में शामिल हुये एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राज्य के भविष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया। गृह मंत्री ने ऐलान किया है कि सरकार ने वर्ष 2029-30 तक मध्यप्रदेश को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में प्रशासन और सरकार गंभीर योजना के साथ काम कर रही है।

31 दिसंबर 2029 से पहले नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि सरकार युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाना चाहती है। इसके लिये मुख्यमंत्री एवं गृह विभाग के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई है। जिसमें विभिन्न ​पहलुओं पर मंथन किया जायेगा एवं रणनीति तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 31 दिसंबर 2029 से पहले मध्यप्रदेश को नारकोटिक्स और नशे की समस्या से पूरी तरह आजाद कर दिया जाए।

उज्जैन में 255 करोड़ से बनेगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

अमित शाह ने कहा कि राज्य में दूध के प्रसंस्करण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा ह। इसी क्रम में उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिदिन 3 लाख लीटर दूध की क्षमता वाला प्लांट तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से प्रदेश में दूध के प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा मिलेगा। शाह ने कहा कि खुले बाजार में दूध बेचने पर कई बार बिचौलियों के कारण गोपालकों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। सहकारी व्यवस्था से जुड़ने पर गोपालकों को दूध का बेहतर दाम मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए दूध के संग्रहण के साथ-साथ उसके प्रसंस्करण की व्यवस्था भी जरूरी है। दूध से आइसक्रीम, मक्खन, घी, चीज और मावा जैसे विभिन्न उत्पाद तैयार कर वैल्यू एडिशन किया जा सकता है।

नई न्याय संहिता से हर भारतीय के सम्मान की रक्षा होगी, बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने अंग्रेजी दौर के कई कानूनों को समाप्त कर अपनी न्याय संहिता लागू की है। हमारी न्याय व्यवस्था की पहचान कभी तारीख-पे-तारीख से होती थी। लेकिन, अब भारतीय न्याय संहिता में एफआईआर के बाद तीन वर्ष में दोषी को सजा दिलवाने का प्रावधान है। अंग्रेजों ने अपनी सरकार को बचाने के लिए कानून बनाए थे। नई न्याय संहिता का मूलमंत्र न्याय है, दंड सिर्फ अपराध रोकने के लिए है। इससे हर भारतीय के सम्मान की रक्षा होगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि शीघ्र ही भारतीय न्याय संहिता दुनिया में सबसे आधुनिक न्याय तंत्र बन जाएगी। इसमें ऑनलाइन एफआईआर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, एफएसएल के प्रावधान और कई आधुनिक वैज्ञानिक प्रावधान इसमें जोड़े गए हैं। महिला सुरक्षा, आतंकवाद, लिंचिंग तक से प्रोटेक्शन की व्यवस्था है।

2047 तक भारत को हर क्षेत्र में नंबर-1 बनाने का संकल्प: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को हर क्षेत्र में नंबर-1 बनाने का संकल्प लिया है। हमारा निर्यात आज बढ़कर 5000 करोड़ तक पहुंच गया है। यूएई, अमेरिका, बांग्लादेश, सऊदी अरब और भूटान समेत कई देशों में भारत निर्यात करता है। हमने अब श्वेत क्रांति 2.0 का शुभारंभ किया है। केंद्र सरकार ने गांवों में 75 हजार डेयरी सहकारी समितियां बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 46 हजार डेयरियों को मजबूत किया जाएगा। नई डेयरी समितियों के लक्ष्य में सबसे बड़ा योगदान मध्यप्रदेश का होगा।

राज्य में 80 लाख से अधिक गौपालकों का विशाल परिवार: सीएम मोहन यादव

वहीं, अमित शाह से संबोधन से पहले सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में अद्भुत राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन आयोजित किया गया है। राज्य में 80 लाख से अधिक गौपालकों का विशाल समृद्ध परिवार है। राज्य सरकार ने गरीब युवा, महिला और नारी शक्ति के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से 17 विभागों को एक साथ जोड़ा गया है।

सीएम ने बताया कि राज्य के किसानों की आय गौपालन, दूध उत्पादन, पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मत्स्य पालन से बढ़ाने के प्रयास किया जा रहे हैं। किसानों की सबसे अधिक आय दूध उत्पादन से होती है। राज्य में प्रतिदिन 2 करोड़ लीटर से अधिक दूध उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश दूध उत्पादन में अब देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंंने कहा कि मैं भी एक किसान परिवार से आता हूं। इसलिए पशुपालक और गौपालकों की परेशानियों को अच्छी तरह समझता हूं।

अमित शाह-सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में अहम एमओयू

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में मोरवन प्रोजेक्ट के तहत भोपाल में नगर वन विकसित करने के लिए केआरआईबीएचओ और मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के बीच एमओयू हुआ। इस पहल का उद्देश्य भोपाल में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा देना है। नगर वन के विकास से स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण के साथ शहर में हरित आवरण भी बढ़ेगा। अमित शाह ने गौपालकों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव और उनकी टीम की सराहना करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में राज्य में प्रतिदिन 50 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक या तिलक नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ ये 2 खिलाड़ी बने जीत के हीरो, 6 गेंदों में पलट दी बाजी

एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया. इस तरह टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. मैच में भारत के लिए बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने भी मैच जिताऊ प्रदर्शन दिया. Sat, 3 Oct 2026 19:03:50 +0530

  Videos
See all

Dubai Plane Incident: अलकायदा से कनेक्शन, पायलट या आतंकी? क्रैश की थी साजिश? | Cockpit |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T13:46:38+00:00

Iran America Peace Deal : पेट्रोल-डीजल के दाम पर बड़ी खबर! | N18G | Trump | Middle East | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T13:46:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers