Responsive Scrollable Menu

इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल की कीमतों में 5 तो डीजल के दाम में किया 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा

Petrol Diesel Price: निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने देशभर में फैले अपने नेटवर्क पर पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी शनिवार से लागू की है. इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होना है. यह जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों की ओर से दी गई.

कंपनी ने क्यों बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम?

नई कीमतों के जरिए नायरा एनर्जी की कोशिश बढ़ी हुई लागत और बिक्री मूल्य में अंतर को कम करना है. मौजूदा दौर में कच्चे तेल की कीमतों के ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल की लागत तेजी से बढ़ी है. देश में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाने वाली नायरा एनर्जी की ओर से इस साल दूसरी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है.

मार्च में भी बढ़ाए थे कंपनी ने तेल के दाम

इससे पहले मार्च में, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आपूर्ति में रुकावट आने पर कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं, लेकिन जुलाई में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर यह बढ़ोतरी वापस ले ली थी. कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब सरकारी तेल वितरक कंपनियां, जो भारत के 1,04,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा का संचालन करते हैं, ने ग्लोबल क्रूड मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिटेल कीमतों को काफी हद तक स्थिर रखा है.

1 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर के भी बढ़े थे दाम

इस हफ्ते की शुरुआत में, सरकार ने कहा था कि निजी ईंधन विक्रेताओं को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक नहीं लगानी चाहिए. इसके अलावा, सरकारी कंपनियों ने एक अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपए का इजाफा किया था. हालांकि, घरेलू एलपीजी की कीमतों को 942 रुपए पर स्थिर रखा था. साथ ही, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी 16 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें 121 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 137 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

शिवपुरी में जिंदा महिला सरकारी रिकॉर्ड में मृत, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने पर खुला राज, पति संग लगा रही दफ्तरों के चक्कर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीवित महिला को दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया। अब महिला अपने पति और छोटे बच्चे के साथ खुद को जिंदा साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

यह पूरा मामला शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील के जरियाकला गांव का है। यहां रहने वाले भारत जाटव अपनी पत्नी को सरकारी दस्तावेजों में दोबारा जिंदा दर्ज कराने के लिए दरफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। सरकारी रिकॉर्ड में उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया है जिसकी वजह से परिवार के राशन कार्ड में उनका नाम नहीं जुड़ पा रहा है।

राशन कार्ड बनवाने के दौरान हुआ खुलासा

भारत जाटव ने बताया कि 5 साल पहले उनकी शादी शुक्रवती से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद तक उनका नाम उनके मायके दुल्हारा गांव के राशन कार्ड में ही दर्ज रहा। जब वह पत्नी का नाम जरियाकला पंचायत में अपने परिवार राशन कार्ड में जुड़वाने पहुंचे। तब यह खुलासा हुआ कि शुक्रवती को मृत घोषित कर दिया गया है।

सरकारी दस्तावेज में महिला मृत

राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के दौरान जब रिकॉर्ड की जांच की गई तब दस्तावेजों में महिला के मृत होने की जानकारी सामने आई। भारत का कहना है कि खाद्यान्न पर्ची और समग्र आईडी को जोड़ने की प्रक्रिया के दौरान उनका नाम हटाया गया था। इस दौरान गलती से उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया है। इस वजह से आधार कार्ड और समग्र आईडी के रिकॉर्ड में भी परेशानी आ रही है।

नहीं मिल रहा समाधान

दंपति का कहना है कि जीवित होने के बाद भी सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज होने के वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार संबंधित कार्यालय में जाकर आवेदन देकर रिकॉर्ड सही करने का प्रयास कर रहे हैं। तहसील से लेकर जनपद पंचायत और थाने तक के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है।

पंचायत का क्या कहना

इस मामले में दुल्हारा पंचायत सचिव मलखान सिंह बघेल का कहना है कि जब खाद्यान्न पर्ची और समग्र आईडी जोड़ने का अभियान चल रहा था। उसे समय गांव से बाहर रहने वाले लोगों, शादी के बाद दूसरे स्थान पर गई महिलाओं और मृत लोगों के नाम हटाए गए थे। इसी प्रक्रिया में शुक्रवती का नाम गलती से मृत दर्ज कर दिया गया है। सचिव ने यह भी कहा है कि जानकारी मिलने के बाद आईडी रिकवर कर ली गई है। जल्द ही महिला का नाम जरियाकला पंचायत में राशन कार्ड में जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान पंचायत चुनाव पर बड़ी खबर! | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T20:00:31+00:00

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T19:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers