शिवपुरी में जिंदा महिला सरकारी रिकॉर्ड में मृत, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने पर खुला राज, पति संग लगा रही दफ्तरों के चक्कर
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीवित महिला को दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया। अब महिला अपने पति और छोटे बच्चे के साथ खुद को जिंदा साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
यह पूरा मामला शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील के जरियाकला गांव का है। यहां रहने वाले भारत जाटव अपनी पत्नी को सरकारी दस्तावेजों में दोबारा जिंदा दर्ज कराने के लिए दरफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। सरकारी रिकॉर्ड में उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया है जिसकी वजह से परिवार के राशन कार्ड में उनका नाम नहीं जुड़ पा रहा है।
राशन कार्ड बनवाने के दौरान हुआ खुलासा
भारत जाटव ने बताया कि 5 साल पहले उनकी शादी शुक्रवती से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद तक उनका नाम उनके मायके दुल्हारा गांव के राशन कार्ड में ही दर्ज रहा। जब वह पत्नी का नाम जरियाकला पंचायत में अपने परिवार राशन कार्ड में जुड़वाने पहुंचे। तब यह खुलासा हुआ कि शुक्रवती को मृत घोषित कर दिया गया है।
सरकारी दस्तावेज में महिला मृत
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के दौरान जब रिकॉर्ड की जांच की गई तब दस्तावेजों में महिला के मृत होने की जानकारी सामने आई। भारत का कहना है कि खाद्यान्न पर्ची और समग्र आईडी को जोड़ने की प्रक्रिया के दौरान उनका नाम हटाया गया था। इस दौरान गलती से उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया है। इस वजह से आधार कार्ड और समग्र आईडी के रिकॉर्ड में भी परेशानी आ रही है।
नहीं मिल रहा समाधान
दंपति का कहना है कि जीवित होने के बाद भी सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज होने के वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार संबंधित कार्यालय में जाकर आवेदन देकर रिकॉर्ड सही करने का प्रयास कर रहे हैं। तहसील से लेकर जनपद पंचायत और थाने तक के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है।
पंचायत का क्या कहना
इस मामले में दुल्हारा पंचायत सचिव मलखान सिंह बघेल का कहना है कि जब खाद्यान्न पर्ची और समग्र आईडी जोड़ने का अभियान चल रहा था। उसे समय गांव से बाहर रहने वाले लोगों, शादी के बाद दूसरे स्थान पर गई महिलाओं और मृत लोगों के नाम हटाए गए थे। इसी प्रक्रिया में शुक्रवती का नाम गलती से मृत दर्ज कर दिया गया है। सचिव ने यह भी कहा है कि जानकारी मिलने के बाद आईडी रिकवर कर ली गई है। जल्द ही महिला का नाम जरियाकला पंचायत में राशन कार्ड में जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।
Breaking On Premanand Maharaj Disciple Death LIVE: नए वीडियो ने उड़ाए होश! | Vrindavan | UP Police
Breaking On Premanand Maharaj Disciple Death LIVE: नए वीडियो ने उड़ाए होश! | Vrindavan | UP Police वृंदावन में पूज्य प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में पुलिस जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। शुक्रवार सुबह बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से गिरकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस और सीओ संदीप कुमार सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जबकि परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.. #PremanandJiMaharaj #DeepakLodhi #VrindavanNews #GuruKripaKunj #RasikDulariSharan #Vrindavan #MathuraNews #AshramNews #BreakingNews #CrimeUpdate #CCTVFootage #VrindavanPolice #SantPremanandJi #MathuraPolice #LocalNews #VrindavanDiaries #ShockingNews #PoliceInvestigation #TrendingNews #LatestUpdates ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Republic Bharat









