Bigg Boss 20: कॉजी तौकीर के ‘लॉलीपॉप’ कमेंट पर भड़के सलमान खान, वीकेंड के वार में लगाई क्लास
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहे विवादों को लेकर चर्चा में है। अब ‘वीकेंड का वार’ के नए प्रोमो में सलमान खान काजी तौकीर की क्लास लगाते नजर आए। उन्होंने कनिका मान पर किए गए ‘लॉलीपॉप’ कमेंट को लेकर काजी को फटकार लगाई और कहा कि जब किसी को आपकी बात गलत लगी हो तो आपको वहीं अपनी बात रोक देनी चाहिए।
कनिका मान पर कमेंट को लेकर काजी को फटकार
पिछले हफ्ते काजी तौकीर ने कनिका मान से बातचीत के दौरान ‘लॉलीपॉप’ कमेंट किया था। कनिका को यह बात आपत्तिजनक और असहज लगी थी। इसके बाद सलमान ने काजी से तुरंत माफी नहीं मांगने और लगातार अपनी बात पर बहस करते रहने को लेकर सवाल किया।
सलमान ने काजी से कहा कि अगर किसी को आपकी बात या इरादा गलत लगा है तो आपको पीछे हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि काजी लगातार अपनी बात दोहराते रहे, जैसे कोई ‘स्टक रिकॉर्ड’ चल रहा हो। इसके बाद सलमान ने कनिका से पूछा कि क्या काजी ने उनसे माफी मांगी थी। कनिका ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों में अपने गेम को लेकर काजी के अंदर थोड़ा ज्यादा घमंड आ गया है।
Salman ne li #QaziTouqeer ki class aur #KanikaMann ki side.
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 3, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/UQTIlmaz2E
गोली खा लेंगे लेकिन सॉरी नहीं बोलेंगे
काजी ने सलमान को बताया कि उन्होंने गेट के पास कनिका से सॉरी कहा था। इस पर सलमान ने कहा कि उन्होंने ऐसा सुना नहीं। सलमान ने काजी की उस बात का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह गोली खा लेंगे लेकिन सॉरी नहीं बोलेंगे। सलमान ने काजी से सवाल किया कि क्या उन्होंने जिंदगी में कभी किसी को मजाक-मजाक में सॉरी बोलते हुए सुना है।
क्या था पूरा मामला?
यह मामला ‘बिग बॉस 20’ के घर में एक टास्क के दौरान हुआ था। कनिका मान ने काजी से पूछा था कि अगर वह उनकी प्रोफेसर होतीं तो वह कौन सा विषय पढ़ते। काजी ने ‘बायोलॉजी’ जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने कनिका की खूबसूरती की तारीफ करते हुए पूछा, “मैम, क्या हम साथ में लॉलीपॉप ले सकते हैं?” कनिका को यह कमेंट पसंद नहीं आया।
उन्होंने काजी के कमेंट को डबल मीनिंग वाला बताते हुए कहा कि यह सस्ता कमेंट था और वह उनसे ऐसी बात की उम्मीद नहीं करती थीं। कनिका ने यह भी कहा कि वह जाने से पहले काजी को तमीज सिखाकर जाएंगी। काजी ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका कमेंट मासूमियत से किया गया था और उनका कोई गलत इरादा नहीं था।
‘बिग बॉस 20’ में मिड-वीक एविक्शन
इस बीच ‘बिग बॉस 20’ में मिड-वीक एविक्शन भी हुआ। माही विज, युंग डीएसए और उदिति सिंह के फैसले के बाद र्हिति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया।
Priyanka Kakkar ने छोड़ी AAP, हरी-भरी Delhi के लिए Congress में हुईं शामिल
आम आदमी पार्टी (AAP) को एक झटका लगा है। शनिवार को पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि अब "वोटों को बंटने देने की कोई ज़रूरत नहीं है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट के ज़रिए प्रियंका के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। वीडियो में कक्कड़ ने कहा कि वह पार्टी में इसलिए शामिल हो रही हैं क्योंकि वह उस दिल्ली को वापस पाना चाहती हैं जिसमें वह बड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत गर्व के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही हूँ क्योंकि मैं उस दिल्ली को वापस पाना चाहती हूँ जिसमें मैं बड़ी हुई हूँ। मुझे वैसी ही हरी-भरी, साफ़-सुथरी, प्रगतिशील और सुरक्षित दिल्ली चाहिए जो मेरे बड़े होने के दिनों का एक अहम हिस्सा थी। भारतीय राजनीति में एक दशक से ज़्यादा के अनुभव के बाद, मेरा सच में मानना है कि सिर्फ़ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। अगर कोई एक नेता है जो सच्चा और ईमानदार है, तो वह राहुल गांधी हैं। वह मुश्किलों का सामना करने वाले और मज़बूत इरादों वाले नेता हैं। यह ज़रूरी है कि हम सब एक साथ आएँ।
न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कक्कड़ ने कहा कि वह "बीजेपी की पिछड़ी सोच वाली राजनीति को हराने" के लिए पार्टी में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत गर्व के साथ कांग्रेस में शामिल हो रही हूँ। अब हमें वोटों को बंटने नहीं देना है। हमें ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ लड़ना है और बीजेपी की पिछड़ी सोच वाली राजनीति को भी हराना है।
इसे भी पढ़ें: बचाव करना नामुमकिन था, AAP छोड़ Congress में शामिल हुईं Priyanka Kakkar
प्रियंका कक्कड़ कौन हैं?
प्रियंका कक्कड़ ने हाल ही में AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर काम किया; उन्हें अप्रैल 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। वह 2013 में पार्टी में शामिल हुईं और समय के साथ उन्होंने संगठन से जुड़े कई काम संभाले। इनमें तेलंगाना ऑब्ज़र्वर, दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए लीगल हेड और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सलाहकार के तौर पर काम करना शामिल है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi








