Responsive Scrollable Menu

Salman Khan Brother: सलमान खान के परिवार में पड़ी फूट? भाई का नाम सुनते ही अरबाज खान ने किया इग्नोर, देखें Video

Salman Khan Brother: सुपरस्टार सलमान खान का परिवार हर त्योहार-फंक्शन में अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आता है। हालांकि कुछ समय से सलमान के भाई और एक्टर अरबाज खान को कम ही उनके परिवार के साथ देखा गया। अब हाल ही में जब अरबाज खान मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे तो उनका रवैया कुछ और ही कह गया।

अरबाज ने सलमान के सवाल को किया इग्नोर
इवेंट में अरबाज ने पैपराजी से बातचीत की और कुछ सवालों के जवाब भी दिए। हालांकि, जैसे ही उनसे उनके भाई सलमान खान को लेकर सवाल किया गया, माहौल थोड़ा असहज हो गया और वह इग्नोर कर के चले गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी अरबाज से सलमान खान के हालिया बयान को लेकर सवाल करने की कोशिश करते हैं। सवाल सुनते ही अरबाज ने उसे टालते हुए कहा, ‘एक्सक्यूज मी... थैंक्यू’ और आगे बढ़ गए।

सलमान का नाम आते ही अरबाज ने बदला रुख
वीडियो में अरबाज पहले पैपराजी से बातचीत करते नजर आते हैं। लेकिन जैसे ही सलमान खान से जुड़ा सवाल किया गया, उन्होंने जवाब देने के बजाय बातचीत खत्म करने की कोशिश की और फोटो के लिए आगे बढ़ गए।

हालांकि, इसके बाद अरबाज पीछे मुड़े और पैपराजी से सवाल किया, ‘ज्वेलरी से सम्बंधित था? आज के इवेंट से जुड़ा था वो सवाल?’ यानी उन्होंने पूछा कि क्या वह सवाल ज्वेलरी या आज के इवेंट से जुड़ा था। अरबाज के इस अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

सलमान खान के गणपति सेलिब्रेशन में नहीं दिखे अरबाज
इस साल गणपति वसर्जन के दौरान सलमान खान और अर्पिता ने अपने पूरे परिवार के साथ गणेशोत्सव का जश्न मनाया था। परिवार में सोहेल खान भी नजर आए लेकिन अरबाज या उतनी पत्नी शूरा नहीं देखी गईं। वहीं हालिया अरबाज के इस बयान ने भाई सलमान और परिवार के बीच दरार आने की खबरों को हवा दे दी है।

बताते चलें, अरबाज ने बॉलीवुड मेकअपल आर्टिस्ट शूरा खान से दिसंबर 2023 में शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी सिपारा खान है।

 

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: कॉजी तौकीर के ‘लॉलीपॉप’ कमेंट पर भड़के सलमान खान, वीकेंड के वार में लगाई क्लास

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहे विवादों को लेकर चर्चा में है। अब ‘वीकेंड का वार’ के नए प्रोमो में सलमान खान काजी तौकीर की क्लास लगाते नजर आए। उन्होंने कनिका मान पर किए गए ‘लॉलीपॉप’ कमेंट को लेकर काजी को फटकार लगाई और कहा कि जब किसी को आपकी बात गलत लगी हो तो आपको वहीं अपनी बात रोक देनी चाहिए।

कनिका मान पर कमेंट को लेकर काजी को फटकार
पिछले हफ्ते काजी तौकीर ने कनिका मान से बातचीत के दौरान ‘लॉलीपॉप’ कमेंट किया था। कनिका को यह बात आपत्तिजनक और असहज लगी थी। इसके बाद सलमान ने काजी से तुरंत माफी नहीं मांगने और लगातार अपनी बात पर बहस करते रहने को लेकर सवाल किया।

सलमान ने काजी से कहा कि अगर किसी को आपकी बात या इरादा गलत लगा है तो आपको पीछे हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि काजी लगातार अपनी बात दोहराते रहे, जैसे कोई ‘स्टक रिकॉर्ड’ चल रहा हो। इसके बाद सलमान ने कनिका से पूछा कि क्या काजी ने उनसे माफी मांगी थी। कनिका ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों में अपने गेम को लेकर काजी के अंदर थोड़ा ज्यादा घमंड आ गया है।

गोली खा लेंगे लेकिन सॉरी नहीं बोलेंगे
काजी ने सलमान को बताया कि उन्होंने गेट के पास कनिका से सॉरी कहा था। इस पर सलमान ने कहा कि उन्होंने ऐसा सुना नहीं। सलमान ने काजी की उस बात का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह गोली खा लेंगे लेकिन सॉरी नहीं बोलेंगे। सलमान ने काजी से सवाल किया कि क्या उन्होंने जिंदगी में कभी किसी को मजाक-मजाक में सॉरी बोलते हुए सुना है।

क्या था पूरा मामला?
यह मामला ‘बिग बॉस 20’ के घर में एक टास्क के दौरान हुआ था। कनिका मान ने काजी से पूछा था कि अगर वह उनकी प्रोफेसर होतीं तो वह कौन सा विषय पढ़ते। काजी ने ‘बायोलॉजी’ जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने कनिका की खूबसूरती की तारीफ करते हुए पूछा, “मैम, क्या हम साथ में लॉलीपॉप ले सकते हैं?” कनिका को यह कमेंट पसंद नहीं आया।

उन्होंने काजी के कमेंट को डबल मीनिंग वाला बताते हुए कहा कि यह सस्ता कमेंट था और वह उनसे ऐसी बात की उम्मीद नहीं करती थीं। कनिका ने यह भी कहा कि वह जाने से पहले काजी को तमीज सिखाकर जाएंगी। काजी ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका कमेंट मासूमियत से किया गया था और उनका कोई गलत इरादा नहीं था।

‘बिग बॉस 20’ में मिड-वीक एविक्शन
इस बीच ‘बिग बॉस 20’ में मिड-वीक एविक्शन भी हुआ। माही विज, युंग डीएसए और उदिति सिंह के फैसले के बाद र्हिति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Rohit sharma: छक्कों का एक और शतक… रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

Rohit Sharma: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 92 रनों की एक अहम पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छक्कों का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. Sat, 03 Oct 2026 18:00:29 +0530

  Videos
See all

Dholpur: 4 फीट की लौकी का वीडियो वायरल #viral #shorts #trending #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T12:45:02+00:00

Ranbhoomi Full Show: Iran पर होने वाला है हमला? | Donlad Trump | US-Iran War | World News | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T12:45:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers