Responsive Scrollable Menu

2026 टाटा पंच EV फेसलिफ्ट को 5-स्टार रेटिंग मिली:भारत NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 31.09 पॉइंट मिले, बच्चों की सुरक्षा में 45 अंक मिले

टाटा मोटर्स की 2026 टाटा पंच EV फेसलिफ्ट ने एक बार फिर सेफ्टी के मामले में खुद को साबित किया है। भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में पंच EV को एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। खास बात ये है कि भारत एनकैप में टाटा पंच का दूसरी बार क्रैश टेस्ट हुआ और दोनों बार उसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। भारतीय एजेंसी के क्रैश टेस्ट रिजल्ट के अनुसार, कार को एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.09 और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 45 पॉइंट मिले हैं। 2024 में हुए पिछले टेस्ट की तुलना में एडल्ट सेफ्टी स्कोर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चाइल्ड सेफ्टी स्कोर पहले जैसा ही मजबूत है। आइए जानते हैं क्रैश टेस्ट में दोनों कारों का स्कोर क्या रहा... 2026 टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट डिकोड 2026 टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन क्रैश टेस्ट फ्रंटल इंपैक्ट टेस्ट: 64kmph की स्पीड में हुए फ्रंटल इंपैक्ट टेस्ट में पंच ईवी को 16 में से 15.28 अंक मिले। इसमें ड्राइवर के सिर, गर्दन, कमर, जांघ और टखने की प्रोटेक्शन को 'अच्छा' बताया गया। वहीं, छाती और दोनों पैरों की टिबिया (घुटने और टखने के बीच का हिस्सा) की सुरक्षा को पर्याप्त पाया गया। वहीं, साइड पैसेंजर के सिर, गर्दन, कमर, जांघ, बाए पैर की टिबिया और टखने की प्रोटेक्शन को 'अच्छा' बताया गया। वहीं, छाती और दाहीने पैर की टिबिया की सुरक्षा को पर्याप्त पाया गया। इसका फुटवेल एरिया और बॉडीशेल इंटीग्रिटी 'स्थिर' रही। साइड इम्पेक्ट टेस्ट: इलेक्ट्रिक SUV का 50kmph की स्पीड से साइड इंपैक्ट टेस्ट किया गया, जिसमें इसे 16 में से 15.80 अंक मिले। इस टेस्ट में सिर, पेट और कमर के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। वहीं, छाती की सुरक्षा पर्याप्त मिली। साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट: इस टेस्ट में ड्राइवर के सिर, छाती, पेट और कमर की सेफ्टी को अच्छा पाया गया। इन तीनों टेस्ट की परफॉर्मेंस के बेस पर ब्रेजा को एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 32 में से 31.09 पॉइन्ट मिले, जो 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए काफी है। 2026 टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन क्रैश टेस्ट इस टेस्ट में 18 महीने और एक 3 साल के बच्चे की डमी को चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम पर उल्टी दिशा की तरफ रखा गया। पंच ईवी को चाइल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 49 में से 45 अंक मिले, जिससे इस कैटेगरी में 5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिली। इस कैटेगरी में कार डायनामिक स्कोर 24 में से 24, चाइल्ड रेस्टरेंट सिस्टम (CRS) इंस्टॉलेशन स्कोर 12 में से 12 और व्हीकल असिसमेंट स्कोर 13 में से 9 रहा। क्रैश टेस्ट में 3 साल के बच्चे की डमी ने फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 8 में से 8 अंक और साइड क्रैश टेस्ट में 4 में से 4 अंक हासिल किए। वहीं, 18 महीने के बच्चे की डमी ने फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 8 में से 8 अंक और साइड क्रैश टेस्ट में 4 में से 4 अंक हासिल किए। हालांकि, प्रोटेक्शन के लेवल्स की जानकारी हमेशा की तरह शेयर नहीं की गई। स्टैंडर्ड फीचर्स: 6 एयरबैग और ESC से लैस है पूरी रेंज टाटा पंच EV के सभी वैरिएंट्स में सुरक्षा के लिए कई एडवांस फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं: सुरक्षा फीचर्स: कार में 6 एयरबैग्स, रियर आउटबोर्ड सीट्स के लिए ISOFIX माउंट्स, सभी सीट्स के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं। पैदल यात्री सुरक्षा: इसके अलावा, यह कार AIS-100 पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन (पैदल यात्री सुरक्षा) नॉर्म्स का भी पूरी तरह से पालन करती है। क्रैश टेस्ट की प्रोसेस 1. टेस्ट के लिए इंसान जैसी 4 से 5 डमी को कार में बैठाया जाता है। बैक सीट पर बच्चे की डमी होती है, जो चाइल्ड ISOFIX एंकर सीट पर फिक्स की जाती है। 2. गाड़ी को फिक्स्ड स्पीड पर ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर (हार्ड ऑब्जेक्ट) से टकराकर देखा जाता है कि गाड़ी और डमी को कितना नुकसान पहुंचा है। ये तीन तरीके से किया जाता है। पोल साइड इम्पैक्ट टेस्ट में कार को फिक्स स्पीड पर पोल से टकराकर देखा जाएगा। पहले दो टेस्ट में कार के 3 स्टार रेटिंग हासिल करने पर तीसरा टेस्ट किया जाता है। 3. टेस्ट में देखा जाता है कि इम्पैक्ट के बाद डमी कितनी डैमेज हुई, एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स ने काम किया या नहीं। इन सभी के आधार पर रेटिंग दी जाती है।

Continue reading on the app

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में आने वाली है 23वीं किस्त, लेकिन शनिवार को बैंक बंद रहे तो क्या खाते में आएंगे पैसे? लाखों किसानों के मन में बस यही सवाल!

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार 20 जून को जारी किया जाएगा। इसके तहत करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। किस्त जारी होने से पहले कई किसानों के मन में यह सवाल है कि शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद और भुगतान पर इसका कोई असर पड़ेगा या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI 2nd Test: साजिद खान की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने कसा शिकंजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज पर अपना शिकंजा कस लिया है. पाकिस्तान ने स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन से मेजबान टीम की दूसरी पारी में 102 रन पर 6 विकेट गिरा दिए हैं. इस तरह वेस्टइंडीज के पास सिर्फ 60 रनों की बढ़त बन पाई है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज को जल्दी समेट कर छोटे लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करेगी. Wed, 5 Aug 2026 10:53:12 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News : उत्तराखंड में पहचान छिपाकर धोखाधड़ी! | Breaking News| Uttarakhand Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:05:59+00:00

Turbulence में फँसी Thailand के Phuket से Delhi आ रही Air India Flight की अंदर की तस्वीरें सामने आई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:03:30+00:00

Viral Video माथे में सिंदूर नहीं, अपनी मौत भर रहे थे राजा! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:12+00:00

Uttarakhand: भारतीय छात्र Lucky Rawat का ऐतिहासिक सफर, 22 देशों को पीछे छोड़कर पहुंचा North Pole #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers