नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई कीमतें शनिवार सुबह से ही लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹103.64 का हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी के बाद रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। साल के शुरुआत में भी बढ़े थे दाम, बाद में कम किए इस साल की शुरुआत में जब ईरान संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई थी, तब कंपनी ने 26 मार्च को भी पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया था। हालांकि, बाद में जब पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ और अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दाम घटे, तो कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया था। सरकारी कंपनियों ने नहीं बढ़ा दाम अभी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं जियो ने भी अभी कोई बदलाव नहीं किया है।
OnePlus फेस्टिव सेल, स्मार्टफोन, टैब, ईयरबड्स पर बड़ा डिस्काउंट; देखें लिस्ट
OnePlus ने अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरबड्स पर ऑफर्स की घोषणा कर दी है। ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ Flipkart Big Billion Days Sale और Amazon Great Indian Festival Sale के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म्स से भी ले पाएंगे। देखें किन प्रोडक्ट्स पर कितना डिस्काउंट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan









.jpg)

