Responsive Scrollable Menu

नीमच में पांच बुलडोजर का एक साथ एक्शन, निशाने पर छात्रावास की बिल्डिंग और चर्चा में करीब 1000 करोड़ की जमीन!

नीमच में शनिवार सुबह जमीन से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई ने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। शहर के बीचोंबीच स्थित जीवाजी राव सिंधिया छात्रावास में प्रशासनिक अमला पहुंचा और देखते ही देखते पांच बुलडोजरों से बिल्डिंग को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई। मौके पर पुलिस बल के साथ प्रशासन और नगरपालिका का भारी अमला मौजूद रहा। कार्रवाई की निगरानी एसडीएम पराग जैन और नगरपालिका की ओर से सीएमओ दुर्गा बामनिया की मौजूदगी में की गई।

इस कार्रवाई का सबसे बड़ा एंगल छात्रावास की बिल्डिंग से भी बड़ा है। प्रशासनिक कार्रवाई में करीब एक हजार करोड़ रुपये कीमत की जमीन को मुक्त कराने की बात सामने आ रही है। यही वजह है कि जमीन और उसके उपयोग को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े प्रशासनिक एक्शन में बदल गया है।

खाली कराया गया छात्रावास फिर चले बुलडोजर 

कार्रवाई से पहले छात्रावास को खाली कराया गया और विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद मशीनों से भवन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। मौके पर पांच बुलडोजरों की मौजूदगी ने कार्रवाई का पैमाना साफ कर दिया।

एसडीएम पराग जैन की मौजूदगी में प्रशासनिक कार्रवाई आगे बढ़ी, जबकि नगरपालिका का अमला भी मौके पर रहा। प्रशासन की कार्रवाई का आधार संबंधित जमीन और भवन के कब्जे/उपयोग से जुड़े प्रशासनिक रिकॉर्ड और आदेश बताए जा रहे हैं। हालांकि कार्रवाई के पूरे कानूनी आधार और संबंधित आदेश की जानकारी सामने आना इस मामले में महत्वपूर्ण रहेगा।

कालिदास शिक्षा समिति के ट्रस्टी ने उठाये सवाल 

वहीं दूसरी तरफ कालिदास शिक्षा समिति के ट्रस्टी रमेश जायसवाल ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि छात्रावास की जमीन समिति ने खरीदी थी, यह लीज की जमीन नहीं है और समिति लगातार संपत्ति कर भी जमा करती रही है। उनका यह भी दावा है कि भवन निर्माण और संचालन के लिए नगरपालिका से पूर्व में अनुमति ली गई थी।

जायसवाल के मुताबिक जमीन और भवन को लेकर न्यायालय में मामला भी उठाया गया है और उनका कहना है कि विवाद अभी विचाराधीन है। उन्होंने यह भी कहा है कि सक्षम आदेश होने पर वे कानून के अनुसार जगह खाली करने के लिए तैयार हैं।

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

स्मित मच्छार की बहादुरी का फैन हुआ बॉलीवुड, सलमान से रणवीर तक ने की तारीफ, एक ने उठाई महावीर च्रक देने की मांग

Bollywood stars Salute Smit Machchhar Bravery: इंडियन पायलट स्मित मच्छार (Smit Machchhar) की बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है. उन्होंने अपने साहस से पूरी दुनिया में इंडिया का नाम रोशन कर दिया.दरअसल, कैप्टन स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में एक बड़ी भयावह घटना को टालने में अहम भूमिका निभाई. फ्लाइट के दौरान उनके को-पायलट ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. उन्होंने गंभीर हालत में फ्लाइट को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया. पूरी दुनिया में पायलट स्मित की तारीफ तो हो रही है अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी बहादुरी को सैल्यूट किया है. सलमान खान से रणवीर सिंह तक स्मित के फैन हो गए हैं.  वहीं, जावेद अख्तर ने तो उन्हें महावीर चक्र देने की मांग कर दी है.

स्मित मच्छार की बहादुरी का फैन हुआ बॉलीवुड

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट कर स्मित की बहादुरी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि स्मित ने कमाल कर दिया और हम सब आपको सैल्यूट करते हैं. उन्होंने लिखा,'कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं. आपके साथ उड़ान भरने में गर्व महसूस होगा. वेल डन ब्रो कैप्टन स्मित मच्छर'. वहीं, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर कैप्टन स्मित की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'कैप्टन बहादुर.'

जावेद अख्तर ने की स्मित को महावीर च्रक देने की मांग

जावेद अख्तर ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी अतुलनीय है. साथ ही उन्होंने स्मित की बहादुरी के लिए उन्हें महावीर चक्र देने की मांग की. उन्होंने लिखा, 'फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी अतुलनीय है. वे बिना किसी शक के महावीर चक्र जैसे बड़े सम्मान के हकदार हैं. जावेद अख्तर के अलावा शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी कैप्टन स्मित के जज्बे की सराहना की है.

स्मित मच्छार की अनिल कपूर ने भी की तारीफ

अनिल कपूर ने स्मित मच्छार की बहादुरी में सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'जब यह घटना हुई, तब जलाल ने मुझे बताया कि वह स्मित को फ्लाइंग स्कूल के दिनों से जानते हैं.उन्होंने कहा कि वह हमेशा से जानते थे कि किसी मुश्किल परिस्थिति में वे स्मित को अपने साथ रखना चाहेंगे. इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि स्मित में शुरू से ही कितना साहस रहा होगा, जिसे उनके आसपास के लोगों ने इतनी कम उम्र में ही पहचान लिया था.

उन्होंने आगे लिखा,‘उस मुश्किल घड़ी में स्मित ने जो किया, वह वाकई असाधारण था. जब इंसान खुद किसी बेहद डरावनी परिस्थिति का सामना कर रहा हो, तब भी मजबूत बने रहना और दूसरों को खुद से पहले रखना, इसके लिए असाधारण हिम्मत चाहिए. स्मित को मेरा दिल से सम्मान और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना.’

सनी देओल से लेकर आर. माधवन तक हुए स्मित के फैन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने कैप्टन स्मित के साहस की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छर ने उस वक्त असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया. सुनील ने ट्वीट किया, 'कैप्टन स्मित मच्छर ने उस वक्त असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. आपने एक बड़े हादसे को टालने और कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. सलाम.' वहीं, साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को शेयर किया. माधवन ने लिखा कि वे देश के इस सच्चे हीरो के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं. विजय देवरकोंडा ने लिखा कि कैप्टन ने जो किया वह अविश्वसनीय है.

परेश रावल ने फिल्मी अंदाज में की स्मित की तारीफ

एक्टर परेश रावल ने कैप्टन स्मित की फिल्मी अंदाज में तारीफ की. उन्होंने उनके सरनेम 'मच्छार' को 1994 में आई फिल्म 'क्रांतिवीर' से जोड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें नाना पाटेकर का वह मशहूर डायलॉग याद आ रहा है. 'एक मच्छर आदमी को...!' वहीं, एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी स्मित की तारीफ कर उन्हें असली हीरो बताया. इसके साथ ही एक्टर और सांसद रवि किशन ने लिखा, 'कैप्टन स्मित मच्छार कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और अदम्य साहस की मिसाल हैं. खुद गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी दूसरों की रक्षा करना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है.' इसके साथ ही  सुनील शेट्टी ने कैप्टन स्मित की तारीफ में लिखा, ‘बहादुरी अक्सर खामोश होती है, लेकिन उसे कभी भुलाया नहीं जाता. कैप्टन स्मित मच्छर और उस मुश्किल घड़ी में आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालने वाले हर शख्स ने अद्भुत धैर्य, सूझबूझ और हौसले का परिचय दिया. दिल से सम्मान. यह सच्ची सलामी है.’

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के ‘Lollipop’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका को सॉरी न बोलने पर लगाई क्लास

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Statement: बिना नाम लिए शुभमन गिल ने दे डाली वार्निंग, हार के बाद चुन-चुन कर बताई गलतियां

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी बहुत ही निराशाजनक रही. ऐसे में कप्तान गिल ने बिना लिए कुछ खिलाड़ियों को वॉर्निंग दे डाली है. Sun, 4 Oct 2026 00:21:00 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान पंचायत चुनाव पर बड़ी खबर! | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T20:00:31+00:00

Bihar Flood: बिहार में भयंकर बाढ़, इन इलाकों में कैसे हालात? | Tragedy | Bihar | Rescue | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T21:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers