Responsive Scrollable Menu

स्मित मच्छार की बहादुरी का फैन हुआ बॉलीवुड, सलमान से रणवीर तक ने की तारीफ, एक ने उठाई महावीर च्रक देने की मांग

Bollywood stars Salute Smit Machchhar Bravery: इंडियन पायलट स्मित मच्छार (Smit Machchhar) की बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है. उन्होंने अपने साहस से पूरी दुनिया में इंडिया का नाम रोशन कर दिया.दरअसल, कैप्टन स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में एक बड़ी भयावह घटना को टालने में अहम भूमिका निभाई. फ्लाइट के दौरान उनके को-पायलट ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. उन्होंने गंभीर हालत में फ्लाइट को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया. पूरी दुनिया में पायलट स्मित की तारीफ तो हो रही है अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी बहादुरी को सैल्यूट किया है. सलमान खान से रणवीर सिंह तक स्मित के फैन हो गए हैं.  वहीं, जावेद अख्तर ने तो उन्हें महावीर चक्र देने की मांग कर दी है.

स्मित मच्छार की बहादुरी का फैन हुआ बॉलीवुड

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट कर स्मित की बहादुरी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि स्मित ने कमाल कर दिया और हम सब आपको सैल्यूट करते हैं. उन्होंने लिखा,'कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं. आपके साथ उड़ान भरने में गर्व महसूस होगा. वेल डन ब्रो कैप्टन स्मित मच्छर'. वहीं, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर कैप्टन स्मित की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'कैप्टन बहादुर.'

जावेद अख्तर ने की स्मित को महावीर च्रक देने की मांग

जावेद अख्तर ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी अतुलनीय है. साथ ही उन्होंने स्मित की बहादुरी के लिए उन्हें महावीर चक्र देने की मांग की. उन्होंने लिखा, 'फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी अतुलनीय है. वे बिना किसी शक के महावीर चक्र जैसे बड़े सम्मान के हकदार हैं. जावेद अख्तर के अलावा शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी कैप्टन स्मित के जज्बे की सराहना की है.

स्मित मच्छार की अनिल कपूर ने भी की तारीफ

अनिल कपूर ने स्मित मच्छार की बहादुरी में सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'जब यह घटना हुई, तब जलाल ने मुझे बताया कि वह स्मित को फ्लाइंग स्कूल के दिनों से जानते हैं.उन्होंने कहा कि वह हमेशा से जानते थे कि किसी मुश्किल परिस्थिति में वे स्मित को अपने साथ रखना चाहेंगे. इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि स्मित में शुरू से ही कितना साहस रहा होगा, जिसे उनके आसपास के लोगों ने इतनी कम उम्र में ही पहचान लिया था.

उन्होंने आगे लिखा,‘उस मुश्किल घड़ी में स्मित ने जो किया, वह वाकई असाधारण था. जब इंसान खुद किसी बेहद डरावनी परिस्थिति का सामना कर रहा हो, तब भी मजबूत बने रहना और दूसरों को खुद से पहले रखना, इसके लिए असाधारण हिम्मत चाहिए. स्मित को मेरा दिल से सम्मान और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना.’

सनी देओल से लेकर आर. माधवन तक हुए स्मित के फैन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने कैप्टन स्मित के साहस की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छर ने उस वक्त असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया. सुनील ने ट्वीट किया, 'कैप्टन स्मित मच्छर ने उस वक्त असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. आपने एक बड़े हादसे को टालने और कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. सलाम.' वहीं, साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को शेयर किया. माधवन ने लिखा कि वे देश के इस सच्चे हीरो के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं. विजय देवरकोंडा ने लिखा कि कैप्टन ने जो किया वह अविश्वसनीय है.

परेश रावल ने फिल्मी अंदाज में की स्मित की तारीफ

एक्टर परेश रावल ने कैप्टन स्मित की फिल्मी अंदाज में तारीफ की. उन्होंने उनके सरनेम 'मच्छार' को 1994 में आई फिल्म 'क्रांतिवीर' से जोड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें नाना पाटेकर का वह मशहूर डायलॉग याद आ रहा है. 'एक मच्छर आदमी को...!' वहीं, एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी स्मित की तारीफ कर उन्हें असली हीरो बताया. इसके साथ ही एक्टर और सांसद रवि किशन ने लिखा, 'कैप्टन स्मित मच्छार कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और अदम्य साहस की मिसाल हैं. खुद गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी दूसरों की रक्षा करना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है.' इसके साथ ही  सुनील शेट्टी ने कैप्टन स्मित की तारीफ में लिखा, ‘बहादुरी अक्सर खामोश होती है, लेकिन उसे कभी भुलाया नहीं जाता. कैप्टन स्मित मच्छर और उस मुश्किल घड़ी में आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालने वाले हर शख्स ने अद्भुत धैर्य, सूझबूझ और हौसले का परिचय दिया. दिल से सम्मान. यह सच्ची सलामी है.’

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के ‘Lollipop’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका को सॉरी न बोलने पर लगाई क्लास

Continue reading on the app

Explainer: क्या है मीठी नदी घोटाला मामला? जिसे लेकर गिरफ्तार हो सकते हैं Dino Morea, जानें पूरी कहानी

Dino Morea Mithi River Scam: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया इन दिनों मीठी नदी की सफाई से जुड़े कथित घोटाले को लेकर चर्चा में हैं. मुंबई पुलिस की EOW इस मामले की जांच कर रही है, जिसके चलते 2 अक्टूबर को डिनो से करीब 6 से 8 घंटे तक पूछताछ की गई. जिसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई. ऐसे में आखिर ये पूरा मामला क्या है, इसमें डिनो मोरिया का नाम कैसे आया और अब तक क्या-क्या हुआ, चलिए जानते हैं.

क्या है मीठी नदी?

मुंबई की मीठी नदी शहर के लिए काफी जरूरी है. खासकर बारिश के मौसम में ये नदी पानी की निकासी में मदद करती है. अगर नदी में ज्यादा गाद यानी सिल्ट जमा हो जाती है, तो पानी का बहाव रुक सकता है और ऐसे में मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है. इसी वजह से BMC लंबे समय से मीठी नदी की सफाई और उसमें जमा गाद निकालने का काम करवाती आ रही है. वहीं, जांच के मुताबिक, 2005 से 2021 के बीच इस काम पर करीब 1,100 करोड़ रुपये खर्च किए गए और बाद में इसी काम में पैसों से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच शुरू हुई.

65 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप

वहीं, मामला सिर्फ नदी की सफाई तक सीमित नहीं है. EOW की जांच में आरोप है कि नदी से गाद निकालने, उसे ट्रांसपोर्ट करने और दूसरी जगह डालने के लिए दिए गए ठेकों में कई तरह की पैसों की गड़बड़ी हुईं. जांच एजेंसी के मुताबिक, कुछ टेंडर्स में ऐसी शर्ते रखी गई जिनसे खास कंपनियों को फायदा पहुंचने का आरोप है. इसके अलावा मशीनों के किराए में कथित तौर पर ज्यादा रकम वसूले जाने और काम के लिए तय रकम से ज्यादा भुगतान किए जाने की भी जांच की गई.

EOW के मुताबिक, इस पूरे मामले में BMC को करीब 65.54 करोड़ रुपये का कथित नुकसान हुआ. फिर मई 2025 में इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिसमें BMC के अधिकारी, ठेकेदार, बिचौलिए और निजी कंपनियों से जुड़े लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें- Expaliner: Prem Keetanu में प्यार को ‘कीटाणु’ क्यों कहा गया? समझे वीर पहाड़िया की फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट

नकली दस्तावेज और फोटो का भी मामला

EOW की जांच में एक और गंभीर आरोप सामने आया, जिसमें कुछ ठेकेदारों ने कथित तौर पर उस जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज जमा किए थे जहां नदी से निकली गाद को डंप करने की बात कही गई थी. जब जांच अधिकारियों ने कुछ जमीन मालिकों से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसे किसी समझौते पर साइन करने से मना कर दिया, जिसमें गाद डालने का दावा किया गया था. इसके अलावा एक ठेकेदार पर कथित तौर पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो जमा करने का भी आरोप लगा, जिनमें गाद हटाने का काम दिखाया गया था. 

मामले में पहली बड़ी कार्रवाई कब हुई?

इस मामले में जांच तेजी से तब आगे बढ़ी जब EOW की SIT ने 6 मई 2025 को FIR दर्ज की. इसके बाद 7 मई को केतन कदम (Ketan Kadam) और जयेश जोशी (Jayesh Joshi) नाम के दो शख्स को गिरफ्तार किया. दोनों पर आरोप था कि वो इस मामले के ठेके दिलाने और मशीनों का इंतजाम करने में शामिल थे.इसके बाद जEOW ने अलग-अलग कंपनियों, ठेकेदारों और BMC से जुड़े लोगों से पूछताछ की. फिर अगस्त 2025 में एक और ठेकेदार शेर सिंह राठौड़ (Shersingh Rathod) को कथित फर्जी फोटो, वीडियो और दस्तावेजों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था.

डिनो मोरिया का नाम कैसे आया?

दरअसल, जांच में डिनो मोरिया और मामले में आरोपी केतन कदम  के बीच कुछ वित्तीय लेनदेन की जानकारी सामने आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लेनदेन 2019 से 2022 के बीच हुए थे. EOW ने इस कनेक्शन को समझने के लिए डिनो और उनके भाई सैंटिनो रोक्को मोरिया से पूछताछ की थी. जांच में ये बात भी सामने आई थी कि केतन और सैंटिनो की पत्नियां एक ही कंपनी की  डायरेक्टर थे. हालांकि, रिपोर्ट्स में डिनो मोरिया को इस मामले में मुख्य आरोपी नहीं बताया गया है. फिलहाल उनसे पूछताछ ही की गई है.

ED ने भी की थी कार्रवाई

बता दें, मामला सिर्फ मुंबई पुलिस की EOW जांच तक सीमित नहीं है. पिछले साल जून 2025 में ईडी ने भी इस मामले में कई जगहों पर छापेमारी की थी. इनमें डिनो मोरिया का बांद्रा स्थित घर और ऑफिस भी शामिल था. एजेंसी ने EOW की एफआईआर को आधार बनाकर वित्तीय लेनदेन और कथित तौर पर अपराध से जुड़े पैसों की जांच की थी. इसके बाद डिनो मोरिया को ईडी के सामने भी अपना बयान दर्ज करवाया था.

अब फिर क्यों हुई पूछताछ?

वहीं, 2 अक्टूबर 2026 को डिनो मोरिया एक बार फिर EOW के सामने पहुंचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आए कुछ फोन रिकॉर्ड और दूसरे सबूतो को वेरिफाई किया गया.  EOW के अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामले से जुड़े लोगों के साथ डिनो मोरिया के संपर्क और वित्तीय संबंध किस वजह से किए गए. वहीं, उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई और इसके बाद ही गिरफ्तारी को लेकर खबरें सामने आईं.

उड़ी डिनो मोरिया की गिरफ्तारी की खबर

वहीं, हाल ही में डिनो से पूछताछ के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि EOW ने डिनो मोरिया को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन बाद में डिनो मोरिया ने खुद इन खबरों को गलत बताया. उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर कहा कि गिरफ्तारी की खबर सही नहीं है. इसके अलावा EOW की तरफ से भी उनकी गिरफ्तारी की ष्टि सामने नहीं आई.EOW से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, उस समय डिनो मोरिया से पूछताछ की जा रही थी और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर तय की जानी थी. 

क्या है डिनो मोरिया  का वर्कफ्रंट?

डिनो मोरिया ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था और बाद में फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने ‘राज’, ‘अक्सर’, ‘प्यार इम्पॉसिबल’, ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों में काम किया है. हाल ही में वो फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ रहे हैं. साल 2025 में उन्हें ‘Mere Husband Ki Biwi’, ‘The Royals’ और ‘Housefull 5’ जैसी फिल्म और सीरीज में देखा गया था. फिलहला उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अपडेट सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें- रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

 

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Statement: बिना नाम लिए शुभमन गिल ने दे डाली वार्निंग, हार के बाद चुन-चुन कर बताई गलतियां

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी बहुत ही निराशाजनक रही. ऐसे में कप्तान गिल ने बिना लिए कुछ खिलाड़ियों को वॉर्निंग दे डाली है. Sun, 4 Oct 2026 00:21:00 +0530

  Videos
See all

Garjana | कैप्टन स्मित की बहादुरी पर कन्हैया ने भजन सुनाया ! #garjana #pmmodi #captainsmitmachchhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T21:37:42+00:00

Akhilesh Yadav News : ओपी राजभर पर अखिलेश का अटैक ! #oprajbhar #akhileshyadav #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T21:32:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers