Responsive Scrollable Menu

IND vs WI 3rd ODI LIVE Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुछ ही घंटों में शुरू होगा मैच, जानिए कितने बजे होगा न्यू चंडीगढ़ में टॉस

India vs West Indies 3rd ODI LIVE in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मुकाबल आज यानी 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप दोनों टीम के इरादे से उतरेंगे. भारत के पास सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. वहीं वेस्टइंडीज इस मुकाबले को जीतकर अपनी रही सही साख बचाना चाहेगी. इस मैच मे भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना जलवा एक बार फिर फैंस को दिखाते हुए नजर आएंगे. तो आइए इस मैच के लाइव स्कोर और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे यानी न्यूज नेशन के लाइव पेज के साथ जुड़े रहिए...

Continue reading on the app

Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ

Shani Gochar 2026:  द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है. शनि देव की चाल में बदलाव होने वाला है. इससे मानव जीवन और देश-दुनिया पर गहरा असर पड़ने वाला है. फिलहाल शनि वक्री दृष्टि यानी टेढ़ी चाल से मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इस साल दिसंबर 11 तक वह इस राशि में उसी स्थिति में रहने वाले हैं. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज से ठीक 10 हफ्तों के बाद जैसे ही शनि की सीधी चाल होगी यानी शनि मार्गी होंगे तो कुछ राशियों को लाभ होगा. इन राशियों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कष्टों का अंत होगा और भाग्यशाली राशियों के जातकों को लाभ होगा, करियर में बदलाव देखने को मिलेगा और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. आइए जानते हैं कि यह बदलाव कौन-कौन सी राशियों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है.

किसी ग्रह के वक्री से मार्गी होने का महत्व क्या है?

जब कोई ग्रह वक्री अवस्था से मार्गी होता है, तो उसकी ऊर्जा अधिक प्रत्यक्ष और सकारात्मक हो जाती है. शनि क्योंकि कर्म के कारक माने जाते हैं. इसलिए, इनकी सीधी चाल व्यक्ति को उसके पिछले कर्मों का सीधा और अच्छा फल मिलता है.

शनि गोचर से इन 5 राशियों को होगा लाभ (Shani Gochar Impact on 5 Zodiacs)

1.वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों को शनि के मार्गी होते ही जीवन में राहत मिलने लगेगी. लंबे समय से व्यापार में चल रही समस्याओं का अंत होगा और मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा. पूरे परिवार की तरफ से आपको सहयोग प्राप्त होगा. आपके आत्मबल में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और किसी बड़ी रुकावट के बाद ही पूरे होंगे.

ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों खाई जाती है मछली? पढ़ें चील-सियार और जीमूतवाहन की यह व्रत कथा

2.मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल का सकारात्मक लाभ होने वाला है. इन्हे लॉन्गटर्म बेनेफिट्स मिलने वाले हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी तरक्की मिलने वाली है. मिथुन राशि के ऐसे जातक जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी बेहतर ऑफर्स मिल सकते हैं. हालांकि, कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सभी पहलू के बारे में अच्छे से विचार-विमर्श कर लें. आर्थिक मोर्चे पर मजबूती आने से बाकी घरेलू समस्याओं से भी राहत मिलने वाली है.

3.कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों की जिंदमी में भी नई सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होने वाला है. करियर और कारोबार में मनचाही ग्रोथ मिलेगी. ये आपकी प्रसन्नता को बढ़ाएगा. अगर आप व्यापार करते हैं, तो पुराने कॉन्टेक्ट्स से लाभ होने वाले हैं. प्रेम जीवन में और पारिवारिक जीवन में भी स्थिरता आएगी.

4.तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काम का अनावश्यक दबाव कम होने वाला है. इन लोगों के लिए चीजें एक सुचारू दिशा में आगे बढ़ने वाली है. व्यापारियों को कोई बड़ी और लाभदायक डील मिल सकती है. लव लाइफ बेहतर होने वाली है. नए लोगों के साथ मुलाकात होगा, जो भविष्य में आपके रास्ते को आसान बनाएंगे. कुल मिलाकर आपको जीवन में भी एक ठहराव और सुकून देखने को मिलने वाला है. 

5.मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के राशि स्वामी शनिदेव है. मकर राशि के ऊपर शनि गोचर का विशेष सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है. दिसंबर के मध्य में आपकी आधे से ज्यादा टेंशन खत्म हो जाएगी. नौकरीपेशा लोगं को पदोन्नति और नए अवसर मिल सकते है. अगर आप कुछ समय से धैर्य बनाए हुए हैं, तो बस अब आपका समय है. आप लोगों के जीवन में स्थिरता आएगी.

धैर्य रखा क्यों जरूरी है?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहों की चाल भले ही अनुकूल हो रही हो लेकिन जातकों के अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है. शॉर्टकट अपनाने से बचने और अपने फैसलों में व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने से सफलत मिलने वाली है.

ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat 2026: आज रखा जा रहा है जितिया व्रत, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और सामग्री

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को टी20 फाइनल हराना नामुमकिन है, 9वीं बार हुआ ये चमत्कार

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया. इस तरह जसप्रीत बुमराह ने लगातार 9वीं बार टी20 फाइनल जीत लिया. Sat, 03 Oct 2026 15:06:29 +0530

  Videos
See all

नहीं गिर रहा सर, फिर कूदा युवक | Noida Suicide Case | #supernova #noida #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T10:16:43+00:00

Breaking News: कुश्ती में एशियन गेम्स में भारत का 20वां गोल्ड! ???????????? #asiangames #wrestling #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T10:11:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers