यूजर डेटा सुरक्षा को लेकर एप्पल अलर्ट, मैक की प्राइवेसी होगी ज्यादा मजबूत
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेक कंपनी एप्पल ने कहा है कि वह मैक कंप्यूटर पर फुल डिस्क एक्सेस (पूरे डिस्क का एक्सेस) को लेकर नियंत्रण ज्यादा सख्त करेगी। यह फैसला एआई एजेंट ऐप्स को लेकर बढ़ती चिंताओं के बाद लिया गया है, जिसमें मेटा के म्यूज जैसे ऐप्स पर यूजर्स के निजी डेटा तक पहुंचने के आरोप लगे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ एआई एजेंट ऐप्स को जब पूरे डिस्क तक पहुंच की अनुमति दी जाती है, तो वे मैसेज से लेकर फाइलों तक लोकल डेटा का बड़ा हिस्सा पढ़ लेते हैं। यह अनुमति असल में बैकअप और सिस्टम यूटिलिटी के लिए बनाई गई थी।
एप्पल ने कहा है कि वह अब ज्यादा स्पष्ट प्रॉम्प्ट लाएगा, ताकि किसी ऐप को इतनी बड़ी पहुंच देने से पहले यूजर्स को साफ तौर पर और सोच-समझकर एक्शन लेना पड़े।
कंपनी ने कहा कि ऐसे प्रॉम्प्ट में मैक यूजर्स से साफ तौर पर पूछा जाएगा कि क्या वे किसी थर्ड-पार्टी ऐप को अपने सिस्टम के किसी खास हिस्से तक पहुंच देना चाहते हैं।
एप्पल ने अपने बयान में कहा, हम डेवलपर्स को एप्पल प्रोडक्ट्स के लिए ऐप्स में शानदार क्षमताएं बनाने के लिए पावरफुल एपीआई देते हैं, जिसके पीछे यूजर्स के निजी डेटा की सुरक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल्स होते हैं। पूरे डिस्क का एक्सेस इन कंट्रोल्स को काफी हद तक बायपास कर देता है, ताकि बैकअप ऐप्स मैक पर ठीक से काम कर सकें।
कंपनी ने कहा कि कुछ डेवलपर्स पूरे डिस्क के एक्सेस का इस्तेमाल ऐसे तरीकों से कर रहे हैं जो यूजर्स को खतरे में डाल सकता है, और बिना यूजर्स की पूरी जानकारी और समझ के उनके सिस्टम की हर चीज को एक्सपोज कर रहा है।
एप्पल ने कहा, कम्युनिकेशन ऐप्स के लिए, यह उन लोगों की प्राइवेसी को भी खतरे में डाल सकता है जिनसे यूजर्स बात कर रहे हैं।
अमेरिकी कंपनी ने कहा कि जैसे-जैसे एआई एजेंट ज्यादा सक्षम और ऑटोनॉमस होते जाएंगे, फुल डिस्क एक्सेस से जुड़े जोखिम काफी बढ़ जाएंगे।
कंपनी ने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि यूजर्स ऐसी पहुंच देने से पहले इन जोखिमों को स्पष्ट रूप से समझें, ताकि वे अपने डेटा और प्राइवेसी के बारे में सोच-समझकर फैसला ले सकें।
बता दें कि मेटा के म्यूज जैसे एआई एजेंट ने हाल ही में 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड पूरे किए हैं, और यूजर्स ने शिकायत की है कि यह बिना इस्तेमाल वाले सब्सक्रिप्शन को कैंसिल करने जैसे जटिल काम तो करता है, लेकिन साथ ही यूजर्स के प्राइवेट मैसेज तक भी पहुंच जाता है।
एप्पल ने हाल ही में भारत में एप्पल पे लॉन्च किया है, जिससे एक ऐसे बाजार में कंपनी का इकोसिस्टम मजबूत होगा।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND vs WI 3rd ODI LIVE Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुछ ही घंटों में शुरू होगा मैच, जानिए कितने बजे होगा न्यू चंडीगढ़ में टॉस
India vs West Indies 3rd ODI LIVE in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मुकाबल आज यानी 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप दोनों टीम के इरादे से उतरेंगे. भारत के पास सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. वहीं वेस्टइंडीज इस मुकाबले को जीतकर अपनी रही सही साख बचाना चाहेगी. इस मैच मे भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना जलवा एक बार फिर फैंस को दिखाते हुए नजर आएंगे. तो आइए इस मैच के लाइव स्कोर और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे यानी न्यूज नेशन के लाइव पेज के साथ जुड़े रहिए...
2️⃣ Matches. 2️⃣ Dominant Wins. 1️⃣ Final Statement! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 3, 2026
The series is secured, but the hunger remains - will #TeamIndia complete the 3-0 sweep? ????
To find out watch ➡️ #INDvWI | 3rd ODI ???? SAT, 3rd OCT, 1 PM pic.twitter.com/zxB4gx89Jr
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation











