Responsive Scrollable Menu

हर महिला को पता होनी चाहिए Meal Prep की ये जरूरी बातें, वरना मेहनत हो जाएगी बेकार

आज के समय में किसी के पास इतना समय ही नहीं होता है कि वह किचन में घंटों खड़े होकर खाना बनाए। ऐसे में जब बार-बार बाहर से खाना आता है तो जेब और सेहत दोनों पर भारी पड़ता है। इस समस्या से निपटने का आसान तरीका है मील प्रेप। यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अमूमन इसमें पूरे हफ्ते की सब्जियां काटकर व खाना बनाकर फ्रिज में स्टोर कर दिया जाता है और फिर जरूरत के अनुसार उन्हें इस्तेमाल किया जाता है। इससे समय की बचत होती है और बाहर का खाना खाने की जरूरत भी कम पड़ती है।

लेकिन अगर मील प्रेप सही तरीके से न किया जाए, तो यही आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। साथ ही, गलत तरीके से खाना स्टोर करने, जरूरत से ज्यादा दिनों तक रखने या बार-बार गर्म करने से खाना खराब भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मील प्रेप करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए-

इसे भी पढ़ें: Quick Cooking Tips: घर पर मिनटों में बनाएं Tasty Achari Paneer Papad Roll, मानसून का बढ़ेगा मजा

एक साथ पूरे हफ्ते का खाना बनाकर रखना

अक्सर लोग रविवार को पूरे 6-7 दिनों का खाना बनाकर फ्रिज में रख देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप समय बचाना चाहते हैं तो ग्रेवी बनाकर अलग-अलग कंटेनर में रख दें। लेकिन खाना फ्रेश ही बनाएं। पका हुआ खाना लंबे समय तक रखने से उसका स्वाद, टेक्सचर और कुछ पोषक तत्व कम हो सकते हैं। 
 

गर्म खाना सीधे फ्रिज में रख देना

भले ही आपके पास समय का अभाव हो लेकिन कभी भी गर्म बर्तन को सीधे फ्रिज में रख  ना रखें। बहुत गर्म खाना फ्रिज का अंदरूनी तापमान बढ़ा सकता है, जिससे बाकी रखा हुआ खाना भी प्रभावित हो सकता है। पहले खाने को हल्का ठंडा होने दें लेकिन कमरे के तापमान पर बहुत देर तक न छोड़ें और फिर एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें।

गलत कंटेनर का इस्तेमाल करना

मील प्रेप करते समय सही कंटेनर चुनना भी बेहद जरूरी है। याद रखें कि हर डिब्बा खाना स्टोर करने के लिए सही नहीं होता। अगर कंटेनर की क्वालिटी अच्छी नहीं होगी तो प्लास्टिक कंटेनर गर्म भोजन के संपर्क में आने पर हानिकारक रसायन छोड़ सकते हैं। हमेशा फूड-ग्रेड क्वालिटी या बीपीए फ्री कंटेनर या कांच के एयरटाइट डिब्बों का इस्तेमाल करें। 

फल और सब्जियां पहले से काटकर कई दिनों तक रखना

मील प्रेप के नाम पर अक्सर लोग सभी फल और सब्जियां पहले ही काटकर रख देते हैं। लेकिन कटने के बाद हवा और रोशनी के संपर्क में आने से कुछ विटामिन धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। साथ ही नमी बढ़ने पर सब्जियां जल्दी खराब भी हो सकती हैं। इसलिए, जहां तक संभव हो, फल और सब्जियां जरूरत के अनुसार काटें। अगर पहले से काटना जरूरी हो, तो उन्हें सही तरीके से एयरटाइट कंटेनर में रखें और जल्द इस्तेमाल करें।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

बोट ने बच्चों के लिए लॉन्च किए स्मार्टवॉच और हेडफोन्स:रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और 85dB सेफ साउंड फीचर, कीमत ₹1,499 से शुरू

कंज्यूमर लाइफस्टाइल टेक ब्रांड बोट ने भारत में अपनी नई 'किड सीरीज' लॉन्च की है। इसमें दो नए प्रोडक्ट्स- सेलर नैव स्मार्टवॉच और सेलर प्ले वायरलेस हेडफोन पेश किए हैं। सेलर नैव स्मार्टवॉच की कीमत 6,499 रुपए रखी गई है, जबकि सेलर प्ले वायरलेस हेडफोन 1,499 रुपए में मिलेगा। बोट सैलर नैव स्मार्टवॉच: स्पेसिफिकेशंस और फीचर बोट सेलर प्ले हेडफोन: स्पेसिफिकेशंस

Continue reading on the app

  Sports

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा

अरशद नदीम हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल क्यों नहीं जीत पाए? जबकि रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने ग्लास्गो की ठंड को खराब प्रदर्शन की हार का जिम्मेदार बताया है।  Thu, 06 Aug 2026 11:05:06 +0530

  Videos
See all

BSP MLA Umashankar Singh Passes Away : SP विधायक उमाशंकर सिंह को मायावती ने दी श्रद्धांजलि | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:45:27+00:00

Sheikh Hasina Speech : शेख हसीना को लेकर आई बड़ी खबर,बांग्लादेश में फिर बढ़ी हलचल! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers