IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल और डेवाल्ड ब्रेविस का महारिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक ठोक किया कमाल
IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल खेला जा रहा है. इस गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी अंदाज में मात्र 20 बॉल में अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने मैदान के चारों और चौके-छक्के लगाए और पाकिस्तान गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. इस पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. अभिषेक शर्मा ने कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने सबसे पहले 20 बॉल में 3 चौके और 6 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने 28 बॉल में 7 चौकों की मदद से 61 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में लगाए गए छक्कों की बदौलत उन्होंने तीन बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर लीं हैं.
6⃣1⃣ runs
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
2⃣8⃣ balls
3⃣ fours & 7⃣ sixes
2⃣1⃣7⃣.8⃣6⃣ strike rate
Abhishek Sharma lights up the Final with a spectacular knock ????
Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#TeamIndia | #AsianGames | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/OVjVf2DqGU
अभिषेक शर्मा ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज तो पहले से ही थे लेकिन एक बार फिर उन्होंने 2026 में ये मुकाबल हासिल कर लिया है. वो 2025 में बनाए गए अपने एक कलैंडर ईयर के सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को भी तोड़ने की कगार पर पहुंच चुके हैं. वो खुद को पीछे छोड़ने से सिर्फ 5 छक्के दूर हैं.
T20 में एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
108 - अभिषेक शर्मा 2025
104 - अभिषेक शर्मा 2026
90 - वैभव सूर्यवंशी 2026
87 - अभिषेक शर्मा 2024
85 - सूर्यकुमार यादव 2022
Abhishek Sharma is in the zone in the Final ????
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
He brings up a power-packed 20-ball 5️⃣0️⃣ ????#TeamIndia 81/2 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames pic.twitter.com/mSrioKqPhI
अभिषेक शर्मा ने डेवाल्ड ब्रेविस को छोड़ा पीछे
अभिषेक शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के पूरे करने के मामले में साउथ अफ्रीका के डेाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा ने 651 गेंदों में एक साल में 100 छक्के लगाए हैं. वहीं ब्रेविस ने 653 गेंदों में 250 में 100 लगाए थे. इस लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 2019 में 589 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे.
एक कैलेंडर साल में सबसे कम गेंदों में 100 T20 छक्के
589 - आंद्रे रसेल (2019)
651 - अभिषेक शर्मा (2026)
653 - डेवाल्ड ब्रेविस (2025)
724 - क्रिस गेल (2016)
728 - करणबीर सिंह (2025)
A look at #TeamIndia’s Playing XI for the #AsianGames Final ????
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj pic.twitter.com/o4llJP2sVe
अभिषेक शर्मा से पीछे रह गए क्रिस गेल
अभिषेक शर्मा सबसे कम गेंदों में 400 टी20 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इस लिस्ट में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है. उन्होंने 400 टी20 छक्के पूरे करने के लिए 3557 बॉल ली थी. वहीं अभिषेक शर्मा ने 3513 बॉल में 400 छ्क्के पूरे किए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर एक बार फिर से आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 3027 में 400 छक्के पूरे किए हैं.
सबसे कम गेंदों में 400 T20 छक्के
3027 - आंद्रे रसेल
3513 - अभिषेक शर्मा
3557 - क्रिस गेल
3803 - टिम डेविड
3944 - कायरन पोलार्ड
4045 - निकोलस पूरन
4072 - ईवन लुईस
ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6... अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की लगाई लंका, मात्र 20 बॉल में ठोकी फिफ्टी, जानिए जड़े कितने चौके-छक्के
भारत को शीर्ष नौवहन राष्ट्र बनाने में मदद करेगी एससीआई: सोनोवाल
भारत को शीर्ष नौवहन राष्ट्र बनाने में मदद करेगी एससीआई: सोनोवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24










