IND VS PAK: वैभव, अभिषेक, तिलक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पाकिस्तान को दे डाला इतने रनों का लक्ष्य
IND VS PAK: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है. मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की.
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना, खिड़कियों और दरवाजों पर फेंकी गई ईंटें
US Hindu Temple Attack: अमेरिका में एक बार फिर से हिंदू मंदिर पर हमले की खबर है. इस बार ओहायो राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर हमला किया गया. जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने ग्रेटर क्लीवलैंड इलाके के रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर में शुक्रवार दोपहर ईंटें फेंकीं. हमले में मंदिर की इमारत को नुकसान पहुंचा है. पथराव से मंदिर की खिड़कियां टूट गई हैं.
हमले के वक्त मंदिर में मौजूद थे पुजारी और श्रद्धालु
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है. संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हमले के समय मंदिर परिसर में पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे. वहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने की बात भी कही गई है. एचएएफ ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दे दी गई है. संगठन के मुताबिक, वह मंदिर प्रबंधन के संपर्क में है और आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है. हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से किसी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








