Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी बोले-संसद से सड़क तक आपके साथ खड़ा हूं:सत्याग्रह पहल शुरू की, लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ाई की कहानी मांगी

राहुल गांधी ने देशभर में अन्याय और अपने हक के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज को एक साथ जोड़ने के लिए सत्याग्रह नाम से एक पहल शुरू की है। राहुल ने कहा कि जो भी लोग अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं, वे अपनी कहानी भेजें। मैं नेता विपक्ष के रूप में संसद से लेकर सड़क तक आपके साथ खड़ा हूं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और वोटर लिस्ट के SIR के विरोध में विपक्षी दल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और लेफ्ट छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। CJP ने शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया। वे 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटेंगे। वहीं विपक्ष के सांसद 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव करेंगे। राहुल बोले- अकेले लड़ने वालों की आवाज दब जाती है राहुल गांधी ने X पर लिखा- देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। जेन-जी, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं। हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है। सत्याग्रह इन्हीं आवाजों को एक साथ लाने की पहल है। बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना। अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं - अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे। आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूं, करूंगा। संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी जरूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर। नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी जिम्मेदारी है।

Continue reading on the app

फैंस ने सलमान खान को ही ठहराया गलत, 'लॉलीपॉप' कमेंट पर वीकेंड का वार में घमासान

Bigg Boss 20 Salman Khan: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार पर फैंस दो धड़ों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'तुम दुनिया भर की लड़कियों के लिए प्रेरणा हो', एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वाली चिकीथा से बोलीं नीता अंबानी, VIDEO

जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारत की चिकीथा तनिपार्थी ने कमाल कर दिया है. उन्होंने कंपाउंड तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीते हैं. चिकीथा रिलायंस फाउंडेशन की एथलीट हैं. उनकी शानदार जीत पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने उन्हें बधाई दी है. नीता अंबानी ने चिकीथा को पूरे देश और दुनिया भर की लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है. Sat, 3 Oct 2026 18:47:31 +0530

  Videos
See all

Dangal With Rajeev Dhoundiyal: PDA फॉर्मूले को लेकर छिड़ गई तीखी बहस | UP Elections 2027 | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T13:07:30+00:00

Dangal With Rajeev Dhoundiyal Full Show: PDA 'दांव', SP-Congress Alliance पर तनाव! | UP Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T13:06:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers