खंडवा में अपराधियों पर सख्ती, 11 बदमाश जिलाबदर, कई पर पुलिस की नजर
खंडवा में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जो पहले से किसी अपराधी गतिविधि में सम्मिलित हैं। उनके खिलाफ सितंबर के पूरे महीने में लगातार कार्रवाई की गई है।
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जहां 11 आरोपियों को जिलाबदर किया है। वहीं गुंडा फाइल भी खोली गई है। कुछ प्रकरण ऐसे हैं, जिन पर कार्रवाई अभी विचाराधीन है। कानून व्यवस्था प्रभावित होने के आशंका के चलते पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
11 बदमाशों को किया जिलाबदर
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 11 बदमाशों को जिला बदर किया गया है। इसमें कोतवाली थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय जफर, 32 वर्षीय खालिक टाउ, 20 वर्षीय अलकेश बलाही, 32 वर्षीय शुभम बट्ट, 27 वर्षीय लखन केसनिया, 25 वर्षीय राजा के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।
हरसूद थाना क्षेत्र से 32 वर्षीय सद्दाम और 28 वर्षीय संजय चमार पर कार्रवाई की गई है।इसके अलावा पदम नगर थाना क्षेत्र से 25 वर्षीय दुर्गा प्रसाद, राजौरा के 34 वर्षीय मोहम्मद कादिर, पंधाना थाना क्षेत्र से 38 वर्षीय कलीम खां पर कार्रवाई की गई।
हर गतिविधि पर पुलिस की नजर
एसपी अगम जैन के निर्देश पर बदमाशों पर ये कार्रवाई की जा रही है। जालंधर करने के अलावा कुछ की गुंडा फाइल खोली गई है और इन्हें सूचीबद्ध किया गया है। जिन्हें सूचीबद्ध किया गया है उनकी गतिविधियों पर लगातार पर उसके निगरानी है। इनके द्वारा किए गए अपराध पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहे हैं। वहीं अगर भविष्य में यह किसी तरह की अपराधिक घटना में शामिल पाए जाएंगे तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
खण्डवा पुलिस की गुण्डा/बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी, माह सितंबर 2026 में 11 आरोपी हुए जिलाबदर, 03 बदमाशों की खुली गुण्डा फ़ाइल#mppolice@mohdept@JansamparkMP@MPPoliceDeptt@DGP_MP@IGP_INDORE@Digkhargone23@projskhandwa pic.twitter.com/tvqxAA93c6
— SP_Khandwa (@KhandwaSp) October 2, 2026
कैसे की जा रही कार्रवाई
पुलिस वाला क्यों जा रही है इस कार्रवाई के तहत जो आदतन अपराधी है उनके रिकॉर्ड छांटे जा रहे हैं। ऐसे बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है जो कानून व्यवस्था क्षेत्र की शांति को भंग कर सकते हैं। इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जिला बदर के प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी कार्यालय भेजे जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया गया है।
UP Special TET 2026: आवेदन की आखिरी तारीख कल, 4 अक्टूबर तक भरें फॉर्म; जानें एग्जाम पैटर्न
उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख अब नजदीक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर 8 अक्टूबर 2026 तक सुधार किया जा सकता है।
3 नवंबर को होगी UP Special TET परीक्षा
UPESSC की ओर से स्पेशल टीईटी परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। वहीं, परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो प्राथमिक स्कूल (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्कूल (कक्षा 6 से 8) में शिक्षक के रूप में निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 3 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।
UP Special TET 2026: आवेदन शुल्क
स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।
जनरल, EWS और OBC: 1000 रुपये
SC और ST: 500 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार: 300 रुपये
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार लागू शुल्क की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांच लेनी चाहिए।
150 अंकों की होगी परीक्षा
UP Special TET 2026 परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, यानी परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।
परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। खास बात यह है कि गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
UP Special TET 2026: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं-
- सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर UP Special TET 2026 से संबंधित आवेदन लिंक खोलें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और अन्य जरूरी विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi








