Responsive Scrollable Menu

जबलपुर में ड्राई-डे पर शराब की बिक्री का मामला, रांझी में बंद दुकान से बेचने का आरोप, बरगी में शराब के साथ पकड़े गए 2 युवक

गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में ड्राई-डे के चलते शराब दुकानों को बंद रखने के निर्देश थे। लेकिन इसके बावजूद जबलपुर के रांझी और बरगी इलाके में शराब बिक्री के मामले सामने आए हैं। दरअसल रांझी के बड़ा पत्थर स्थित शराब दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दुकान के अंदर बनी कथित गुप्त खिड़की से शराब बेचने का दावा किया जा रहा है। वहीं बरगी में दो युवकों को शराब बेचते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने की बात सामने आई है।

दरअसल रांझी में आरोप है कि दुकान बाहर से बंद होने के बावजूद अंदर से शराब की बिक्री होती रही। वायरल वीडियो में दुकान के भीतर से शराब दिए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राहकों को शराब एमआरपी से ज्यादा कीमत पर दी जा रही थी। मामला सामने आने के बाद ड्राई-डे पर शराब दुकानों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

रांझी शराब दुकान में गुप्त खिड़की से बिक्री का आरोप

जानकारी के अनुसार रांझी के बड़ा पत्थर स्थित शराब दुकान में 2 अक्टूबर को दिन से लेकर देर रात तक शराब बिक्री होने का आरोप है। दुकान नय्यर एंड कोहली ग्रुप की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दुकान के अंदर बनी एक खिड़की दिखाई दे रही है जिसके जरिए ग्राहकों को शराब देने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि दुकान बंद होने के बावजूद इसी रास्ते से शराब की बिक्री की गई और ग्राहकों से एमआरपी से ज्यादा पैसे लिए गए। ड्राई-डे के दिन शराब दुकानों को बंद रखने के निर्देश के बीच सामने आए इस वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। खास बात यह है कि बिक्री दुकान के बाहर खुले तौर पर नहीं, बल्कि अंदर से किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर दुकान बंद थी तो अंदर कर्मचारियों की मौजूदगी और कथित बिक्री कैसे चलती रही। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

बरगी में शराब बेचते दो युवक पुलिस के हवाले

दरअसल जबलपुर के ग्रामीण इलाके बरगी में भी 2 अक्टूबर को शराब बिक्री का मामला सामने आया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संजू लाल ने शुक्रवार को कथित तौर पर शराब बेच रहे दो युवकों को पकड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बरगी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को शराब के साथ थाने ले गई। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शराब कहां से आई थी और दोनों युवक इसे किस तरह बेच रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरगी नगर चौकी क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। गांधी जयंती जैसे ड्राई-डे पर शराब मिलने की घटना ने इस इलाके में चल रही कथित अवैध बिक्री को लेकर फिर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल रांझी में वायरल वीडियो में दिख रही शराब बिक्री और बरगी में पकड़े गए दोनों युवकों के मामले में संबंधित विभागों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

वंदना झां, जबलपुर

Continue reading on the app

खंडवा में अपराधियों पर सख्ती, 11 बदमाश जिलाबदर, कई पर पुलिस की नजर

खंडवा में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जो पहले से किसी अपराधी गतिविधि में सम्मिलित हैं। उनके खिलाफ सितंबर के पूरे महीने में लगातार कार्रवाई की गई है।

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जहां 11 आरोपियों को जिलाबदर किया है। वहीं गुंडा फाइल भी खोली गई है। कुछ प्रकरण ऐसे हैं, जिन पर कार्रवाई अभी विचाराधीन है। कानून व्यवस्था प्रभावित होने के आशंका के चलते पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

11 बदमाशों को किया जिलाबदर

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 11 बदमाशों को जिला बदर किया गया है। इसमें कोतवाली थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय जफर, 32 वर्षीय खालिक टाउ, 20 वर्षीय अलकेश बलाही, 32 वर्षीय शुभम बट्ट, 27 वर्षीय लखन केसनिया, 25 वर्षीय राजा के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

हरसूद थाना क्षेत्र से 32 वर्षीय सद्दाम और 28 वर्षीय संजय चमार पर कार्रवाई की गई है।इसके अलावा पदम नगर थाना क्षेत्र से 25 वर्षीय दुर्गा प्रसाद, राजौरा के 34 वर्षीय मोहम्मद कादिर, पंधाना थाना क्षेत्र से 38 वर्षीय कलीम खां पर कार्रवाई की गई।

हर गतिविधि पर पुलिस की नजर

एसपी अगम जैन के निर्देश पर बदमाशों पर ये कार्रवाई की जा रही है। जालंधर करने के अलावा कुछ की गुंडा फाइल खोली गई है और इन्हें सूचीबद्ध किया गया है। जिन्हें सूचीबद्ध किया गया है उनकी गतिविधियों पर लगातार पर उसके निगरानी है। इनके द्वारा किए गए अपराध पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहे हैं। वहीं अगर भविष्य में यह किसी तरह की अपराधिक घटना में शामिल पाए जाएंगे तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

 

कैसे की जा रही कार्रवाई

पुलिस वाला क्यों जा रही है इस कार्रवाई के तहत जो आदतन अपराधी है उनके रिकॉर्ड छांटे जा रहे हैं। ऐसे बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है जो कानून व्यवस्था क्षेत्र की शांति को भंग कर सकते हैं। इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जिला बदर के प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी कार्यालय भेजे जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान पंचायत चुनाव पर बड़ी खबर! | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T20:00:31+00:00

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T19:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers