Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया, बाली हादसे के बाद स्पाइन में हुआ फ्रैक्चर
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में हुए हादसे के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। इस हादसे में उनकी स्पाइन में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। अब मुंबई के एक अस्पताल में उनकी स्पाइन सर्जरी की जाएगी। अस्पताल में नुसरत को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस गंभीर हालात में दिखाईं दे रही हैं।
स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचीं नुसरत भरूचा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नुसरत भरूचा को एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर बाहर निकालकर अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके परिवार के लोग, जिसमें उनकी मां भी शामिल हैं, और दोस्त उनके साथ नजर आए। उनकी पब्लिसिस्ट की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, नुसरत की स्पाइन सर्जरी की जाएगी। इससे पहले उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया।
पब्लिसिस्ट ने की प्राइवेसी की अपील
नुसरत की पब्लिसिस्ट ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि इस समय उनकी सेहत सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से नुसरत की प्राइवेसी का सम्मान करने और उन्हें इलाज व रिकवरी पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही, नुसरत के लिए चिंता जताने और शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।
एक हफ्ते पहले शेयर की थी वेकेशन की तस्वीर
हादसे से करीब एक हफ्ते पहले नुसरत ने अपने बीच वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सेल्फी में वह सनग्लासेस और कैजुअल आउटफिट में नजर आई थीं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा था, 'Holiday on my mind! Where do I head out to now?'
टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म से जुड़ने की खबरें
नुसरत के हादसे की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब उनके टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म में शामिल होने की खबरें भी चल रही हैं। अगर ऐसा होता है तो दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की टीम को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी, जो कहानी में मजबूती और भावनात्मक गहराई दोनों ला सके।
बताया जा रहा है कि फिल्म में पाश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी नजर आ सकते हैं। निर्माता विक्की जैन अपने नए बैनर VJ Frames के तहत इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करेंगे।
करीब दो दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं नुसरत
नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी और इसके बाद फिल्मों का रुख किया। उन्होंने 2006 में फिल्म 'जय संतोषी मां' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'लव सेक्स और धोखा' (2010), 'प्यार का पंचनामा' (2011), 'प्यार का पंचनामा 2' (2015) और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' (2018) जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। नुसरत आखिरी बार सोहम शाह के साथ कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'उफ्फ ये सियापा' में नजर आई थीं।
Moringa के सेवन से कंट्रोल रहेगा Diabetes और वजन, शरीर को मिलेंगे जरूरी Vitamins
हेल्दी रहने के लिए बेहतरीन डाइट का होना भी काफी जरुरी है। मोरिंग जिसे आम भाषा में सहजन कहा जाता है। असल में यह एक ऐसा वृक्ष है जिसके सभी भाग उपयोग में आते हैं। इसकी फलियां, पत्तियां, फूल, बीज, तना और जड़ सभी औषधि के रुप में कारगर है।
साइंस में इसे चमत्कारी वृक्ष माना जाता है। आज ही नहीं हजारों साल पहले भी इससे प्राकृतिक चिकित्सा में प्रयोग किया जा रहा है। असल में इस वृक्ष के प्रति भाग में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नेशियम जैसे मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी आप सब्जी, सूप या पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
पोषण से भरपूर सहजन की सब्जी
कुछ लोग ही सिर्फ इडली सांभर में इसका प्रयोग जानते हैं, लेकिन बंगाल, यूपी, बिहार इन राज्यों में इसकी फलियों की सब्जियां बनाई जाती है। आप चाहें तो इस सब्जी के साथ चावल या फिर रोटी कुछ भी खा सकते हैं। यदि आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो पहले इसके रेशों को अच्छी तरह से निकाल लें, वरना खाते समय यह गले में फंस जाने से परेशानी होती है। इसलिए इसमें हल्का मसाला और पानी डालकर इसे पका लें। इस बात का ध्यान रखें कि सहजन को ज्यादा उबालने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर है सहजन का पाउडर
सहजन की सब्जी ही नहीं इसका सूप और इसके फूल के पकौड़े भी काफी टेस्टी होती है और पौष्टिक से भरपूर होते हैं। यही नहीं, सहजन की छाल, जड़ और पत्तों से बना पाउडर या चूर्ण रोग प्रकिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इस पाउडर में इतनी शक्ति होती है कि आपको किसी सप्लीमेंट्स की जरुरत नहीं पड़ती है। आप चाहें तो इसे किसी भी तरह के पेय पदार्थ में मिलाकर पी सकते हैं, दूध, चाय, दाल या फिर गुनगुना पानी। वहीं, आप इसका सूप भी बना सकते हैं। रोजाना खाली पेट इसके सेवन से डायबिटीज और वजन नियंत्रण में आता है। पाचन में सुधार होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi










