Responsive Scrollable Menu

RRB JE Exam Date 2026: जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, इस तारीख तक आएगा एडमिट कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक RRB JE CBT-1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4,029 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें जनरल कैटेगरी के 1,714 पद, ईडब्ल्यूएस के 398, ओबीसी के 919, एससी के 632 और एसटी के 366 पद शामिल हैं।

100 अंकों की होगी CBT-1 परीक्षा
RRB JE CBT-1 में उम्मीदवारों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्न गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान विषयों से पूछे जाएंगे।

परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
CBT-1 में आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल करने होंगे।
जनरल और EWS: 40 प्रतिशत
OBC और SC: 30 प्रतिशत
ST: 25 प्रतिशत
CBT-1 में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा।

17 अक्टूबर तक जारी हो सकती है एग्जाम सिटी स्लिप
RRB की अधिसूचना के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी की जाएगी। 27 अक्टूबर से परीक्षा शुरू होने के हिसाब से सिटी स्लिप 17 अक्टूबर 2026 तक जारी होने की संभावना है। सिटी स्लिप में उम्मीदवार को परीक्षा शहर और परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी मिल सकेगी।

परीक्षा से 4 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड
जूनियर इंजीनियर CBT-1 का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी 27 अक्टूबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड करीब 23 अक्टूबर से उपलब्ध हो सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर/अन्य जरूरी लॉगिन विवरण के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवार अभी से बना लें तैयारी का प्लान
परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में सिलेबस के अनुसार रिवीजन, मॉक टेस्ट और पिछले प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना उपयोगी रहेगा। खासकर नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए मॉक टेस्ट में समय प्रबंधन और प्रश्न चयन पर भी ध्यान देना चाहिए।

RRB JE भर्ती में CBT-1 के बाद चयनित उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को पहले चरण की तैयारी के साथ आगे की चयन प्रक्रिया को भी ध्यान में रखना चाहिए।

Continue reading on the app

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: सह-पायलट की पहचान ओमानी नागरिक के रूप में हुई

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: सह-पायलट की पहचान ओमानी नागरिक के रूप में हुई

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा यादगार शतक से चूके, इतने साल बाद लगा झटका, लेकिन बना लिए 10 हजार रन

India vs West Indies: तीसरे वनडे मैच में भारत ने सिर्फ 3 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे और ऐसे वक्त में रोहित ने पारी को संभाला. उन्होंने लगातार दूसरे मैच में 50 का आंकड़ा पार किया लेकिन शतक पूरा नहीं हुआ Sat, 03 Oct 2026 16:37:14 +0530

  Videos
See all

CJP Protest News LIVE Updates: Gyanesh Kumar के खिलाफ CJP का Mumbai से Delhi तक कूच | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T11:46:49+00:00

Breaking News: 'The LaLit' Hotel से लिया गया Nestle Dairy Whitener का सैंपल फेल, हुआ एक्शन | FSSAI #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T11:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers