केरल के Kannur में Youth Congress नेता के आवास पर तोड़फोड़, DYFI कार्यकर्ताओं पर केस
कन्नूर (केरलम), तीन अक्टूबर केरलम के तलिपरंबा में ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) के कथित कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के एक नेता के घर पर हमला किया और दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस सिलसिले में डीवाईएफआई नेता अखिल एमसी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, हमला शुक्रवार रात करीब 11 बजे तलिपरंबा के पूकोथुनाडा में युवा कांग्रेस नेता राहुल वेचियोट्टू के घर पर हुआ। आरोपियों ने कथित तौर पर घर के दरवाजे पर ठोकरें मारीं और भीतर मौजूद परिजनों को धमकियां दीं। इसके बाद हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी दो मिनी लॉरी के शीशे तोड़ दिए, जिससे करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
पुलिस को अंदेशा है कि यह हमला राज्य के अलग-अलग हिस्सों में युवा कांग्रेस और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़पों से जुड़ा हो सकता है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दरअसल, 30 सितंबर को केरल विश्वविद्यालय के छात्रावास में युवा कांग्रेस और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद से राज्य में हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं।
6,6,6,6,6,6... अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की लगाई लंका, मात्र 20 बॉल में ठोकी फिफ्टी, जानिए जड़े कितने चौके-छक्के
Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में तूफानी पारी खेली है. उन्होंने सिर्फ 20 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजों की लंका लगा दी है. अभिषेक शर्मा ने आते ही पाकिस्तान के गेंदबाजों क आढ़े हाथों लिया और मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर डाली. उनके सामने वैभवन सूर्यवंशी (15) और संजू सैमसन (2) रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उन्होंने अपना विस्फोटक खेल जारी रखा और तूफानी अंदाज में अर्धशतक ठोक डाला.
अभिषेक शर्मा ने 6 छक्के ठोक जड़ी फिफ्टी
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा धमाल मचा दिया. अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 बॉल में 3 चौके और 6 विस्फोटक छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे कर फीफ्टी लगाई. इस मैच में अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लिए 28 बॉल में 3 चौके और 7 छक्कों के साथ 61 रन बनाकर आउट हुए.
Abhishek Sharma is in the zone in the Final ????
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
He brings up a power-packed 20-ball 5️⃣0️⃣ ????#TeamIndia 81/2 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames pic.twitter.com/mSrioKqPhI
ईशान और अय्यर क्रीज पर मौजूद
इस गोल्ड मेडल मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान को पहले बॉलिंग करने का न्योता दिया. भारत के लिए पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 2.1 ओवर में 28 रन जोड़े. इस समय ईशान किशन 6 और श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए बैटिंग कर रहे हैं.
WELL PLAYED, ABHISHEK SHARMA. ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 3, 2026
He smashed 61 runs from 28 balls including 3 fours and 7 sixes against Pakistan in Gold Medal Match in this Asian Games - What a Knock by Abhishek. ???? pic.twitter.com/TbApiOSIDT
भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11
भारत - वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान - साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), माज़ सदाक़त, उस्मान ख़ान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफ़यान मोकिम.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को आउट कर पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया भद्दा इशारा, सेलिब्रेशन खौला देगा भारतीय फैंस का खून
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation











