Responsive Scrollable Menu

90% लोग इन फूड्स को गलत तरीके से पकाते हैं, क्या आप भी कर रही हैं यही गलती?

खाना बनाते समय स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन खाने को ज्यादा टेस्टी बनाने के चक्कर में वे ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे भोजन का स्वाद, टेक्सचर और पोषण तीनों प्रभावित हो जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि ये गलतियां लगभग हर इंडियन किचन में की जाती हैं और हमें इसका अंदाजा तक नहीं होता। 

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बनाते समय अक्सर लोग गलती कर बैठते हैं-

इसे भी पढ़ें: सावन में सात्विक भोजन का स्वाद: बिना Onion-Garlic ऐसे बनाएं 3 Shahi Recipes, फेल होंगे महंगे Restaurants

ब्रोकली को ज्यादा देर तक उबालना

ब्रोकली में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन जब इसे लंबे समय तक पानी में उबाला जाता है, तो ऐसे में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। इसलिए, ब्रोकली को हमेशा महज 2-3 मिनट तक ही स्टीम करें और हल्का क्रंच रहने दें।  

पालक को जरूरत से ज्यादा पकाना

ग्रोकली की तरह ही पालक को भी जरूरत से ज्यादा पकाना सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। पालक को हमेशा केवल 2-4 मिनट तक पकाएं। इसे ढककर अधिक देर तक न रखें और सूप, दाल या सब्जी में आखिर में मिलाएं। ऐसा करने से इसके  आयरन, फोलेट और विटामिन्स बेहतर मात्रा में सुरक्षित रहते हैं।

लहसुन को तेज आंच पर जलाना

अधिकतर डिशेज को बनाते समय लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन लहसुन को तेज आंच पर पकाने से बचना चाहिए। जला हुआ लहसुन खाने का स्वाद कड़वा कर देता है और उसकी खुशबू भी खत्म हो जाती है। इसलिए, लहसुन को मध्यम या धीमी आंच पर भूनें। जैसे ही हल्का सुनहरा हो, तुरंत अगली सामग्री डाल दें। इससे आपको अधिक बेहतर फ्लेवर मिलता है। 

चावल को बार-बार धोना

चावल केा पकाने से पहले धोया जाता है। उसे एक-दो बार धोना ठीक है, लेकिन जरूरत से ज्यादा धोने से कई पानी में घुलने वाले पोषक तत्व कम हो सकते हैं। इसलिए, चावल को 2-3 बार ही धोएं और पकाने से पहले 20-30 मिनट भिगोकर रख दें। साथ ही, चावल पकाते समय जरूरत के अनुसार पानी का उपयोग करें।  

अंडे को बहुत ज्यादा पकाना

अंडे को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन उसे बहुत ज्यादा पकाने की गलती नहीं करनी चाहिए। ओवरकुक किए गए अंडों की जर्दी के चारों ओर हरे रंग की परत बन जाती है और उनका टेक्सचर भी खराब हो जाता है। इसलिए, उन्हें उबालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डालें।  

- मिताली जैन

Continue reading on the app

Fact Check: मुहर्रम के जुलूस में करतब दिखाते वक्त झुलसे युवक का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को आग की लपटों में जलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक शख्स को जिंदा जला […]

The post Fact Check: मुहर्रम के जुलूस में करतब दिखाते वक्त झुलसे युवक का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

गुस्से और बदले की आग में जल रहे बेन स्टोक्स का क्या है अगला प्लान? इंग्लैंड टीम को लेकर जाहिर कर दिए इरादे

ben stokes england coaching: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि भविष्य में वह इंग्लैंड टीम के हेड कोच बनना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाए जाने को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की है. स्टोक्स ने अपने आखिरी टेस्ट मैच के बाद भी कहा था कि उनके डिप्टी हैरी ब्रूक को ही अगला टेस्ट कप्तान बनाया जाना चाहिए. अब उन्होंने एक बार फिर इसी बात को दोहराया है. Tue, 4 Aug 2026 18:32:47 +0530

  Videos
See all

Ranchi Students Protest News: जंतर-मंतर वाले झारखंड के नाम पर आंखें क्यों बंद कर ले रहे हैं! | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:45:31+00:00

Ram Mandir Donation Scam Live: प्रमोद तिवारी का तगड़ा बयान | PM Modi | Rahul Gandhi | Priyanka Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:41:12+00:00

CM Yogi On SP-Congress: UP Assembly में हंगामा, सपा-कांग्रेस पर भड़के CM योगी! Latest News |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:41:53+00:00

Ranchi Students Protest: झारखंड छात्र आंदोलन के सवालों पर फंसीं प्रियंका गांधी ! #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:41:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers