Jammu Kashmir में NC MLA अल्ताफ कल्लू और प्रवक्ता पर PSO से मारपीट का केस
श्रीनगर, दो अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के विधायक अल्ताफ कल्लू और पार्टी के प्रवक्ता उमेश भट्ट के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने शिकायत की है कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम से विधायक कल्लू और नेकां प्रवक्ता उमेश भट्ट (तलाशी) के खिलाफ विधायक के पीएसओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पीएसओ ने आरोप लगाया है कि आधिकारिक ड्यूटी निभाने के दौरान दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। अधिकारियों ने बताया कि सदर अनंतनाग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121 और 351 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक कहासुनी के बाद विधायक और नेकां प्रवक्ता ने पीएसओ के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पीएसओ ने आरोप लगाया कि मारपीट में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कल्लू ने संवाददाताओं के समक्ष आरोपों को बेबुनियाद बताया।
उन्होंने कहा, सबसे पहले तो मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझ पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। पहलगाम के विधायक ने बताया कि पीएसओ के तीन दिन तक ड्यूटी से गायब रहने के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) से इसकी शिकायत की थी।
उन्होंने कहा, उसने (पीएसओ) मुझसे पूछा कि मैंने एसएसपी से इसकी शिकायत क्यों की। मैंने उससे कहा, एसएसपी को मामले की जांच करने और तथ्यों की पुष्टि करने दो। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीएसओ ने मेरे रसोइए और दूसरे पीएसओ के सामने मेरी गर्दन पकड़ ली और हिंसक हो गया।
विधायक ने बताया कि उन्होंने हमले की जानकारी देने के लिए एसएसपी (सुरक्षा) को एक बार फिर फ़ोन किया। विधायक ने कहा कि पुलिस ने उनके दूसरे पीएसओ और रसोइए के बयान दर्ज कर लिये हैं और उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले की पूरी जांच करने की अपील की है। विधायक ने कहा कि वह पीएसओ के खिलाफ जवाबी प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
प्रिटोरियस ने एक T20 में सबसे ज्यादा 188 रन बनाए:79 गेंद में 15 चौके और 13 छक्के लगाए, गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस टी-20 क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ब्लोमफॉन्टेन में साउथ अफ्रीका की घरेलू T20 प्रतियोगिता CSA टी-20 चैलेंज में टाइटंस की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ 79 गेंद में नाबाद 188 रन बनाए। प्रिटोरियस ने 13 छक्के और 15 चौके लगाए। उनकी पारी की मदद से टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 267 रन बनाए। जवाब में नाइट्स की टीम 17.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टाइटंस ने मैच 124 रन से जीता। क्रिस गेल का 175* रन का रिकॉर्ड तोड़ा प्रिटोरियस ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2013 IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे। प्रिटोरियस ने अपना 176वां रन पूरा करते ही गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। प्रिटोरियस की पारी का स्ट्राइक रेट 237.97 रहा। उन्होंने अपनी पारी में बाउंड्री से ही 138 रन बनाए। 24 गेंद में फिफ्टी, 40 में शतक प्रिटोरियस ने सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इसके बाद अगले 16 गेंद में 50 रन बनाकर 40 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंद में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। वे टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन दूर रह गए। 20 ओवर पूरे होने के कारण उन्हें 188 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। 79 गेंद की उनकी पारी पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाली पारियों में शामिल हो गई। उन्होंने इस मामले में एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस की बराबरी की। टाइटंस का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर प्रिटोरियस की पारी के दम पर टाइटंस ने 267/3 का स्कोर बनाया। यह CSA टी-20 चैलेंज के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी टाइटंस के नाम है। उसने 2022 में नाइट्स के खिलाफ 271/3 रन बनाए थे। उस मैच में डिवाल्ड ब्रेविस ने 162 रन बनाए थे, जो अब तक इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी। प्रिटोरियस ने 188 रन बनाकर ब्रेविस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। नाइट्स 143 रन पर सिमटी 268 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स ने तेज शुरुआत की। टीम ने पहले 2 ओवर में 33 रन बनाए। जैक्स स्नाइमन ने 12 गेंद में 32 रन बनाए, लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उनके आउट होने के बाद टीम की रन गति धीमी हो गई। नाइट्स की पूरी टीम 17.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टाइटंस ने 124 रन से मैच जीत लिया। लगातार तीसरे बड़े स्कोर के साथ पहुंचे यह प्रिटोरियस का 2026-27 CSA टी-20 चैलेज सीजन का पहला मैच था। हालांकि वे इससे पहले भी शानदार फॉर्म में थे। सितंबर में जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ हुई ट्राई सीरीज में उन्होंने पिछले दो मैचों में 94 और 101 रन बनाए थे। प्रिटोरियस अब तक 91 T20 मैच खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 150.44 है। उन्होंने अब तक तीनों फॉर्मेट में 22 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। कौन हैं लुआन-ड्रे प्रिटोरियस? 20 साल के प्रिटोरियस साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। उनका जन्म 27 मार्च 2006 को हुआ था। उन्होंने 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद 2025 SA20 सीजन में पार्ल रॉयल्स के लिए उन्होंने 397 रन बनाए और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के बाद उन्होंने अपनी दूसरी टेस्ट पारी में 153 रन बनाए थे। CSA टी-20 चैलेंज क्या है? CSA टी-20 चैलेंज साउथ अफ्रीका की घरेलू T20 प्रतियोगिता है। इसमें देश की घरेलू टीमें हिस्सा लेती हैं। इसी टूर्नामेंट में प्रिटोरियस ने टाइटंस की ओर से खेलते हुए टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड बनाया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







