प्रिटोरियस ने एक T20 में सबसे ज्यादा 188 रन बनाए:79 गेंद में 15 चौके और 13 छक्के लगाए, गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस टी-20 क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ब्लोमफॉन्टेन में साउथ अफ्रीका की घरेलू T20 प्रतियोगिता CSA टी-20 चैलेंज में टाइटंस की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ 79 गेंद में नाबाद 188 रन बनाए। प्रिटोरियस ने 13 छक्के और 15 चौके लगाए। उनकी पारी की मदद से टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 267 रन बनाए। जवाब में नाइट्स की टीम 17.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टाइटंस ने मैच 124 रन से जीता। क्रिस गेल का 175* रन का रिकॉर्ड तोड़ा प्रिटोरियस ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2013 IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे। प्रिटोरियस ने अपना 176वां रन पूरा करते ही गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। प्रिटोरियस की पारी का स्ट्राइक रेट 237.97 रहा। उन्होंने अपनी पारी में बाउंड्री से ही 138 रन बनाए। 24 गेंद में फिफ्टी, 40 में शतक प्रिटोरियस ने सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इसके बाद अगले 16 गेंद में 50 रन बनाकर 40 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंद में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। वे टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन दूर रह गए। 20 ओवर पूरे होने के कारण उन्हें 188 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। 79 गेंद की उनकी पारी पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाली पारियों में शामिल हो गई। उन्होंने इस मामले में एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस की बराबरी की। टाइटंस का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर प्रिटोरियस की पारी के दम पर टाइटंस ने 267/3 का स्कोर बनाया। यह CSA टी-20 चैलेंज के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी टाइटंस के नाम है। उसने 2022 में नाइट्स के खिलाफ 271/3 रन बनाए थे। उस मैच में डिवाल्ड ब्रेविस ने 162 रन बनाए थे, जो अब तक इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी। प्रिटोरियस ने 188 रन बनाकर ब्रेविस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। नाइट्स 143 रन पर सिमटी 268 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स ने तेज शुरुआत की। टीम ने पहले 2 ओवर में 33 रन बनाए। जैक्स स्नाइमन ने 12 गेंद में 32 रन बनाए, लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उनके आउट होने के बाद टीम की रन गति धीमी हो गई। नाइट्स की पूरी टीम 17.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टाइटंस ने 124 रन से मैच जीत लिया। लगातार तीसरे बड़े स्कोर के साथ पहुंचे यह प्रिटोरियस का 2026-27 CSA टी-20 चैलेज सीजन का पहला मैच था। हालांकि वे इससे पहले भी शानदार फॉर्म में थे। सितंबर में जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ हुई ट्राई सीरीज में उन्होंने पिछले दो मैचों में 94 और 101 रन बनाए थे। प्रिटोरियस अब तक 91 T20 मैच खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 150.44 है। उन्होंने अब तक तीनों फॉर्मेट में 22 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। कौन हैं लुआन-ड्रे प्रिटोरियस? 20 साल के प्रिटोरियस साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। उनका जन्म 27 मार्च 2006 को हुआ था। उन्होंने 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद 2025 SA20 सीजन में पार्ल रॉयल्स के लिए उन्होंने 397 रन बनाए और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के बाद उन्होंने अपनी दूसरी टेस्ट पारी में 153 रन बनाए थे। CSA टी-20 चैलेंज क्या है? CSA टी-20 चैलेंज साउथ अफ्रीका की घरेलू T20 प्रतियोगिता है। इसमें देश की घरेलू टीमें हिस्सा लेती हैं। इसी टूर्नामेंट में प्रिटोरियस ने टाइटंस की ओर से खेलते हुए टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड बनाया
Jitiya Vrat 2026 पर माताओं ने रखा Nirjala उपवास, शाम को Pradosh Kaal में ऐसे करें पूजा
आज यानी की 03 अक्टूबर को जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत किया जा रहा है। जीवित्पुत्रिका व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी जीवन की कामना के साथ किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन माताएं निर्जला व्रत करती हैं और भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना करती हैं। मुख्य रूप से यह व्रत बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में बेहद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं जीवित्पुत्रिका व्रत की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...
तिथि और मुहूर्त
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया व्रत किया जाता है। इस बार 03 अक्टूबर की सुबह 07:59 मिनट पर अष्टमी तिथि शुरू हुई है। वहीं अगले दिन यानी की 04 अक्टूबर की सुबह 05:51 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि और प्रदोष काल के हिसाब से 03 अक्टूबर 2026 को जितिया व्रत किया जा रहा है।
इससे पहले 02 अक्टूबर 2026 को नहाय-खाय की परंपरा पूरी की गई। आज यानी की 03 अक्टूबर को माताएं निर्जल व्रत करेंगी और भगवान जीमूतवाहन की पूजा करेंगी। फिर 04 अक्टूबर को व्रत का पारण किए जाएगा।
पूजा का शुभ समय और विधि
इस व्रत में मुख्य पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल में भगवान जीमूतवाहन की पूजा करने की परंपरा है। आज शाम करीब 06:05 मिनट से लेकर 08:29 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान महिलाएं घर के आंगन में छोटा सा पोखर बनाकर उसमें जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। फिर जितिया व्रत कथा का पाठ किया जाता है और आरती की जाती है।
भगवान जीमूतवाहन की पूजा
जितिया व्रत में राजा जीमूतवाहन की कथा सुनने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक कथा के मुताबिक नागवंश की रक्षा के लिए जीमूतवाहन ने अपने प्राणों का त्याग करने का संकल्प लिया था। उनकी करुणा और त्याग से जुड़ी इस कथा को जितिया व्रत की धार्मिक परंपरा से जोड़ा जाता है। इस दौरान महिलाएं पूजा और कथा करती हैं और अपनी संतान की लंबी उम्र व सुखी जीवन की कामना करती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi









