Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' का पहले दिन 60 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. विजय सलगांवकर की कहानी का आखिरी चैप्टर देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और फिल्म को रिलीज के पहले ही दिन शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और इसके साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए जानते हैं.
'दृश्यम 3' ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
'दृश्यम द कन्क्लूजन' या 'दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज की गई. फिल्म को लेकर इतनी ज्यादा हाईप थी कि रिलीज से पहले ही इसकी जमकर एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी. वहीं, अब इसका ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 1) 66.75 करोड़ की ओपनिंग की है. इनमें ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर, एडवांस ग्रॉस कलेक्शन 49.29 करोड़ रुपये रहा है. कुल मिलाकर फिल्म की इंडिया में ग्रॉस कमाई 80.10 करोड़ हुई है.
Har drishya ek sawaal. Har raaz ek jawaab. Kaun hoga kispe bhaari? The ultimate end begins now.#DrishyamTheConclusion TRAILER OUT NOW: https://t.co/GX9t6pELWQ
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 9, 2026
In cinemas 2nd October. #DrishyamDay #2ndOct@ajaydevgn #Tabu #ShriyaSaran #RajatKapoor #JaideepAhlawat @prakashraaj…
दुनियाभर में 100 करोड़ के करीब
अजय देवगन की फिल्म भारत में ही नहीं दुनियाभर में तहलका मचा रही हैं. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है. इतना ही नहीं, ये फिल्म सिर्फ 24 घंटों में अजय देवगन की कोविड के बाद की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही हैं, ऐसे में उम्मीद है कि ये ओपनिंग वीकेंड में ही दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी, और कोविड के बाद की सबसे बड़ी फिल्म बनने की दौड़ में 'सिंघम अगेन' को टक्कर दे सकती है.
'दृश्यम 3’ बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म
66 करोड़ का कलेक्शन पार करते ही अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' हिंदी फिल्म की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गई है. इसने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (30 करोड़), शाहरुख खान की 'पठान' (57 करोड़) और रणबीर कपूर की 'एनिमल' (63 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. इससे आगे धुरंधर 2-145 करोड़, आदिपुरुष- 86.75 करोड़ और जवान -75 करोड़ है. इसके अलावा 'दृश्यम द कन्क्लूजन साल 2026 की सेकेंड ओपनर फिल्म भी बन गई है, इससे आगे रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' है.
DRISHYAM THE CONCLUSION DAY IS HERE. IN CINEMAS NOW
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 2, 2026
Book your tickets now: https://t.co/ocl9LGeRyi#DrishyamTheConclusion in cinemas NOW.#DrishyamDay #2ndOct#Tabu #ShriyaSaran #RajatKapoor #JaideepAhlawat @prakashraaj @AbhishekPathakk @KumarMangat #SanjeevJoshi #AlokJain… pic.twitter.com/2E8zuGF4Qv
'दृश्यम द कन्क्लूजन' की स्टारकास्ट
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की स्टार कास्ट की बात करे तो अजय देवगन, तब्बू , श्रिया सरन , रजत कपूर और जयदीप अहलावत के अलावा प्रकाश राज, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर अभिषेक पाठक के साथ आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने काम किया है.
ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Cast Fees: कौन है सबसे महंगा स्टार? अजय देवगन से तब्बू तक जानें सभी कलाकारों की फीस
FSSAI का बड़ा कदम,स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे पैकेज्ड फूड के चेतावनी लेबल,बच्चे समझ सकेंगे चीनी, नमक और वसा के खतरे
डेस्क : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्रालय को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव के तहत अब स्कूलों में बच्चों को पैकेज्ड फूड पर दिए जाने वाले चेतावनी लेबल पढ़ाए जाने की योजना है, ताकि कम उम्र से ही बच्चे …
The post FSSAI का बड़ा कदम,स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे पैकेज्ड फूड के चेतावनी लेबल,बच्चे समझ सकेंगे चीनी, नमक और वसा के खतरे appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar








