'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। आयुष मंत्रालय ने योग करने वालों के लिए जरूरी सलाह दी है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि योग का अभ्यास हमेशा सजगता और धैर्य के साथ करना चाहिए।
मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, जागरूकता के साथ अभ्यास करें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। एक माइंडफुल योग अभ्यास आपके शरीर के प्रति जागरूकता और सम्मान के साथ शुरू होता है। धीरे-धीरे अभ्यास करें, स्वाभाविक रूप से सांस लें, तनाव से बचें और अपनी क्षमता के अनुसार करें।
मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास के दौरान बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपने अभ्यास को ध्यान, मौन, संकल्प या शांतिपाठ के साथ खत्म करें।
मंत्रालय ने माइंडफुल योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना है, उसकी एक लिस्ट भी जारी की है। जारी लिस्ट के अनुसार- प्रार्थना के साथ योग शुरू करें। धीरे-धीरे, कोमलता और जागरूकता के साथ आगे बढ़ें। नाक से स्वाभाविक रूप से सांस लें। जब तक निर्देश न दिया जाए, सांस रोकने से बचें।
झटके, खिंचाव या शरीर पर जोर देने से बचें। हर अभ्यास के लिए बताए गए नियमों का पालन करें। ध्यान, मौन, संकल्प या शांतिपाठ के साथ अभ्यास खत्म करें। अपनी क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करें। नियमित रहें और अपने अभ्यास में धैर्य रखें।
बता दें कि माइंडफुल यानी सजगता के साथ योग का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
सजगता और सांसों पर ध्यान देने से कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन का स्तर कम होता है और मन शांत होता है। वर्तमान क्षण में रहने की आदत से मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और फोकस मजबूत होता है। यह अभ्यास भावनाओं को कोमल बनाता है और आत्म-जागरूकता तथा भावनात्मक बुद्धिमत्ता में सुधार करता है।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला, एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग-11
IND vs PAK Final : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आज यानी 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. जापान के निशिन में खेले जा रहे इस गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के लिए पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान के साथ और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए. इस दौरान अय्यर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. इसके साथ ही पहले फरहान को बॉलिंग करने का न्योता दिया.
इस मुकाबले में भी टॉस के टाइम भारत और पाकिस्तान के कप्तानों के बीच हेंडशैक नहीं हुआ. अय्यर और फरहान ने एक दूसरे से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया और ऐसा ही आगे भी रहने वाला है. इस पूरे मैच में दोनों खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे. इस मुकाबले में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पास बड़ा स्कोर खड़ा कर पाकिस्तान को दवाब में लाने और इस मुकाबले को अपने नाम करना का मौका होगा.
Up Next ⏭️ The ???????????????? ???????????????????? ???????????????????? ????
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
???? Preps in place and #TeamIndia is raring to go in Nagoya ????????#AsianGames pic.twitter.com/sWSAGzaVUt
भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11
भारत - वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान -
ये भी पढ़ें : IND vs WI 3rd ODI : आज कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का मैच, पिच रिपोर्ट के साथ जानिए हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग-11
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









