Responsive Scrollable Menu

Rajouri में LoC पार कर आई PoK की 19 वर्षीय युवती को सेना ने पकड़ा

जम्मू, तीन अक्टूबर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की 19 वर्षीय महिला को भारतीय सेना ने उस समय हिरासत में ले लिया जब उसने कथित तौर पर नियंत्रण रेखा पार कर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान सामिया अजीम के रूप में हुई है जो कोटली जिले की खुइरेट्टा तहसील के बैन्स गला गांव की निवासी है।

महिला को शुक्रवार देर शाम नौशेरा सेक्टर के पुखेरनी गांव में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैनिकों ने रोक लिया। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया और प्रारंभिक पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि उसके कब्जे से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि बाद में महिला को आगे की पूछताछ तथा उसकी पहचान और भारतीय क्षेत्र में उसके प्रवेश से जुड़ी परिस्थितियों के सत्यापन के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या उसने अनजाने में एलओसी को पार किया था या उसके प्रवेश के पीछे कोई अन्य कारण था।

Continue reading on the app

Tamil Nadu Politics | विपक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री विजय, स्टालिन का तंज- भाजपा से क्यों डरते हैं टीवीके प्रमुख, मुख्यमंत्री की तरह आचरण करें

तमिलनाडु में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के प्रचार के दौरान सूबे का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) विवाद पर चुप्पी साधने को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर तीखा हमला बोला है। स्टालिन ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से डरने का गंभीर आरोप लगाया है। स्टालिन ने छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि टीवीके सरकार को समर्थन देने वाले दल भी सवाल कर रहे हैं कि विजय ने एसआईआर-सीईसी विवाद पर कुछ क्यों नहीं कहा। 

टीवीके को बाहर से समर्थन दे रहे वाम दल कई मुद्दों को लेकर विजय के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी, आपको किस बात का डर है? जब देश भर के सभी नेता इस मुद्दे पर बोल रहे हैं, तो आप इस पर भी मुंह नहीं खोल पा रहे हैं, इसकी क्या वजह है? मुख्यमंत्री जी, क्या आप भाजपा से इतना डरते हैं?’’ स्टालिन ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां प्रचार करने आए विजय ने सच बोल दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने यह स्वीकार करके सच बोल दिया कि टीवीके भाजपा की एक शाखा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा की गरिमा को धूमिल किया है, उन्होंने विधानसभा को उस जगह में बदल दिया जहां मीसा कानून के तहत जेल में रहने के दौरान हुई उनकी तकलीफ़ों का मजाक उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस तरह आचरण करना चाहिए कि लोग उन्हें सम्मान के साथ मुख्यमंत्री कहें। स्टालिन ने विजय से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार कीजिए और घटिया मंत्री में मत बदलिए। मैं दोहराता हूं, कृपया मुख्यमंत्री की तरह आचरण कीजिए, घटिया मंत्री की तरह व्यवहार मत कीजिए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Pakistan Air Strike on Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयर स्ट्राइक! Afghanistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T22:30:18+00:00

Waris Pathan on Nitesh Rane: वारिस ने दिया नितेश राणे को ऑफर !#niteshrane #warispathan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T21:40:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers