एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला 17वां गोल्ड मेडल, भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने सोने पर साधा निशाना
Asian Games 2026 : भारतीय रिकर्व तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिला दिया है. उन्होंने आज यानी 14वें दिन भारत की शुरुता गोल्ड के साथ कराई है. इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 77 हो गई है. इसमें 17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. आर्चरी में कुमकुम मोहोद ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को हराकर एशियाई खेलों में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया है.
17-YEAR-OLD KUMKUM MOHOD CREATES HISTORY AGAIN! ????
— India_AllSports (@India_AllSports) October 3, 2026
BECOMES THE FIRST-EVER INDIAN TO WIN GOLD IN INDIVIDUAL RECURVE ARCHERY AT ASIAN GAMES ????
She beat South Korea's Oh Yejin in Final. #AichiNagoya2026 #AG2026withIAS pic.twitter.com/KExwdSSkmY
ये भी पढ़ें : एक दिन में 5 गोल्ड! बॉक्सिंग में आए 3 मेडल, परवीन हुड्डा, सुजीत कलकल और अंकुश पंघाल ने बढ़ाया देश का मान, जीते स्वर्ण पदक
मंदसौर में आपस में टकराई 2 बाइक, 3 की मौत, एक गंभीर हालत में उदयपुर रेफर
मंदसौर में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां दो बाईकों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 2 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये घटना शुक्रवार शाम को हुई। दोनों ही बाइक सवार अपने अपने गंतव्य की ओर निकले थे। तभी शाम करीब 6 बजे इनकी बाइकें आमने सामने से टकरा गई। दो लोगों की स्पॉट पर ही जान जाने के बाद एक अन्य को इलाज के लिए नारायणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लेकिज उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं हादसे में गंभीर घायल हुई महिला को उदयपुर रेफर किया गया है।
नवजात से मिलने जा रहे थे
इस हादसे में जान गंवाने वाले 25 साल के हरिओम और 22 साल के जितेंद्र ग्राम सेकड़ी जा रहे थे। दोनों मजदूरी करते थे। ये नीमच के सावन के रहने वाले थे। 15 दिन पहले हरिओम को बेटी हुई थी, उसी को देखने के लिए दोनों जा रहे थे। घटना में हरिओम की मौत पर ही मौत हो गई जबकि जितेंद्र की नारायणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हुई।
पत्नी को लेने गए थे पुष्कर
इस हादसे में जान गंवाने वाले 35 साल के पुष्कर अपनी पत्नी रेखा को लेने के लिए सनावदा गए थे। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। उसी समय उनकी गाड़ी सामने से आ रही पल्सर से टकरा गई। इस हादसे में पुष्कर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी रेखा का उदयपुर में इलाज चल रहा है। पुष्कर के दो बेटे हैं। जिनमें से छोटे को थैलीसीमिया है और उसका उदयपुर में इलाज चल रहा है।
चोट से गई जान
इस घटना के बारे में डॉक्टर का कहना है कि चार घायल अस्पताल आए थे। जिनमें से दो की मौत हो गई थी। उन्हें सिर में गंभीर चोट थी। वहीं जितेंद्र की नाक, सिर और कान में चोट लगी थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आज तीनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News











