Responsive Scrollable Menu

Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

(गुरदीप सिंह) सिंगापुर, तीन अक्टूबर सिंगापुर में भारतीय समुदाय के नेताओं ने शुक्रवार को ‘लिटिल इंडिया’ क्षेत्र में स्थित 73 साल पुराने गांधी स्माकर सभागार में गांधी जयंती मनाई जिसमें भारत की उप उच्चायुक्त सुधी चौधरी ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुधी चौधरी ने कहा कि गांधी जयंती महात्मा गांधी के जीवन और उनकी विरासत का स्मरण कराती है। ‘सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी’ (एसआईएफएएस) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय समुदाय ने प्रार्थना सभा की और पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए।

चौधरी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय संगीत, नृत्य और अन्य कला विधाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही एसआईएफएएस खास तौर पर आज के दिन बापू के चिरस्थायी आदर्शों को सम्मान देने में अहम भूमिका निभाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये प्रयास हमारे दोनों देशों के बीच एक सांस्कृतिक सेतु का काम करते हैं, जो लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं और भारत-सिंगापुर की दीर्घकालिक साझेदारी को और समृद्ध बनाते हैं।’’ ‘एसआईएफएएस न्यासी मंडल’ के चेयरमैन एवं पूर्व राजनयिक शब्बीर हसनभाई ने कहा, ‘‘2022 में शुरू की गई एसआईएफएएस छात्रवृत्तियां शिक्षा के प्रति गांधीजी के नज़रिए का सम्मान करती हैं...।’’ महात्मा गांधी के दर्शन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात वक्ता डॉ. शोभना राधाकृष्णन ने भी सभा को संबोधित किया। इस भवन का उद्घाटन 1953 में महात्मा गांधी के सम्मान में किया गया था। कार्यक्रम और छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दौरान एसआईएफएएस के छात्रों ने भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां दीं और पारंपरिक भारतीय संगीत पेश किया।

Continue reading on the app

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Nothing Phone पर बड़ी डील, ₹27,999 से शुरू होगी Phone (4b) की कीमत

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro और Phone (4b) पर खास ऑफर्स मिलेंगे. Nothing Phone (4b) की प्रभावी कीमत ₹27,999 से शुरू होगी, जबकि Phone (4a) Pro ₹49,999 से उपलब्ध होगा. Nothing और CMF के ईयरबड्स, हेडफोन, स्मार्टवॉच और चार्जिंग एक्सेसरीज पर भी सेल के दौरान छूट मिलेगी.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Pakistan Live Score, Asian Games Final: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल मैच, पहली बार होगा ऐसा

India vs Pakistan Live Score: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच है. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था. Sat, 03 Oct 2026 08:44:49 +0530

  Videos
See all

Israel Big Action on Dubai Plane Hijack LIVE: पकड़ा गया साजिशकर्ता? | Mossad | Oman | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T03:35:09+00:00

Premanand Maharaj Disciple Death News LIVE: दूसरा शिष्य लापता? प्रेमानंद का एक्शन! | Rasik Dulari #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T03:19:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers