वियतनाम से आज झारखंड पहुंचेंगे राजा और विनय के शव, सड़क हादसे में गई थी जान
वियतनाम सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राजा कुमार वर्मा और विनय राय के शव आज झारखंड पहुंचेंगे. श्रद्धाजंलि के बाद भारत के लिए रवाना हुए पार्थिव शरीर.
The post वियतनाम से आज झारखंड पहुंचेंगे राजा और विनय के शव, सड़क हादसे में गई थी जान appeared first on Prabhat Khabar.
सीरिया कनेक्शन, अल-कायदा की विचारधारा... कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट का किया गया था ब्रेनवॉश
Flydubai Flight Hijack: फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. इस हमले की जांच कर रहे अधिकारियों को ओमानी पायलट के कट्टरपंथ और चरमपंथी विचारधारा होने की जानकारी मिली है. बता दें कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमान के को-पायलट ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था और विमान को गिराने की कोशिश की थी.
ओमान में उड़ान भरने पर लगी थी रोक
अल-कायदा की विचारधारा से जुड़ा था को-पायलट
एक इजराइली चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को पता चला है कि को-पायलट को 'अल-कायदा की विचारधारा' के लिए तैयार किया गया था और उसने कुछ अज्ञात धार्मिक लोगों से भी मुलाकात की थी. जांचकर्ताओं का मानना है कि इसी दौरान वह कट्टरपंथी सोच की ओर मुड़ा. अल अरबिया इंग्लिश के सूत्रों के मुताबिक, ओमान के इस को-पायलट की पहचान हमम अलहममी के तौर पर हुई है. उसे पहले भी चरमपंथी विचारों के कारण ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था; सूत्रों का कहना है कि यह सब सीरिया में उसके पहले के प्रवास के दौरान हुए असर का नतीजा था.
कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था ओमानी पायलट
अल अरबिया इंग्लिश के सूत्रों के मुताबिक, ओमानी को-पायलट अल-हमामी ने अपना ज्यादातर समय ओमान के बाहर, खासकर सीरिया में बिताया था. UAE जाने से पहले वह कथित तौर पर चरमपंथी और कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हुआ था. जांच में सीरिया से जुड़ाव एक अहम कड़ी बनकर उभरा है, साथ ही उसके चरमपंथी विचारों और एविएशन करियर के दौरान उठी चिंताओं के आरोप भी सामने आए हैं. एक इजराइली चैनल ने जांच से जुड़ी जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया कि को-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा इजराइल में विमान को क्रैश करने का था, एक ऐसी योजना जो अगर सफल हो जाती, तो "9/11 जैसी त्रासदी" हो सकती थी.
ओमान में भी बैन किया गया था को-पायलट अल-हमामी
वहीं सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि को-पायलट को ओमान की नेशनल एयरलाइन में उसकी पिछली पोस्ट से हटा दिया गया था, क्योंकि उसके चरमपंथी विचारों का उन्हें पता चला था. मामले की जानकारी रखने वाले एक क्षेत्रीय राजनयिक सूत्र ने सीएनएन को बताया कि संदिग्ध को ट्रेनिंग से इसलिए हटा दिया गया था क्योंकि उसके कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंताएं थीं, लेकिन बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी भूमिका दे दी गई.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











