Responsive Scrollable Menu

दावा-अलकायदा से प्रभावित था भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी:सीरिया में भी रहा; कट्टरपंथी विचारों के चलते ओमान एयर ने उड़ान से हटाया था

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल हमामी के तौर पर हुई है। वह ओमान का रहने वाला है। सऊदी अरब की न्यूज एजेंसी अल अरबिया इंग्लिश के मुताबिक, वह लंबे समय तक सीरिया में रहा था, जहां उसके कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित होने की बात सामने आई है। इजराइल के चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं को उसके अलकायदा की विचारधारा से प्रभावित होने के सबूत मिले हैं। आई24 न्यूज ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि पूछताछ में अल हमामी ने बताया कि वह विमान को इजराइल में क्रैश कराना चाहता था। हमले से पहले भी उसके रवैये को लेकर सवाल उठ चुके थे। सीएनएन के मुताबिक, 2024 में उसे ओमान की नेशनल एयरलाइन में पायलट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था। इसके बाद उसे एयरलाइन में दूसरी जिम्मेदारी दी गई। करीब 8 महीने पहले वह फ्लाईदुबई से जुड़ा था। 30 सितंबर को उसने फ्लाइट के कॉकपिट में कैप्टन मच्छर पर चाकू से हमला किया। हमले के बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा। गंभीर रूप से घायल कैप्टन मच्छर ने हमलावर का मुकाबला करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने अंदर पहुंचकर को-पायलट को काबू किया। विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सीरिया में रहने के दौरान कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित होने का दावा अल अरबिया इंग्लिश के मुताबिक, अल हमामी ने ओमान से बाहर काफी समय बिताया था और सीरिया में भी लंबे समय तक रहा। सूत्रों का दावा है कि वहीं वह कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हुआ। चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में उसके कुछ धार्मिक लोगों से मुलाकात की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह किस तरह कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हुआ। ओमान एयर ने 2024 में उड़ान से हटाया था फॉक्स न्यूज के मुताबिक, एक सूत्र ने दावा किया कि ओमान एयर ने 2024 में अल हमामी को उड़ान से हटा दिया था। उसके कट्टरपंथी इस्लामिक वेबसाइट्स देखने की जानकारी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया था। सीएनएन के मुताबिक, उसे कथित कट्टरपंथी विचारों के कारण पायलट ट्रेनिंग से हटाया गया था। हालांकि, बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी भूमिका दी गई। वह पहले रॉयल एयर मैरोक के साथ भी काम कर चुका था। आरोपी के सामान से फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिलने का दावा आई24 न्यूज ने एक अमीराती सूत्र के हवाले से बताया कि अल हमामी के सामान से ‘फ्री फिलिस्तीन’ समूहों के पर्चे और दूसरी फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह फिलिस्तीनियों के समर्थन और इजराइल के विरोध की बातें भी करता था। जांच एजेंसियां इन सामग्रियों और उसके बयानों को उसके कथित कट्टरपंथ और संभावित आतंकी मकसद की जांच के हिस्से के तौर पर देख रही हैं। दावा- विमान को इजराइल में क्रैश करने की योजना थी आई24 न्यूज ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया कि अल हमामी ने पूछताछ में विमान को इजराइल में क्रैश करने की बात कही। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या कैप्टन पर हमला विमान पर कब्जा कर उसे जानबूझकर गिराने की कोशिश का हिस्सा था। एक मिनट में 33 हजार से 17 हजार फीट नीचे आया विमान फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद अल हमामी ने कैप्टन मच्छर पर चाकू से हमला किया। फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, इस दौरान विमान करीब एक मिनट में 33 हजार फीट से 17 हजार फीट तक नीचे आ गया। गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन मच्छर ने हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने आरोपी को काबू किया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी विमान की कमान संभालने में मदद की। सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग हमले के बाद विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना के समय विमान में 174 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर इजराइली यात्री थे। भारत और UAE के नागरिक भी विमान में मौजूद थे। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, चार यात्री अमेरिकी नागरिक थे। कैप्टन मच्छर गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बाद में सऊदी अरब से एयरलिफ्ट करके अबू धाबी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तेल अवीव की फ्लाइट में ड्यूटी कैसे मिली, इसकी जांच जारी ओमान और इजराइल के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। ऐसे में जांच का एक अहम सवाल यह है कि अल हमामी को तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट की ड्यूटी कैसे मिली। सीएनएन के मुताबिक, इजराइल की शिन बेट, मोसाद, सेना और ट्रांसपोर्टेशन मिनिस्ट्री समेत कई एजेंसियां इस पहलू की जांच कर रही हैं। वे यह पता लगा रही हैं कि पहले उठी चिंताओं के बावजूद अल हमामी फ्लाइट क्रू का हिस्सा कैसे बना। घटना के बाद अल हमामी को सऊदी अरब से UAE भेज दिया गया, जहां उसके खिलाफ आतंकवाद से जुड़े मामले की जांच चल रही है। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… कैप्टन स्मित ने पीएम से वीडियो कॉल पर बात की, बोले- घायल था पर हिम्मत नहीं हारी, हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 174 जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात की। स्मित ने दो दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रहे प्लेन की हाइजैकिंग नाकाम की थी। ओमानी को-पायलट ने उन्हें चाकू मारा। स्मित ने फिर भी प्लेन क्रैश नहीं होने दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

होर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय सवार थे:फरवरी से अब तक होर्मुज के हमलों में 100 से ज्यादा भारतीय नाविक प्रभावित

होर्मुज स्ट्रेट में शुक्रवार को एक जहाज पर मिसाइल हमला हुआ। इस जहाज में 5 भारतीय सवार थे। ओमान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि पांचों भारतीय नविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ये नाविक कुवैत के झंडे वाले टैंकर एमटी काजिमाह III पर सवार थे। यह कच्चे तेल से भरा था और अफ्रीका की ओर जा रहा था। हालांकि, यह हमला किसने किया है यह अभी तक सामने नहीं आया है। फरवरी से अब तक होर्मुज के हमलो में 100 से ज्यादा भारतीय नाविक प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, इन हमलों में कुल 11 भारतीय नाविकों की मौत भी हुई है। खाड़ी क्षेत्र में जहाजों पर 4500 भारतीय नाविक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इससे पहले मंगलवार को बताया था कि इस क्षेत्र में चल रहे व्यावसायिक जहाजों पर 4500 से ज्यादा भारतीय नाविक सवार हैं। जायसवाल के मुताबिक, इस समय फारस की खाड़ी में भारत के झंडे वाले 6 कमर्शियल जहाज हैं। इसके अलावा 6 विदेशी झंडे वाले जहाज भी हैं, जो भारत के लिए सामान लेकर जा रहे हैं। इन 12 जहाजों पर करीब 163 भारतीय नाविक सवार हैं। जायसवाल के मुताबिक, भारत का शिपिंग मंत्रालय इन जहाजों की आवाजाही पर नजर रख रहा है। भारतीय दूतावासों और स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर नाविकों की सुरक्षा और उनकी स्थिति की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर भारतीय दूतावास नाविकों की सुरक्षा और भलाई के लिए जरूरी कदम उठाते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा और उनकी भलाई भारत की प्राथमिकता है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के खिलाफ खौल उठता है तिलक वर्मा का खून, अभिषेक शर्मा के बाद जड़ी दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

Tilak Varma 21 balls fifty against Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के सामने 200 से ज्यादा का लक्ष्य रखा. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के 61 रनों के बाद उप-कप्तान तिलक वर्मा ने मैदान पर आंधी ला दी. तिलक ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. एशिया कप के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर फाइनल में अर्धशतक जड़कर तिलक ने साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के असली क्लच प्लेयर हैं. Sat, 3 Oct 2026 12:17:56 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav on CEC Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार पर भड़के अखिलेश! | SIR Controversy | CJP protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T07:15:32+00:00

Asian Games 2026: भारतीय टीम ने नहीं मिलाया पाकिस्तान से हाथ | Team India | Pakistan | Cricket #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T07:12:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers