Responsive Scrollable Menu

ट्रंप के दबाव के बाद G7 देशों में बनी सहमति, इमरजेंसी रिजर्व से जारी करेंगे 10 करोड़ बैरल तेल और डीजल

ईंधन की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए G7 देशों में अपने रणनीतिक आपातकालीन भंडार से करीब 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल और डीजल बाजार में उतारने पर सहमति बन गई है. इसके साथ ही सदस्य देशों ने ऊर्जा के निर्यात पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाने का भी आश्वासन दिया है. बता दें कि जी7 देशों ने ये फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बनाए गए दबाव के बाद लिया है.

ट्रंप प्रशासन कर रहा तेल की कीमतें कम करने की कोशिश

बता दें कि ट्रंप प्रशासन की कोशिश है कि नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले ईंधन की ऊंची कीमतों को कुछ हद तक कम किया जाए. हालांकि, नए फैसले के तहत जारी होने वाले तेल में कितना हिस्सा मार्च में हुए पिछले समझौते के तहत बचे भंडार से आएगा, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. G7 के इस कदम का उद्देश्य बाजार में कच्चे तेल और ईंधन की उपलब्धता बढ़ाकर कीमतों पर दबाव कम करना माना जा रहा है.

खबर अभी अपडेट हो रही है.

Continue reading on the app

IND vs WI 3rd ODI : आज कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का मैच, पिच रिपोर्ट के साथ जानिए हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग-11

IND vs WI 3rd ODI Match Preview : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 3 अक्टूबर (शनिवार) को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टॉस पर 1:30 बजे आएंगे. 

इस सीरीज में इंडियन क्रिकेट टीम पहले ही 2-0 से अजेय है. इस सीरीज के पहले दो मुकाबले भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से जीते थे. अब टीम इंडिया के पास सीरीज 3-0 से अपने नाम करने का मौका होगा. तो आइए इस मैच से पहले हम आपको मुल्लापुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के अलावा भारत और वेस्टइंडीज के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में भी बताने वाले हैं.

पिच रिपोर्ट

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है. इस पिच पर बॉल तेज गति और बाउंस के साथ बल्ले पर आती है, जिसका फायदा अक्सर बल्लेबाज उठाते हैं. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने के लिए मिलते हैं. वहीं नई गेंद के साथ यहां की पिच पर मदद मौजूद है. वहीं यहां की पिच पुरानी बॉल के साथ स्पिन गेंदबाजोंं को भी मदद मिलती है.

भारत-वेस्टइंडीज वनडे हेड टू हेड 

भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक कुल 144 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को 74 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं भारत के सामने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सिर्फ 64 मकुाबले जीत पाई है. इन दोनों टीमों के बीच 4 मैच बगैर नतीजे के खत्म हुई है, जबकि 2 मुकाबले टाई हुई हैं. 

भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा. 

वेस्टइंडीज -  जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज.

भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल.

वेस्टइंडीज - जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख को खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, जानिए पिछले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जड़े कितने चौके-छक्के

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Pak: एशियन गेम्स की महाभारत में छाए 5 पांडव, बाएं हाथ के बाहुबलियों ने मारा 15 छक्का, पाकिस्तान रह गया हक्का-बक्का

ind vs pak 15 sixes by lefty: जापान की करोगी पॉर्क की पिच पर जब अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे बाएं हाथ के बाहुबलियों ने कदम रखा तो लगा कि अचानक पिच बदल गई. पाकिस्तान का जो गेंदबाज इन उल्टे हाथ के उस्तादो को रोकने आया उसको सीधा करके वापस ड्रेसिंग रूम भेज दिया. 120 गेंदो की पारी में इन चार बल्लेबाजों ने छक्को की बौझार करते हुए 90 रन सिर्फ इसी शॉट से जोड़ दिए.  Sat, 3 Oct 2026 12:52:18 +0530

  Videos
See all

Lalu Yadav Family Court Appearance Viral Video: लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव की कोर्ट में पेशी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T07:44:32+00:00

Saifai Medical University: डॉक्टर ने अंग्रेजी छोड़ हिंदी में लिखना शुरू किया मेडिकल पर्चा, वजह जानिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T07:44:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers