IND vs WI 3rd ODI : आज कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का मैच, पिच रिपोर्ट के साथ जानिए हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग-11
IND vs WI 3rd ODI Match Preview : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 3 अक्टूबर (शनिवार) को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टॉस पर 1:30 बजे आएंगे.
इस सीरीज में इंडियन क्रिकेट टीम पहले ही 2-0 से अजेय है. इस सीरीज के पहले दो मुकाबले भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से जीते थे. अब टीम इंडिया के पास सीरीज 3-0 से अपने नाम करने का मौका होगा. तो आइए इस मैच से पहले हम आपको मुल्लापुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के अलावा भारत और वेस्टइंडीज के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में भी बताने वाले हैं.
A night for the ???????????????????????????? ???????????????????? ????✨#TeamIndia register their highest successful ODI run chase to take an unassailable 2️⃣-0️⃣ lead in the series ????????
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/wiEGxX2pCt
पिच रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है. इस पिच पर बॉल तेज गति और बाउंस के साथ बल्ले पर आती है, जिसका फायदा अक्सर बल्लेबाज उठाते हैं. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने के लिए मिलते हैं. वहीं नई गेंद के साथ यहां की पिच पर मदद मौजूद है. वहीं यहां की पिच पुरानी बॉल के साथ स्पिन गेंदबाजोंं को भी मदद मिलती है.
भारत-वेस्टइंडीज वनडे हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक कुल 144 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को 74 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं भारत के सामने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सिर्फ 64 मकुाबले जीत पाई है. इन दोनों टीमों के बीच 4 मैच बगैर नतीजे के खत्म हुई है, जबकि 2 मुकाबले टाई हुई हैं.
भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
वेस्टइंडीज - जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज.
A confident start to the run chase ????♂️
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
Captain Shubman Gill and Rohit Sharma with a 5️⃣0️⃣ partnership in quick time ????
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill | @ImRo45 pic.twitter.com/JBJiEhSv54
भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल.
वेस्टइंडीज - जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख को खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, जानिए पिछले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जड़े कितने चौके-छक्के
कौन है Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला हमाम अलहमामी; सीरिया में रहा, कट्टरपंथी सोच
स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट कौन? रिपोर्ट में सामने आया नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV








.jpg)

