Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Meen Rashifal 3 October 2026: रुका धन लौटने के योग, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा, बड़ा निवेश सोच-समझकर करें

Aaj Ka Meen Rashifal: 3 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन मीन राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा, प्रेम संबंध सुधरेंगे और स्वास्थ्य में राहत मिलेगी. बड़ा निवेश सोच समझकर करें तथा अनावश्यक खर्चों से बचें.

Continue reading on the app

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

चंडीगढ़, दो अक्टूबर कांग्रेस द्वारा परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के कुछ ही समय बाद, पार्टी की प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। यह नियुक्ति राज्य में होने वाले चुनावों से कुछ महीने पहले हुई है। प्रदेश इकाई के कई अन्य नेताओं के साथ मिलकर वडिंग को हटाने की मांग कर रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने परगट सिंह को प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त करने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले का स्वागत किया।

चन्नी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हम पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष के तौर पर परगट सिंह जी की नियुक्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, श्री राहुल गांधी जी, श्री सचिन पायलट जी के फैसले का स्वागत करते हैं। वडिंग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर सरदार परगट सिंह जी को बधाई। मेरी शुभकामनाएं।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी परगट सिंह को बधाई दी। जालंधर में परगट सिंह की पत्नी वरिंदर प्रीत कौर ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पार्टी ने परगट को एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा गुरजीत सिंह और राज कुमार वर्का ने भी परगट को बधाई दी।

Continue reading on the app

  Sports

कृष्णा को रिप्लेस करेंगे सिराज, नितीश रेड्डी अंदर आकिब बाहर? वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India Likely XI vs West Indies 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. टीम इंडिया दोनों मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुकी है. चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है. हालांकि, प्लेइंग इलेवन में अनुभवी मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी तय मानी जा रही है. शीर्ष क्रम में कोई बदलाव नहीं होगा. टीम इंडिया क्लीन स्वीप के मजबूत इरादे से मैदान पर उतरेगी. Sat, 3 Oct 2026 07:56:48 +0530

  Videos
See all

Mumbai: Amitabh Bachchan ने Jaya का थामा हाथ, Gulzar से की गुफ्तगू | VIDEO VIRAL #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T02:59:54+00:00

Punjab News : बॉर्डर पर गोलियों की तड़तड़ाहट! BSF ने घुसपैठिए को उतारा मौत के घाट | TarnTaran #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T02:56:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers