Google का नया पर्सनल असिस्टेंट मीटिंग नोट्स, ईमेल्स लिखेगा:जथोम गंगटे मेक्सिको में भारत के नए राजदूत होंगे, 31 जुलाई के करेंट अफेयर्स
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. एन.जी.जे. गंगटे मेक्सिको में भारत के नए राजदूत बने संन्यास (RETIREMENT) 2. अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. भारत ने रेस में एक गोल्ड एक सिल्वर जीता निधन (DEATH) 4. GOT फेम टॉम चैडबोन का निधन मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. Google ने भारत में ‘जेमिनी स्पार्क’ लॉन्च किया 6. IIT गांधीनगर ने इंडियन AI रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के साथ MoU किया आज का इतिहास (31 JULY) ----------------------- ये खबर भी पढ़ें.. कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी मेलबर्न में सम्मानित होंगे:IndiGo ने किरण थाडिमर्री को नया CFO अपॉइंट किया, 30 जुलाई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..
ऑनलाइन और ODL से एक साल में होगा पोस्ट ग्रेजुएशन:4 साल की यूजी डिग्री करने वालो को मौका, UGC का अहम फैसला
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत एक अहम फैसला लिया है। अब विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान (HEIs) ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) के माध्यम से भी एक साल का पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम कर सकेंगे। यूजीसी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश यूजीसी ने नए सर्कुलर में बताया है कि यह फैसला 24 जुलाई को जारी पुराने नोटिफिकेशन की जगह लागू होगा। नए नियमों के तहत अब वे विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान, जिन्हें पहले से ऑनलाइन या ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में दो साल का पोस्टग्रेजुएट कोर्स चलाने की मान्यता मिली हुई है, उसी विषय में एक साल का पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम भी शुरू कर सकेंगे। चार वर्षीय बैचलर डिग्री वाले होंगे एलिजिबल यूजीसी नियमों के अनुसार, एक साल के पोस्टग्रेजुएट कोर्स में केवल वही छात्र एडमिशन ले सकेंगे जिन्होंने चार वर्षीय बैचलर डिग्री विद ऑनर्स की डिग्री पूरी की हो। इसका मतलब यह है कि तीन साल की ग्रेजुएट डिग्री करने वाले छात्र इस एक वर्षीय PG प्रोग्राम में एडमिशन नहीं ले सकेंगे। कोर्स शुरू करने से पहले लेनी होगी मंजूरी यूजीसी के मुताबिक, कोई भी विश्वविद्यालय या संस्थान सीधे एक साल का PG प्रोग्राम शुरू नहीं कर सकेगा। इसके लिए उसे अपने संस्थान की सक्षम अकादमिक समितियों से मंजूरी लेनी होगी। यह कोर्स शुरू करने से पहले बोर्ड ऑफ स्टडीज (Board of Studies), अकादमिक परिषद (Academic Council) या अन्य सक्षम शैक्षणिक निकाय की स्वीकृति लेना जरूरी होगा। इसके बाद ही नया कार्यक्रम शुरू किया जा सकेगा। ये खबर भी पढ़ें सरकारी नौकरी:राजस्थान में सफाई कर्मचारी की 24,752 भर्ती, बिना पढ़े - लिखे भी कर सकते हैं आवेदन राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















