Aaj Ka Panchang 3 October 2026: सप्तमी-अष्टमी तिथि का संयोग, पढ़ें आज का पंचांग व शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का दिन यानी 3 अक्टूबर 2026 को शनिवार के दिन आद्रा नक्षत्र लग रहा है. चंद्रमा आज मिथुन राशि में रहेंगे. आज सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी और फिर अष्टमी तिथि रहेगी. आज के दिन वरीयान योग दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगी और फिर परिघ योग लगेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 3 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 3 October 2026)
- तारीख- 3 अक्टूबर 2026
- दिन- शनिवार
- तिथि- सप्तमी, अष्टमी
- नक्षत्र- आर्द्रा
- सूर्योदय- सुबह 6:14 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:05 बजे
- करण- बव, बालव
- चंद्रमा- मिथुन राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:46 से दोपहर 12:33 तक
- राहुकाल- 9:12 से सुबह 10:41 तक
- दिशा शूल- पूर्व
- दिशा शूल उपाय- उड़द या तिल खाकर घर से निकलें
आज का महामंत्र
ऊं निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
ये भी पढ़ें- Ramayana Katha: रावण के अंत के बाद विभीषण ने क्यों नहीं कर रहे थे अपने भाई का अंतिम संस्कार?
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:14 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 05 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 03 अक्टूबर रात 11:47 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 03 अक्टूबर को दोपहर 01:00 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:29 मिनट से सुबह 05:17 मिनट तक
अमृत काल- शाम 04:05 बजे से शाम 05:35 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 09 बजे से 10 बजकर 41 मिनट तक
यम गण्डक- दोपहर 01:44 मिनट से दोपहर 03:12 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 06:23 मिनट से सुबह 07:51 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 07:57 बजे से सुबह 08:44 मिनट तक
आज का व्रत
कालाष्टमी व्रत
शनिवार के नुस्खे
शनिवार को भगवान शनि की पूजा और आराधना करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन आप शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं. इसके बाद शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं. इससे शनिदेव का कुप्रभाव कम होता है और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं.
हर शनिवार को काला चना, काले तिल और उड़द की दाल का दान जरूर करें. ऐसा करने से न केवल आपको कार्यों में सफलता मिलती है, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी आती है.
शनिवार को हनुमानजी की पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें. बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और संकटमोचन से सभी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें. इस उपाय से विशेष रूप से व्यापार में आ रहे संकट दूर होते हैं और सभी रुके हुए कार्य बनने लगते हैं.
शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें और भगवान के चरणों में दीया जलाएं. ये उपाय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करता है साथ ही आर्थिक समस्याओं को भी दूर करता है.
शनिवार को जरूरतमंदों को दान करना और शनिदेव के लिए अनुष्ठान करने से ग्रहों का प्रभाव कम होता है. ये उपाय आपके अटके हुए काम पूरे करने और व्यापार में स्थिरता लाने में प्रभावी है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढे़ं-Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, मिलेगा पितरों का भर-भरकर आशीर्वाद
'कमाल कर दिया पायलट जी', कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी के मुरीद हुए सलमान खान, दिया दिल से सैल्यूट
Salman Khan Impressed By Captain Smit Machhar Bravery: कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी ने देशभर में लोगों का ध्यान खींचा है. 30 सितंबर को उनकी सूझबूझ और साहस की चर्चा अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है. जावेद अख्तर के बाद सलमान खान ने भी कैप्टन की जमकर तारीफ की. सलमान ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने कमाल कर दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









.jpg)

