Responsive Scrollable Menu

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

लखनऊ, दो अक्टूबर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अपनी सामान्य शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जिलाधिकारी (डीएम) को वक्फ संपत्ति के राजस्व अभिलेख में किसी व्यक्ति का नाम दर्ज या बदलने का निर्देश नहीं दे सकता। पीठ ने साफ किया कि राजस्व अभिलेख में नामांतरण के लिए उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता में निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन करना होगा। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की पीठ ने यह फैसला शम्स तबरेज की याचिका खारिज करते हुए पारित किया है।

याची का कहना था कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ ने प्रतापगढ़ के वक्फ संख्या 1339 में 13 जनवरी 2025 को कासिम नदीम का नाम हटाकर उसको प्रबंध समिति का सचिव नियुक्त किया है। याची ने मांग की थी कि वक्फ संपत्ति के राजस्व अभिलेख में भी बदलाव के लिए जिलाधिकारी को बोर्ड के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया जाए। याची की ओर से दलील दी गई कि वक्फ कानून की धारा 28 के तहत बोर्ड जिलाधिकारी को निर्देश दे सकता है।

वहीं राज्य सरकार की ओर से इसका विरोध करते हुए कहा गया कि राजस्व अभिलेख में नामांतरण के लिए राजस्व संहिता की धारा 34 में विशेष प्रक्रिया निर्धारित है। पीठ ने कहा कि विशेष कानून के रहते सामान्य शक्ति का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पीठ ने कहा कि वक्फ अधिनियम की धारा 41 के तहत बोर्ड वक्फ रजिस्टर में बदलाव कर सकता है, लेकिन राजस्व अभिलेख में नामांतरण का अधिकार संबंधित तहसीलदार को है।

इसने कहा कि धारा 34 के तहत तहसीलदार दावे और आपत्तियों पर विचार करने के बाद नामांतरण का आदेश पारित कर सकता है। पीठ ने कहा कि जिलाधिकारी को राजस्व अभिलेख में नामांतरण का आदेश देने का अधिकार धारा 34 में नहीं दिया गया है। इसलिए वह वक्फ बोर्ड के निर्देश पर नामांतरण करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है।

पीठ ने याचिका खारिज करते हुए याची को धारा 34 के तहत सक्षम प्राधिकारी के समक्ष नामांतरण के लिए आवेदन करने की छूट दी है।

Continue reading on the app

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर पश्चिम दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी के 30-वर्षीय एक कर्मचारी पर कथित तौर पर चाकू से हमलाकर 30 लाख रुपये लूट लिये। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुई, जब प्रवीण नाम का कर्मचारी नकदी लेकर मोटरसाइकिल से जाफराबाद स्थित अपने घर से पश्चिम विहार की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि जब वह जखीरा फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और रुपयों से भरा उसका बैग छीनने का प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि प्रवीण ने लुटेरों का विरोध किया, जिसके बाद उनमें से एक ने चाकू निकाला और उसके सीने में घोंप दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी 30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर अपनी मोटरसाइकिल से अज्ञात दिशा की ओर भाग गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मोती नगर थाने में लूट और हमले से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जखीरा फ्लाईओवर और आसपास की सड़कों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आरोपियों को यह कैसे पता चला कि प्रवीण 30 लाख रुपये लेकर जा रहा था। पुलिस कर्मचारी और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी ने आरोपियों के साथ रुपयों के बारे में जानकारी साझा की थी।

Continue reading on the app

  Sports

India vs West Indies: अंशुल कंबोज को टीम इंडिया ने दिया डेब्यू का मौका, छोड़ना चाहते थे क्रिकेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे मुकाबले में हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिला है. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. Sat, 03 Oct 2026 13:46:08 +0530

  Videos
See all

India vs Pakistan Asian Games Final Highlights: Team India ने जीता गोल्ड| Abhishek |Tilak | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T08:43:30+00:00

Asian Games 2026 में भारत का गोल्ड अभिषेक शर्मा के पिता ने दी बधाई I BCCI I Sports Update #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T08:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers