Responsive Scrollable Menu

IIT एडमिशन में बॉम्बे टॉपर्स की पहली पसंद:टॉप-500 में 183 ने लिया एडमिशन; कोर्सेज में कंप्यूटर साइंस सबसे ज्यादा पसंद, एयरोस्पेस किसी ने नहीं चुनी

IIT-JEE 2026 में भी IIT बॉम्बे टॉपर्स की पहली पसंद रहा। टॉप-100 में 68 और टॉप-500 तक रैंक पाने वाले 183 छात्रों ने IIT बॉम्बे में दाखिला लिया। यह जानकारी IIT-JEE 2026 की ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी की रिपोर्ट में सामने आई है। इस बार JEE एडवांस का आयोजन IIT रुड़की ने किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 23 IIT में पुराने 7 संस्थानों पर छात्रों का भरोसा कायम है। JEE एडवांस में टॉप-5000 रैंक वालों में से 2,460 छात्रों ने इन्हीं संस्थानों में दाखिला लिया। वहीं, टॉप-500 में से किसी छात्र ने इंदौर, मंडी, भुवनेश्वर, जोधपुर, गांधीनगर, पटना, धनबाद, रोपड़ और वाराणसी समेत 15 IIT में एडमिशन नहीं लिया। कंप्यूटर साइंस पहली पसंद, IIT बॉम्बे में 142 ने यही चुनी कोर्स की बात करें तो टॉपर्स की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) रही। टॉप-500 में से 365 यानी 73% छात्रों ने अलग-अलग IIT में CSE चुनी। इनमें सबसे ज्यादा 142 छात्रों ने IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस ली। इसके मुकाबले सिविल इंजीनियरिंग में टॉप-500 में से सिर्फ 2 यानी 0.4% छात्रों ने दाखिला लिया। टॉप-500 में एयरोस्पेस किसी ने नहीं चुनी टॉप-500 में किसी भी छात्र ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग नहीं चुनी। वहीं, AI एंड डेटा एनालिटिक्स में 17 और सिविल इंजीनियरिंग में सिर्फ 2 छात्रों ने दाखिला लिया। रैंक-1 शुभम कुमार ने चुना IIT दिल्ली रैंक-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार समेत टॉप-10 में शामिल 5 छात्रों ने IIT दिल्ली में दाखिला लिया। लड़कियों में टॉप रहीं आरोही देशपांडे ने भी IIT दिल्ली चुना। उनकी रैंक 77 थी। वहीं, मद्रास जोन में दाखिला लेने वाली लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। यहां 4,796 में से 1,260 सीटें लड़कियों को मिलीं। एक्सपर्ट बोले- छात्र बिना रिस्क लिए ट्रेंड अपना रहे प्रो. वी. रामगोपाल, पूर्व निदेशक, IIT दिल्ली और कुलपति, BITS पिलानी समूह के मुताबिक, किसी संस्थान या ब्रांच का ट्रेंड बनने के बाद उसे बदलने में काफी समय लगता है। बॉम्बे, दिल्ली, मद्रास, कानपुर और खड़गपुर जैसे पुराने IIT की फैकल्टी, सुविधाओं और स्तर में कोई कमी नहीं है। टॉपर बॉम्बे में इसलिए भी दाखिला लेना चाहते हैं क्योंकि पिछले साल के टॉपर्स ने भी वहां दाखिला लिया था। उनके मुताबिक, छात्र रिस्क नहीं लेना चाहते। उन्हें लगता है कि पहले के टॉपर ने सोच-समझकर ही किसी संस्थान को चुना होगा। टॉप-7 IIT में यह ट्रेंड समय के साथ बदलता रहा है। कभी खड़गपुर और कानपुर के लिए ऐसा ट्रेंड था, फिर दिल्ली के लिए बना। CSE जैसी ब्रांच में टॉप-1000 रैंक वालों को सीट नहीं मिलती तो वे BITS को पसंद करते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल जैसे कोर कोर्स में कम दिलचस्पी की एक वजह शुरुआती सैलरी पैकेज भी है। CSE का औसत पैकेज 30 लाख रुपए बताया गया है, जबकि सिविल में यह इसके आधे से भी कम है। हालांकि, अनुभव बढ़ने के साथ दोनों ट्रेड में करिअर बराबर हो जाता है। इस बार JEE एडवांस कितनी मुश्किल था? ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… NCERT की 9वीं की किताब से रूसी, फ्रांसीसी क्रांति गायब: 7वीं सदी का भारत, रानी अब्‍बक्‍का जुड़े NCERT ने क्लास 9 की सोशल साइंस की नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ मंगलवार को जारी की। नई किताब में पहले के कई सारे चैप्टर हटा दिए गए हैं और भारतीय शासकों के संघर्ष और रानियों की वीर गाथा को शामिल किया गया है। साथ ही किताब में दावा किया गया है कि धार्मिक वजहों से भारत ने 7वीं सदी से हमलों का सामना किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर डुल्ला से 8 घंटे पूछताछ, बयान दर्ज; डायरेक्टर केदारे को भी बुला सकती है क्राइम ब्रांच

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला से करीब 8 घंटे पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। साहिल के माता-पिता ने प्रोफेसर डुल्ला पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया था। प्रोफेसर ने पूछताछ के दौरान इन आरोपों से इनकार किया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष केदारे को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। क्राइम ब्रांच अब तक साहिल के माता-पिता और क्लासमेट समेत करीब 50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जांच टीम परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि साहिल के साथ परीक्षा के दौरान और उसके बाद हुई घटनाओं की कड़ी जोड़ी जा सके। इधर, मुंबई के आजाद मैदान में साहिल के माता-पिता पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे प्रोफेसर डुल्ला की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। 22 साल का साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेड सेकेंड ईयर का छात्र था। 18 सितंबर की शाम वह हॉस्टल के कमरे में मृत मिला। मौत से कुछ घंटे पहले वह मिड-सेमेस्टर एग्जाम में मोबाइल फोन से साथ पकड़ा गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में 7 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, अवैध रूप से भारत में रहने का आरोप; एक पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल मुंबई के नालासोपारा ईस्ट में पुलिस ने भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जूहू पुलिस स्टेशन की एंटी-टेररिज्म सेल ने सूचना मिलने के बाद जय जीवदानी चाल के एक कमरे में छापा मारा। यहां एक पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे मिले। पूछताछ के दौरान सभी ने खुद को बांग्लादेश के नरैल जिले का रहने वाला बताया। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि वे बिना किसी आधिकारिक अनुमति के भारत में दाखिल हुए थे। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: दादी के 3000 रुपये ने बदली कुमकुम की किस्मत, गोल्ड पर तीर लगाकर कटाया ओलंपिक का टिकट

17 साल की कुमकुम ने महिलाओं के रिकर्व इंडिविजुअल इवेंट में भारत का नाम रोशन किया है. इस इवेंट में उन्होंने ओलंपिक का टिकट हासिल करते हुए गोल्ड मेडल पर तीर चलाया है. Sat, 03 Oct 2026 08:03:46 +0530

  Videos
See all

Mumbai: Amitabh Bachchan ने Jaya का थामा हाथ, Gulzar से की गुफ्तगू | VIDEO VIRAL #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T02:59:54+00:00

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का कमाल, 44 साल बाद जीता ऐतिहासिक गोल्ड | India vs China #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T02:57:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers