गोल्ड के लिए मलेशिया से भिड़ेगी भारतीय मेंस हॉकी टीम:एशियन गेम्स में आज इंडिया का आखिरी दिन; कुल 47 गोल्ड इवेंट मुकाबले होंगे
एशियन गेम्स 2026 में भारत का आज आखिरी दिन है। भारतीय विमेंस हॉकी टीम के गोल्ड जीतने के बाद अब मेंस हॉकी टीम की नजरें देश के लिए सोना जीतने पर होंगी। टीम फाइनल में दोपहर 3:30 बजे से मलेशिया से भिड़ेगी। अगर भारतीय हॉकी टीम गोल्ड जीतती है तो टीम पहली बार एशियन गेम्स में बैक टू बैक गोल्ड जीतेगी। इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भी टीम ने सोना जीता था। साथ ही उसे 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में भी इंट्री मिल जाएगी। हॉकी के अलावा आर्चरी, रेसलिंग, ताइक्वांडो, गोल्फ, सेलिंग, रग्बी और वॉलीबॉल में भी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले खेलेंगे। एशियन गेम्स के आखिरी दिन कुल 47 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। आर्चरी में 3 भारतीयों के पास मेडल का मौका कुमकुम मोहोड सुबह 5:30 बजे महिला रिकर्व इंडिविजुअल क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की कांग चेयॉन्ग से भिड़ेंगी। धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान पुरुष रिकर्व इंडिविजुअल क्वार्टरफाइनल में उतरेंगे। धीरज का मुकाबला सुबह 9:30 बजे अमिरखोन सादिकोव से होगा। वहीं, नीरज सुबह 10:15 बजे भूटान के लाम दोरजी के खिलाफ उतरेंगे। क्वार्टरफाइनल जीतने पर आगे सेमीफाइनल और मेडल मैच खेलेंगे। रेसलिंग में 5 भारतीय पर नजर सागर जगलान, दीपक पूनिया, मनीषा, अंतिम और अमन सहरावत रेसलिंग में उतरेंगे। सभी अपने-अपने वजन वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले खेलेंगे। इसके बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने का मौका होगा। ताइक्वांडो में कशिश और ज्योति उतरेंगी कशिश मलिक महिला 57kg और ज्योति यादव महिला 67kg कैटेगरी में राउंड ऑफ-16 से अभियान शुरू करेंगी। दोनों के मुकाबले सुबह 5:42 बजे से होंगे। आगे बढ़ने पर क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मुकाबले होंगे। गोल्फ में 6 भारतीय खेलेंगे पुरुषों में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू, जबकि महिलाओं में प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर राउंड-4 में उतरेंगी। पुरुषों का राउंड सुबह 6:30 बजे और महिलाओं का 6:43 बजे से होगा। सेलिंग में माही वर्मा और कात्या इडा कोएल्हो फाइनल रेस में उतरेंगी। दोनों के मुकाबले सुबह 7:10 बजे से शुरू होंगे। रग्बी और वॉलीबॉल में भी मुकाबले महिला रग्बी सेवन्स टीम सुबह 6:20 बजे सिंगापुर के खिलाफ 5वें-8वें स्थान के मैच में खेलेगी। पुरुष वॉलीबॉल टीम सुबह 9:30 बजे 5वें-6वें स्थान के मुकाबले में उतरेगी। दोनों मुकाबलों में विपक्षी टीम की जानकारी अभी TBD है।
मस्क की पार्टनर शिवॉन जिलिस ने ब्रेकअप कन्फर्म किया:बोलीं- एक हफ्ते में प्यार से अलगाव तक पहुंची बात; दोनों के 4 बच्चे हैं
न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस ने एलन मस्क के साथ ब्रेकअप होने की पुष्टि की है। उन्होंने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर बताया कि एक हफ्ते में बात प्यार से अलगाव तक पहुंच गई। उन्हें इसकी पहले से कोई वॉर्निंग नहीं मिली थी। जिलिस ने कहा- मैं इस अलगाव से दुखी हैं, लेकिन मस्क की अब भी बहुत परवाह करती हूं। मैं चाहूंगी कि वे हमेशा खुशी रहें। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे और अपने बच्चों की साथ में परवरिश में करेंगे। जिलिस और मस्क के 4 बच्चे हैं। शिवॉन जिलिस का बयान ऐसे समय में आया, जब सोशल मीडिया पर लोगों ने ध्यान दिया कि मस्क ने X अकाउंट पर जिलिस को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद जिलिस ने X पर ही ब्रेकअप की जानकारी दी। मस्क X के मालिक हैं, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। मस्क के लिए परिवार को बताया सुरक्षित जगह ज़िलिस ने अपने पोस्ट में कहा कि वह मस्क को समझ, स्थिरता और प्यार देने में सक्षम होने के लिए खुश हैं। उन्होंने अपने घर और परिवार को मस्क के लिए खुशी और सुकून की जगह बताया। उनके मुताबिक, यह ऐसी जगह थी जहां मस्क अपने काम की व्यस्तता और तनाव से दूर कुछ समय बिता सकते थे। ज़िलिस ने कहा कि उन्हें मस्क को मुस्कुराते देखने में खुशी मिलती थी और वह उन्हें बहुत याद करेंगी। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उनके दिल में अब भी बहुत कुछ है और वह साथ बिताए समय के लिए आभारी हैं। बोलीं- बच्चों के लिए हमेशा आभारी रहूंगी ज़िलिस ने कहा कि मस्क के साथ उनके 4 बच्चे उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हैं। दोनों के जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज़्योर का जन्म 2021 में हुआ था। इसके बाद बेटी अर्काडिया का जन्म 2024 में और बेटे सेल्डन लाइकर्गस का 2025 में हुआ। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए बेहद आभारी हैं और चाहती हैं कि वह और मस्क आगे भी अच्छे दोस्त बने रहें और मिलकर बच्चों की परवरिश करें। एक हफ्ते पहले तक दोनों के बीच हुई थी बातचीत ज़िलिस ने अपनी पोस्ट के साथ मस्क के साथ हाल की टेक्स्ट बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। रिपोर्टों के मुताबिक, 24 सितंबर की बातचीत में दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया था। इसके करीब एक हफ्ते बाद ज़िलिस ने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी दी। ज़िलिस और मस्क का रिश्ता 5 साल से ज्यादा समय तक चला। ज़िलिस ने कहा कि अलगाव के बावजूद वह मस्क की परवाह करती रहेंगी और उनकी खुशी की कामना करती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








